नहाते समय बनास नदी के गहरे पानी में चले जाने से बहा मध्य प्रदेश निवासी युवक लोकेशन मलारना डूंगर सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर नहाते समय बनास नदी के गहरे पानी में बहा युवक दिन भर चला सर्च एण्ड रेस्कयू आपरेशन मलारना डूंगर स्टेशन के पास बनास नदी में रेलवे पुल के पास शुक्रवार सुबह नहाते समय एक व्यक्ति के बह जाने की सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया जो दिन भर जारी रहा अंधेरा होने पर आपरेशन बंद किया गया और आज सुबह पुन तलाश के लिए सिविल डिफेंस की टीम मौके पर रवाना कर दी गई। डूबा व्यक्ति 45 वर्षीय रामदयाल आदिवासी निवासी बर्गमा तहसील कराहल जिला श्योपुर बताया जा रहा है। मलारना स्टेशन चौकी प्रभारी रामवीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक का नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से ये हादसा होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही करीब 8 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और ग्रामीणो के सहयोग से तलाश में जुट गई परन्तु शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा अंधेरे के कारण तलाशी अभियान रोक दिया जो सुबह फिर शुरू कर दिया है।
नहाते समय बनास नदी के गहरे पानी में चले जाने से बहा मध्य प्रदेश निवासी युवक लोकेशन मलारना डूंगर सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर नहाते समय बनास नदी के गहरे पानी में बहा युवक दिन भर चला सर्च एण्ड रेस्कयू आपरेशन मलारना डूंगर स्टेशन के पास बनास
नदी में रेलवे पुल के पास शुक्रवार सुबह नहाते समय एक व्यक्ति के बह जाने की सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया जो दिन भर जारी रहा अंधेरा होने पर आपरेशन बंद किया गया और आज सुबह पुन तलाश के लिए सिविल डिफेंस की टीम मौके पर
रवाना कर दी गई। डूबा व्यक्ति 45 वर्षीय रामदयाल आदिवासी निवासी बर्गमा तहसील कराहल जिला श्योपुर बताया जा रहा है। मलारना स्टेशन चौकी प्रभारी रामवीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक का नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से ये हादसा होना बताया जा रहा है। घटना
की जानकारी मिलते ही करीब 8 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और ग्रामीणो के सहयोग से तलाश में जुट गई परन्तु शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा अंधेरे के कारण तलाशी अभियान रोक दिया जो सुबह फिर शुरू कर दिया है।
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- लोकेशन मलारना डूंगर सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर कल बनास में डूबे युवक का मिला शव सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर कस्बे में बनास नदी में कल नहाने के दौरान बहे युवक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला के कराहल निवासी आदिवासी युवक के शव को सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्कयू के दौरान बरामद करने में सफलता हांसिल की है। कल भी सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम को अंधेरा होने तक रेस्कयू आपरेशन चला पर शव नही मिलने पर अंधेरा होने की वजह से रोका गया था जो आज सुबह फिर शुरू किया गया और अभी कुछ देर पहले शव को ढूंढने में सफलता प्राप्त हुई है।1
- Post by Logo1
- राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में व राकेश कुमार राजौरा आरूपी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा गिर्राज प्रसाद मीना आर०पी०एस० वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में श्री बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना उदेई मोड के नेतृत्व में वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु थाना स्तर एक टीम गठित की वांछित आरोपियान के मशकनो पर दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। घटना का विवरण परियादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सिटी ने जरिये न्यायालय थाना उमेईमोड पर इस आशय का प्रकरण दर्ज कराया तो मैंने उसको कहे अनुसार अपनी शादी के लिये ऑनलाईन रूपये डाल दिये फिर दिनांक 23.01.2006 को मेरी शादी रानी देवी से अग्रवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हो गई थी। शादी के बाद रानी देवी ने दिनांक 29.01.2026 को रात्रि में मुझे व मेरे परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर सोने चांदी के जेबरात एवं नगदी लेकर फरार हो गई और मेरे साथ लाख 95 हजार रूपये की ठगी की है। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना उदेईमोड पर प्रकरण संख्या 48/2026 धारा 318(2), 318(4), 316(2), 335, 303(2), 61(2), 3(5) बी एन एस में दर्ज कर अनुसंधान जवन सिंह स०व०नि० के जुम्मे किया गया। कार्यवाही विवरण दौराने अनुसंधान समस्त गवाहन के बयान लेखकद किये गये एवं जिन बैंक खातों में ऑनलाईन राशि ट्रांसफर हुई उनका बैंक रिकॉर्ड व स्टेटमेंट प्राप्त किया गया। घटना कर सभी आरोपियान फरार हो गये थे जिनको दस्तयाब किया जाना पुलिस के लिये चुनौती बन गई थी। जिनकी दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर गेटर नोएडा उ०प्र० से आरोपियान को उनके मशकनो से दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। बाद अनुसंधान आरोपियान को माननीय व्यायायल में पेश किया जाकर आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है। उक्त लूटेरी लुल्हन गैंग द्वारा पूर्व में भी ऐसी 03 अलग-अलग स्थानों पर बारदात करना दौराने अनुसंधान कबूल किया है। नाम पता गिरफ्तार शुदा मुलजिम १. रानी गोश्यामी पुत्री मोहन लाल जर्फ कल्लू गौश्वामी उम्र 25 साल निवासी अजियापुर थाना पश्चिम शरीरा, जिला कौशम्बी, उत्तरप्रदेश हाल ग्राम डाडा, थाना कासना, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश। 2. लानी जादव पुत्री दुर्जन सिंह पत्नि नीरज सिंह जाति जाटय उम्र 20 साल निवासी शम्भूयक, बाना मेजा, जिल्ला प्रयागराज (इलाहाबाद), पीहर ग्राम लोहिरा, थाना जंगीराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। 3. नीरज सिंह पुत्र श्री हरिशंकर सिंह जाति पटेल उम्र 27 साल निवासी शम्भूचक, थाना मेजा, जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश इन्दू अग्रवाल पत्नि रजनीश अग्रवाल जाति महाजन उम्र 35 साल निवासी अग्रवाल नगर, बाना उदेई मोड हाल सी/ओ मदन मोहन सिंहल मकान कर्मचारी कॉलोनी गंगापुरसिटी थाना उदेईमोड जिला सवाई माधोपुर। 5. रजनीश पुत्र श्री वृद्धिचंद जाति महाजन उम्र 44 साल निवासी अग्रवाल नगर, थाना उदेई मोड हाल सी/ओ जगमोहन सिंहल मकान कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सिटी थाना उदेईमोड जिला सवाई माधोपुर। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम कर रहा सहयोग बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी थाना उदेईमोड। जवर सिंह स०उ०नि० थाना उदेईमोड। कैलाशचंद कानि थाना उदेईमोड।पवन कुमार कानि० थाना उदेईमोड। निरमा महिला कानि० थाना उदेईमोड।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- *सोई गांव की पुलिया के पास 100 नंबर ढाबे पर छोटी बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़ कर चला गया या भटक कर आ गई है! आपमें से कोई भी इस बच्ची को जानता हो या पहचानता हो तो देहात थाने में संपर्क कर सकते है!* *Sheopur*3
- गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। ऐसे रची गई ठगी की साजिश - मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक- मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है। पुलिस की अपील- पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1