logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर के बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण और आडे तिरछे खड़े वाहन से लगा जाम यातायात व्यवस्था चरमराई रोजाना का यही हाल करौली शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़तीभ जा रही है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन, ऑटो-टेम्पो का जमावड़ा और बढ़ती भीड़ के कारण शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे फिर से जाम लग गया।शहर मे दुकानों के सामने स्थाई अतिक्रमण और आडे खड़े वाहनों से जाम लग जाता है। हालांकि यातायात पुलिस और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से बीते दिवस कार्रवाई की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।यातायात व्यवस्था चर मरा गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, राहगीर काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं।

6 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
6 hrs ago

शहर के बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण और आडे तिरछे खड़े वाहन से लगा जाम यातायात व्यवस्था चरमराई रोजाना का यही हाल करौली शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़तीभ जा रही है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन, ऑटो-टेम्पो का जमावड़ा और बढ़ती भीड़ के कारण शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे फिर से जाम लग गया।शहर मे दुकानों के सामने स्थाई अतिक्रमण और आडे खड़े वाहनों से जाम लग जाता है। हालांकि यातायात पुलिस और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से बीते दिवस कार्रवाई की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।यातायात व्यवस्था चर मरा गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, राहगीर काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निमिषा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर और पंचायत समिति बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा सहित जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए, यह बताते हुए कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
    2
    गंगापुर सिटी में गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना था।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निमिषा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर और पंचायत समिति बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा सहित जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए, यह बताते हुए कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    44 min ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • शिवपुरी बी का हाल खराब है पानी रोड पर आ रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। अंदर भी पूरी रोड टूटी पड़ी हुई है। पूरा नाला जाम पड़ा हुआ है। श्रीमान जी से निवेदन है इसे तत्काल प्रभाव से कार्य कराया जाए।
    1
    शिवपुरी बी का हाल खराब है पानी रोड पर आ रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। अंदर भी पूरी रोड टूटी पड़ी हुई है। पूरा नाला जाम पड़ा हुआ है। श्रीमान  जी से निवेदन है इसे तत्काल प्रभाव से कार्य कराया जाए।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
    7
    एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई 
जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 
परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की
मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है।
जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Anil Kumar gurjar
    1
    Post by Anil Kumar gurjar
    user_Anil Kumar gurjar
    Anil Kumar gurjar
    Farmer गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • करौली शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़तीभ जा रही है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन, ऑटो-टेम्पो का जमावड़ा और बढ़ती भीड़ के कारण शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे फिर से जाम लग गया।शहर मे दुकानों के सामने स्थाई अतिक्रमण और आडे खड़े वाहनों से जाम लग जाता है। हालांकि यातायात पुलिस और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से बीते दिवस कार्रवाई की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।यातायात व्यवस्था चर मरा गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, राहगीर काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं।
    1
    करौली शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़तीभ जा रही है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन, ऑटो-टेम्पो का जमावड़ा और बढ़ती भीड़ के कारण शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे फिर से जाम लग गया।शहर मे दुकानों के सामने स्थाई अतिक्रमण और आडे खड़े वाहनों से जाम लग जाता है। हालांकि यातायात पुलिस और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से बीते दिवस कार्रवाई की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।यातायात व्यवस्था चर मरा गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, राहगीर काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • दिहोली पुलिस ने महिला का खोया हुआ मोबाइल तत्परता से रिकवर कर किया सुपुर्द:— धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं सीओ मनिया खलील अहमद के सुपरविजन में SHO दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस के नेतृत्व में दिहोली पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम में निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही आमजन एवं पीड़ित को न्याय दिलाने एवं मदद करने में भी पीछे नहीं है। थानाधिकारी दिहोली सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में दिहोली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला का खोया हुआ मोबाइल महज एक घंटे में दस्तयाब कर सकुशल सुपुर्द किया है। दोपहर करीब 2 बजे के करीब एक महिला श्रीमती मधु शर्मा निवासी हनुमानपुरा थाना दिहोली अपने परिजनों के साथ राजाखेड़ा से धौलपुर रोड पर बाइक से जा रही तो रास्ते में मछरिया के पास उसका मोबाइल कहीं गिर गया। इसके बाद महिला ने वहां पर तलाश किया और नहीं मिलने पर करीब दोपहर 3 बजे दिहोली पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी थाना दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस ने ड्यूटी अधिकारी लोकेश शर्मा हैंड कानि के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्परता से रवाना किया। पुलिस टीम ने तत्काल से तकनीकी सहायता से मोबाइल को मछरिया के पास से रिकवर कर पीड़ित महिला को सकुशल सुपुर्द किया है। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए महिला एवं उसके परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।
    2
    दिहोली पुलिस ने महिला का खोया हुआ मोबाइल तत्परता से रिकवर कर किया सुपुर्द:—
धौलपुर। पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं सीओ मनिया खलील अहमद के सुपरविजन में SHO दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस के नेतृत्व में दिहोली पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और अवैध  गतिविधियों की रोकथाम में निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही आमजन एवं पीड़ित को न्याय दिलाने एवं मदद करने में भी पीछे नहीं है। थानाधिकारी दिहोली सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में दिहोली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला का खोया हुआ मोबाइल महज एक घंटे में दस्तयाब कर सकुशल सुपुर्द किया है।  दोपहर करीब 2 बजे के करीब एक महिला श्रीमती मधु शर्मा निवासी हनुमानपुरा थाना दिहोली अपने परिजनों के साथ राजाखेड़ा से धौलपुर रोड पर बाइक से जा रही तो रास्ते में मछरिया के पास उसका मोबाइल कहीं गिर गया। इसके बाद महिला ने वहां पर तलाश किया और नहीं मिलने पर करीब दोपहर 3 बजे दिहोली पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी थाना दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस ने ड्यूटी अधिकारी लोकेश शर्मा हैंड कानि के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्परता से रवाना किया। पुलिस टीम ने तत्काल से तकनीकी सहायता से मोबाइल को मछरिया के पास से रिकवर कर पीड़ित महिला को सकुशल सुपुर्द किया है। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए महिला एवं उसके परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.