गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी सवाई माधोपुर। जिले में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गंगापुर सिटी क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। मंत्रियों ने गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जल वितरण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त समय तक स्वच्छ पानी नहीं मिलना अत्यंत चिंताजनक है। दोनों मंत्रियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और आमजन को राहत प्रदान करें। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक गंगापुर सिटी में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जा सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

- शिवपुरी बी का हाल खराब है पानी रोड पर आ रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। अंदर भी पूरी रोड टूटी पड़ी हुई है। पूरा नाला जाम पड़ा हुआ है। श्रीमान जी से निवेदन है इसे तत्काल प्रभाव से कार्य कराया जाए।1
- गुढ़ाचन्द्रजी के पास घाटोली-तिमावा के बीच वन विभाग की पहाड़ी की तलहटी में स्थित जंगलों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।शुक्रवार दोपहर 2 बजे घाटोली गांव की पहाड़ी के जंगल से लपटें और धुएं के गुबार उठते देख ग्रामीणों ने तुरंत गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त टीम बुलाई गई।ग्रामीण राजेंद्र तिमावा ने बताया कि आग बुझाने में आसपास के लोगों ने और विशेष रूप से महिलाओं ने नलकूप से पानी लाकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।हालांकि आग बुझने के बाद फिर भडक गई।सैकड़ों ग्रामीणों ने पहाड़ी पर चढ़कर आग बुझाने के काम में लगे रहे।करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।वन संरक्षक राजेंद्र के अनुसार, इस आग से वन संपदा को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों को आशंका है कि यह आग जानबूझकर लगाई जाती है। उनका कहना है कि पास की सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से कुछ लोग हर साल आग लगाने का प्रयास करते हैं, ताकि पेड़-पौधे जलकर जमीन खाली हो जाए और उस पर कब्जा किया जा सके।1
- मेगा ट्रेड फेयर मेले का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एवं असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा के चुनाव प्रभारी खान ने किया अवलोकन हिंडौन सिटी। शहर के बयाना रोड स्थित अभय भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का शुक्रवार रात्रि को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली के जिलाध्यक्ष एवं असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा के चुनाव प्रभारी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने अवलोकन किया है। जहां मेला आयोजन कमेटी के रिंकू यादव, प्रकाश सिंह बेनीवाल, धीरज बिंदल आदि ने उनका और उनकी पूरी टीम का साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट अब्दुल मोदी खान ने कहा कि मेला राजस्थान की मुख्य पहचान है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।जिससे हमारी संस्कृति जीवित रह सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष खान सहित अल्पसंख्यक विभाग करौली के जिला महासचिव इमरान, कुरैशी समाज के जिलाध्यक्ष सद्दाम कुरैशी,अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रभारी रफीक खान, कुरैशी समाज के जिला उपाध्यक्ष आमिर कुरैशी,अज़हर काजी, निक्की पठान पत्रकार राजेंद्र जांगिड़ आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- हिंडौन भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे मेले में आयोजन कमेटी ने पत्रकार और असम प्रभारी का किया स्वागत सम्मान देखें वीडियो में4
- निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के आदेश की अनुपालना में राजस्थान अधीनस्थ कार्यालयी मंत्रालयिक सेवा अधिनियम के अंतर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के द्वारा की गई अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा कला में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री वीरेंद्र कुमा स्थानीय विद्यालय मेंर जैन का प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो जाने के कारण आज दिनांक को यथावत स्थानीय विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। पदोन्नति पर पदस्थापन स्थान बाद में जारी किए जाएंगे इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधानाचार्य रामबिलास मीणा ने माला, साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कार्य ग्रहण करवाया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, राष्ट्रीय शिक्षक संघ शाखा लालसोट अध्यक्षअविनाश शर्मा, प्रभु दयाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा, योगेंद्र गौतम, अशोक शर्मा ने श्री जैन का स्वागत अभिनंदन कर पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार मीणा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा,हारुन अली, चिरंजी लाल मीणा , चमन लाल राजोरिया, राम खिलाड़ी मीणा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।4
- मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सवाई माधोपुर से आई सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है सिविल डिफेंस के मुस्ताक खान ने बताया कि हमें सूचना तालाब में युवक डूबने की मिली थी जिसके चलते हम संसाधन कम मात्रा में लाए थे जिसके चलते कुछ साथियों को सवाई माधोपुर नाम लेने के लिए भेजा है जल्द ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा युवक की पहचान रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी गांव थाना बर्गमा, तहसील कराल,जिला श्योपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है जो करीबन एक महा पूर्व राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला के गांव कीरपुरा में सरसों की कटाई के लिए आया था सरसों की कटाई के बाद गेहूं कटाई में काम किया और अब वह यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था जो कल शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच में बनास नदी में नहाने के लिए गया था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा कपड़े बनास नदी के किनारे रखे हुए मिले जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है कुंडेरा थाना और मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे है एनडीआरएफ भी जल्द ही पहुंचने की संभावना है सिविल डिफेंस के लोग युवक की तलाश कर रहे हैं समाचार लेकर जाने तक युवक नहीं मिला1
- मासलपुर खान का की क्षतिग्रस्त घाटी में गेहूं से भरी ट्राली पलट गई।जिससे ट्रैक्टर में भरा किसान का गेहूं सड़क पर बिखर गया।स्थानीय निवासी नंदराम गुर्जर निमरी पुरा ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बताया कि एक किसान मदनपुर से ट्रैक्टर ट्रोली में गेहूं भरकर हिंडौन मंडी में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था। तभी खान का की घाटी में गड्ढे और पत्थर पड़े रहने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे किसान का गेहूं सड़क पर बिखर गया।उयन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित कोई भी अधिकारी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा जिससे आए दिन घाटी में हादसे होते रहते हैं हालांकि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसान का गेहूं फैल गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई किसान बाल बाल बच गया।1
- हिंडौन सिटी। शहर के मोहन नगर स्थित जिला अस्पताल का शुक्रवार दोपहर बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के मेडिकल, सर्जिकल सहित विभिन्न वार्डों और ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके साथ ही साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की गहनता से जांच की। इस दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर, जिला अस्पताल के पीएमओ पुष्पेंद्र गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार मीणा और नगर परिषद के प्रथम लेखाधिकारी प्रेमराज मीना भी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।4
- Post by मनोज तिवाड़ी3