घाटोली-तिमावा के बीच पहाड़ी की तलहटी स्थित जंगलों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग गुढ़ाचन्द्रजी के पास घाटोली-तिमावा के बीच वन विभाग की पहाड़ी की तलहटी में स्थित जंगलों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।शुक्रवार दोपहर 2 बजे घाटोली गांव की पहाड़ी के जंगल से लपटें और धुएं के गुबार उठते देख ग्रामीणों ने तुरंत गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त टीम बुलाई गई।ग्रामीण राजेंद्र तिमावा ने बताया कि आग बुझाने में आसपास के लोगों ने और विशेष रूप से महिलाओं ने नलकूप से पानी लाकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।हालांकि आग बुझने के बाद फिर भडक गई।सैकड़ों ग्रामीणों ने पहाड़ी पर चढ़कर आग बुझाने के काम में लगे रहे।करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।वन संरक्षक राजेंद्र के अनुसार, इस आग से वन संपदा को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों को आशंका है कि यह आग जानबूझकर लगाई जाती है। उनका कहना है कि पास की सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से कुछ लोग हर साल आग लगाने का प्रयास करते हैं, ताकि पेड़-पौधे जलकर जमीन खाली हो जाए और उस पर कब्जा किया जा सके।

- शिवपुरी बी का हाल खराब है पानी रोड पर आ रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। अंदर भी पूरी रोड टूटी पड़ी हुई है। पूरा नाला जाम पड़ा हुआ है। श्रीमान जी से निवेदन है इसे तत्काल प्रभाव से कार्य कराया जाए।1
- Post by Anil Kumar gurjar1
- करौली,, जिला पुलिस ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस1
- Post by Bharat SING Meena1
- दिहोली पुलिस ने महिला का खोया हुआ मोबाइल तत्परता से रिकवर कर किया सुपुर्द:— धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं सीओ मनिया खलील अहमद के सुपरविजन में SHO दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस के नेतृत्व में दिहोली पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम में निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही आमजन एवं पीड़ित को न्याय दिलाने एवं मदद करने में भी पीछे नहीं है। थानाधिकारी दिहोली सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में दिहोली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला का खोया हुआ मोबाइल महज एक घंटे में दस्तयाब कर सकुशल सुपुर्द किया है। दोपहर करीब 2 बजे के करीब एक महिला श्रीमती मधु शर्मा निवासी हनुमानपुरा थाना दिहोली अपने परिजनों के साथ राजाखेड़ा से धौलपुर रोड पर बाइक से जा रही तो रास्ते में मछरिया के पास उसका मोबाइल कहीं गिर गया। इसके बाद महिला ने वहां पर तलाश किया और नहीं मिलने पर करीब दोपहर 3 बजे दिहोली पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी थाना दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस ने ड्यूटी अधिकारी लोकेश शर्मा हैंड कानि के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्परता से रवाना किया। पुलिस टीम ने तत्काल से तकनीकी सहायता से मोबाइल को मछरिया के पास से रिकवर कर पीड़ित महिला को सकुशल सुपुर्द किया है। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए महिला एवं उसके परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।2
- सबलगढ़ में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए आज प्रशासनिक अधिकारियों SDM मेघा तिवारी, SDOP कृष्णराज, तहसीलदार, नगर पालिका ओर पुलिस कर्मचारियों द्वारा दो JCB की मदद से अस्थाई अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। जिसमें सब्जी मंडी ओर दुकानो के आगे लगे टीनशेड व चबूतरे हटाए जा रहे हैं #sabalgarh #Morena #MP1
- करौली शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़तीभ जा रही है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन, ऑटो-टेम्पो का जमावड़ा और बढ़ती भीड़ के कारण शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे फिर से जाम लग गया।शहर मे दुकानों के सामने स्थाई अतिक्रमण और आडे खड़े वाहनों से जाम लग जाता है। हालांकि यातायात पुलिस और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से बीते दिवस कार्रवाई की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।यातायात व्यवस्था चर मरा गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, राहगीर काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं।1
- Post by Bharat SING Meena1
- विजयपुर ब्रेकिंग न्यूज़ विजयपुरमें ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत विजयपुर में भात मांगने जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली क्षेत्रपाल गांव पर अनियंत्रित होकर पलट गया मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई घायलों को विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया1