गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। ऐसे रची गई ठगी की साजिश - मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक- मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है। पुलिस की अपील- पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

- गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। ऐसे रची गई ठगी की साजिश - मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक- मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है। पुलिस की अपील- पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।1
- गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी सवाई माधोपुर। जिले में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गंगापुर सिटी क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। मंत्रियों ने गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जल वितरण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त समय तक स्वच्छ पानी नहीं मिलना अत्यंत चिंताजनक है। दोनों मंत्रियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और आमजन को राहत प्रदान करें। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक गंगापुर सिटी में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जा सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- नादौती एस डी एम काजल मीणा सहित दो अन्य अधिकारी रिश्वत लेते हुए किये गिरफ्तार1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Anil Kumar gurjar1
- लखनऊ विकासनगर आग: लपटों में जिंदा जल गई दो मासूम बहनें, राख के बीच मिले जले हुए शव, 250 परिवार बेघर Lucknow Vikasnagar fire accident: लखनऊ में विकासनगर के रिंग रोड किनारे झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग में दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझने के बाद उनके जले हुए शव बरामद किए गए। लखनऊ: राजधानी लखनऊ में विकासनगर के रिंग रोड किनारे स्थित झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में दो मासूम बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग बेघर हो गए और उनकी जीवन भर की जमा पूंजी भी राख में बदल गई। आग बुझने के बाद हुए सर्च ऑपरेशन में बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में मातम पसर गया। घटना के बाद प्रशासन ने राहत और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करते हुए करीब 250 प्रभावित लोगों की सूची तैयार की है, वहीं मृतक परिवार को आर्थिक सहायता भी दी गई आग ने ली दो मासूमों की जान घटना उस समय हुई जब बाराबंकी के काशीपुर निवासी सतीश अपनी झोपड़ी में रहते थे। आग लगने के वक्त झोपड़ी में उनकी तीन बेटियां मौजूद थीं, पूहू (4), स्वाति उर्फ श्रुति (2) और आयुषी (2 माह)। आग फैलने पर बड़ी बेटी पूहू किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन घबराहट में वह अपनी छोटी बहनों की स्थिति नहीं बता सकी। देर रात आग पर काबू पाने के बाद सर्च ऑपरेशन में स्वाति और आयुषी के जले हुए शव बरामद किए गए, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। #LucknowFire #LucknowNews #VikasNagarFire #BreakingNews #FireAccident #UPNews #SlumFire #CylinderBlast #PrayForLucknow #IndiaNews #DisasterNews #FireTragedy #LatestNews #Emergency #ReliefWork1
- करौली जिले के सपोटरा में उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर की अध्यक्षता में अटल जन सेवा शिविर के तहत त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी में गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निमिषा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर और पंचायत समिति बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा सहित जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए, यह बताते हुए कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।2