logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Vinod Shrivastava
Vinod Shrivastava
Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vinod Shrivastava
    1
    Post by Vinod Shrivastava
    user_Vinod Shrivastava
    Vinod Shrivastava
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    1
    Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऊंचाहार , रायबरेली । विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देने के बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ सुलह के लिए सिपाही द्वारा धमकाया गया है । अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए जिला मुख्यालय पर घटना देने की घोषणा की है । मामला नगर के कलवारन टोला का है । कुछ दिन पूर्व यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के मध्य विवाद हुआ था ।एक पक्ष की महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपनी मदद के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बुला लाया और उसके बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की गई ।महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।किसी तरह भाग कर उसने अपनी आबरू बचाई है।इस मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत की ।जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर ऊंचाहार कोतवाली भेजा। महिला का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दिन भर बैठे रखा गया और शाम को एक सिपाही ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सुलह नहीं किया तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर महिला कोतवाली से भाग गई और उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय जाकर धरना देगी इस मामले में कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है। महिला गलत आरोप लगा रही है ।उसे कोई धमकाया नहीं गया है।
    1
    ऊंचाहार , रायबरेली । विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देने के  बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ सुलह के लिए सिपाही द्वारा धमकाया गया है । अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए जिला मुख्यालय पर घटना देने की घोषणा की है ।
मामला नगर के कलवारन टोला का है । कुछ दिन पूर्व यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के मध्य विवाद हुआ था ।एक पक्ष की महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपनी मदद के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बुला लाया और उसके बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की गई ।महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।किसी तरह भाग कर उसने अपनी आबरू बचाई है।इस मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत की ।जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर ऊंचाहार कोतवाली भेजा।  महिला का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दिन भर बैठे रखा गया और शाम को एक सिपाही ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सुलह नहीं किया तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर महिला कोतवाली से भाग गई और उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय जाकर धरना देगी  इस मामले में कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है। महिला गलत आरोप लगा रही है ।उसे कोई धमकाया नहीं गया है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    2
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *कानपुर देहात ब्रेकिंग* दुल्हन की विदाई के बाद दूल्हे के साथ मारपीट, दुल्हन के जेवरात लूटे दिनदहाड़े दबंगों ने दूल्हे की गाड़ी रुकवाकर की मारपीट पहले ड्राइवर को पीटा,फिर दूल्हे को बनाया निशाना मारपीट के दौरान दुल्हन के जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश औरैया से आई थी बारात,विदाई के बाद घर लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने,लगाई न्याय की गुहार घटना से फैलीसनसनी,पुलिस मामले की जांच में जुटी रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर भट्टा के पास की घटना कानपुर देहात की एक सनसनीखेज वारदात ने मानो 90 के दशक की फिल्मों की कहानी को हकीकत बना दिया है। फर्क बस इतना है कि ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि आज के अमृतकाल की सच्ची घटना है। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के बाद बारात वापस लौट रही थी। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे का हाथ थामे अपने नए जीवन के सपने संजोते हुए घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में दूल्हे की कार को बीच सड़क पर रोक लिया। #KanpurDehat #kanpur #sdmkanpur #spkanpur #YogiAdityanath #BrajeshPathak
    1
    *कानपुर देहात ब्रेकिंग*
दुल्हन की विदाई के बाद दूल्हे के साथ मारपीट, दुल्हन के जेवरात लूटे दिनदहाड़े दबंगों ने दूल्हे की गाड़ी रुकवाकर की मारपीट पहले ड्राइवर को पीटा,फिर दूल्हे को बनाया निशाना
मारपीट के दौरान दुल्हन के जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश
औरैया से आई थी बारात,विदाई के बाद घर लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन
घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने,लगाई न्याय की गुहार
घटना से फैलीसनसनी,पुलिस मामले की जांच में जुटी रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर भट्टा के पास की घटना
कानपुर देहात की एक सनसनीखेज वारदात ने मानो 90 के दशक की फिल्मों की कहानी को हकीकत बना दिया है। फर्क बस इतना है कि ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि आज के अमृतकाल की सच्ची घटना है।
जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के बाद बारात वापस लौट रही थी। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे का हाथ थामे अपने नए जीवन के सपने संजोते हुए घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में दूल्हे की कार को बीच सड़क पर रोक लिया।
#KanpurDehat #kanpur #sdmkanpur #spkanpur #YogiAdityanath #BrajeshPathak
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कमरे में खौफनाक मंजर: गला रेतकर तीन की मौत, खून से लथपथ मिले शव से दहला फतेहपुर फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोहल्ले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के अंदर बंद कमरे में तीन लोगों के गला कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे के भीतर खून से लथपथ पड़े शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चौफेरवा निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (55), उनकी भाभी सुशीला (55) और भतीजा अमर (28) घर के अंदर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ। बताया जाता है कि घर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर परिवार के मुखिया सुशील कुमार श्रीवास्तव सिलेंडर लेने के लिए अपनी बेटी के घर गए थे। इस दौरान बेटी ने मां और भाई को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया और मां का फोन भी स्विच ऑफ मिला। आशंका होने पर पिता और बेटी घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी के घर से कूदकर अंदर पहुंचे, जहां बंद कमरे में तीनों खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। सुनील में सांस चलने की आशंका पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। तीनों के गले कटे हुए थे और दो लोगों के हाथों में भी धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए हैं। घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में तीनों ने एक-दूसरे पर ब्लेड से हमला किया और अंत में बचे व्यक्ति ने सल्फास खाकर खुद को घायल कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हालांकि घटना की असली वजह का खुलासा फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    3
    कमरे में खौफनाक मंजर: गला रेतकर तीन की मौत, खून से लथपथ मिले शव से दहला फतेहपुर
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोहल्ले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के अंदर बंद कमरे में तीन लोगों के गला कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे के भीतर खून से लथपथ पड़े शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार चौफेरवा निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (55), उनकी भाभी सुशीला (55) और भतीजा अमर (28) घर के अंदर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ।
बताया जाता है कि घर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर परिवार के मुखिया सुशील कुमार श्रीवास्तव सिलेंडर लेने के लिए अपनी बेटी के घर गए थे। इस दौरान बेटी ने मां और भाई को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया और मां का फोन भी स्विच ऑफ मिला। आशंका होने पर पिता और बेटी घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी के घर से कूदकर अंदर पहुंचे, जहां बंद कमरे में तीनों खून से लथपथ पड़े मिले।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। सुनील में सांस चलने की आशंका पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। तीनों के गले कटे हुए थे और दो लोगों के हाथों में भी धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए हैं।
घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में तीनों ने एक-दूसरे पर ब्लेड से हमला किया और अंत में बचे व्यक्ति ने सल्फास खाकर खुद को घायल कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हालांकि घटना की असली वजह का खुलासा फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    user_स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Vinod Shrivastava
    1
    Post by Vinod Shrivastava
    user_Vinod Shrivastava
    Vinod Shrivastava
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.