logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर से बड़ी ख़बर* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* *बीकानेर से बड़ी ख़बर* *जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था। घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी। GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके। JitSa Journalist Bikaner

4 hrs ago
user_Journalist JitSa
Journalist JitSa
Media and information sciences faculty बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
4 hrs ago

बीकानेर से बड़ी ख़बर* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* *बीकानेर से बड़ी ख़बर* *जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था। घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी। GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके। JitSa Journalist Bikaner

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आदमी पीता था शराब महिला ने तोड़ डाला ठेका मच गई अफरा तफरी शराबी की लत के कारण परेशान होती महिला दुकानदार का भारी नुकसान
    1
    आदमी पीता था शराब महिला ने तोड़ डाला ठेका मच गई अफरा तफरी 
शराबी की लत के कारण परेशान होती महिला दुकानदार का भारी नुकसान
    user_Yugal singh
    Yugal singh
    Digital Marketing Specialist बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बीकानेर से बड़ी ख़बर* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* *बीकानेर से बड़ी ख़बर* *जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था। घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी। GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके। JitSa Journalist Bikaner
    1
    बीकानेर से बड़ी ख़बर*
*मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश*
*बीकानेर से बड़ी ख़बर*
*जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज*
*मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश*
बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था।
घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश
ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी।
GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके।
JitSa Journalist Bikaner
    user_Journalist JitSa
    Journalist JitSa
    Media and information sciences faculty बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव, अब 30 दिन की वैधता वाले प्लान भी होंगे उपलब्ध नई दिल्ली। प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 22 सितंबर 2026 को Telecom Consumers Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं। इसके बाद मोबाइल कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस बदलाव पर एक वीडियो जारी कर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों की समस्याओं को उठाया था और अब सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार किया है। चड्ढा ने इसे प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर बताया। चड्ढा ने खास तौर पर 28 दिन की वैधता वाले रिचार्ज का मुद्दा उठाया था। उनका तर्क था कि एक साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन की वैधता के कारण ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। अब 30 दिन की वैधता वाला विकल्प मिलने से साल में 12 मासिक रिचार्ज का विकल्प उपलब्ध होगा। नए नियमों में वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की सुविधा भी महत्वपूर्ण है। जिन ग्राहकों को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है, उनके लिए केवल कॉल और एसएमएस वाले विकल्प उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। TRAI के अनुसार, ऑपरेटरों को अपने मौजूदा बंडल प्लान की संबंधित वैधता के अनुरूप वॉयस-एसएमएस-ओनली विकल्प भी देने होंगे और ऐसे प्लान में डेटा की सुविधा नहीं होने के कारण टैरिफ में उचित कमी करनी होगी। इन प्लान में 30 दिन या उससे कम की वैधता वाले विकल्प शामिल होंगे। साथ ही ऐसा विकल्प भी होना चाहिए जो हर महीने उसी तारीख को नवीनीकृत हो। यदि किसी महीने में वह तारीख मौजूद नहीं है तो उस महीने के अंतिम दिन नवीनीकरण का प्रावधान रहेगा। राघव चड्ढा ने संसद में यह भी मांग रखी थी कि रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल और एसएमएस तुरंत बंद नहीं होने चाहिए तथा कम कीमत वाले केवल-इनकमिंग प्लान की सुविधा होनी चाहिए। हालांकि, नए 13वें संशोधन में मुख्य रूप से 30-दिन वाले विकल्प और वॉयस-एसएमएस-ओनली प्लान से जुड़े प्रावधान शामिल हैं; इसलिए इन सभी पुरानी मांगों को पूरी तरह लागू मानना सही नहीं होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि यह बदलाव खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी हो सकता है जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से फोन कॉल और एसएमएस के लिए करते हैं और जिन्हें महंगे डेटा बंडल की जरूरत नहीं होती।
    1
    मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव, अब 30 दिन की वैधता वाले प्लान भी होंगे उपलब्ध
नई दिल्ली। प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 22 सितंबर 2026 को Telecom Consumers Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं। इसके बाद मोबाइल कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे। 
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस बदलाव पर एक वीडियो जारी कर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों की समस्याओं को उठाया था और अब सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार किया है। चड्ढा ने इसे प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर बताया। 
चड्ढा ने खास तौर पर 28 दिन की वैधता वाले रिचार्ज का मुद्दा उठाया था। उनका तर्क था कि एक साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन की वैधता के कारण ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। अब 30 दिन की वैधता वाला विकल्प मिलने से साल में 12 मासिक रिचार्ज का विकल्प उपलब्ध होगा। 
नए नियमों में वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की सुविधा भी महत्वपूर्ण है। जिन ग्राहकों को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है, उनके लिए केवल कॉल और एसएमएस वाले विकल्प उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। TRAI के अनुसार, ऑपरेटरों को अपने मौजूदा बंडल प्लान की संबंधित वैधता के अनुरूप वॉयस-एसएमएस-ओनली विकल्प भी देने होंगे और ऐसे प्लान में डेटा की सुविधा नहीं होने के कारण टैरिफ में उचित कमी करनी होगी। 
इन प्लान में 30 दिन या उससे कम की वैधता वाले विकल्प शामिल होंगे। साथ ही ऐसा विकल्प भी होना चाहिए जो हर महीने उसी तारीख को नवीनीकृत हो। यदि किसी महीने में वह तारीख मौजूद नहीं है तो उस महीने के अंतिम दिन नवीनीकरण का प्रावधान रहेगा। 
राघव चड्ढा ने संसद में यह भी मांग रखी थी कि रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल और एसएमएस तुरंत बंद नहीं होने चाहिए तथा कम कीमत वाले केवल-इनकमिंग प्लान की सुविधा होनी चाहिए। हालांकि, नए 13वें संशोधन में मुख्य रूप से 30-दिन वाले विकल्प और वॉयस-एसएमएस-ओनली प्लान से जुड़े प्रावधान शामिल हैं; इसलिए इन सभी पुरानी मांगों को पूरी तरह लागू मानना सही नहीं होगा। 
राघव चड्ढा ने कहा कि यह बदलाव खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी हो सकता है जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से फोन कॉल और एसएमएस के लिए करते हैं और जिन्हें महंगे डेटा बंडल की जरूरत नहीं होती।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की कोलायत-बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक, कोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर... पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की कोलायत और बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक कोलायत की देशवाली कुम्हार धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कोलायत, हदा, बीठनोक और बज्जू पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान और बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक में चुनाव प्रभारी चिरंजीवीलाल, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कही। वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों के सामने पैदा हुई परेशानी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से क्षेत्र में अकाल घोषित करने की मांग की। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर सक्रिय होकर आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कोलायत से हरीश राव, आवाज़।
    1
    पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की कोलायत-बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक,  
कोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर...
पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की कोलायत और बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक कोलायत की देशवाली कुम्हार धर्मशाला में आयोजित हुई।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कोलायत, हदा, बीठनोक और बज्जू पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान और बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।
बैठक में चुनाव प्रभारी चिरंजीवीलाल, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कही।
वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों के सामने पैदा हुई परेशानी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से क्षेत्र में अकाल घोषित करने की मांग की।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर सक्रिय होकर आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कोलायत से हरीश राव, आवाज़।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बीकानेर श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद पहुंचे नगर पालिका सौंपा ज्ञापन श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद व पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी को अपना ज्ञापन सौंपा और शहर की बिगड़ी हुई हालत में बदलाव की मांग की गई।
    1
    बीकानेर श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद पहुंचे नगर पालिका सौंपा ज्ञापन 
श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद व पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी को अपना ज्ञापन सौंपा और शहर की बिगड़ी हुई हालत में बदलाव की मांग की गई।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    23 min ago
  • किसान आंदोलन के चलते पंचायती राज चुनावों का गांव गांव में हो रहा बहिष्कार खाजूवाला। किसान आंदोलन के चलते जहां किसानों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है, तो वही अब ग्रामीणों द्वारा पंचायती राज चुनाव का भी बहिष्कार किया जा रहा है। आरोप है कि जब तक किसानों की जायज मांग पूरी नहीं की जाती तब तक पंचायती राज चुनाव नहीं होंगे और ना ही गांव में पंचायती राज चुनाव होने दिया जाएगा इसका खुले तौर पर बहिष्कार किया जा रहा है। अनूपगढ़ शाखा की लगती सभी मंडियों में इसका बहिष्कार जारी है।
    1
    किसान आंदोलन के चलते पंचायती राज चुनावों का गांव गांव में हो रहा बहिष्कार 
खाजूवाला। किसान आंदोलन के चलते जहां किसानों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है, तो वही अब ग्रामीणों द्वारा पंचायती राज चुनाव का भी बहिष्कार किया जा रहा है। आरोप है कि जब तक किसानों की जायज मांग पूरी नहीं की जाती तब तक पंचायती राज चुनाव नहीं होंगे और ना ही गांव में पंचायती राज चुनाव होने दिया जाएगा इसका खुले तौर पर बहिष्कार किया जा रहा है। अनूपगढ़ शाखा की लगती सभी मंडियों में इसका बहिष्कार जारी है।
    user_सुखदेव सिंह
    सुखदेव सिंह
    पत्रकार खाजूवाला, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.