एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर
इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि
परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम
के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश
सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये
बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये
रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
- गंगापुर सिटी में अतिक्रमण को लेकर लगातार उठ रहे सवालों को लेकर नगर परिषद की टीम पहुंची मार्केट में, मार्केट में हो रही अतिक्रमण को लेकर दी गई सख्त चेतावनी, एक तरफ अतिक्रमण की गाड़ी सायरन बजाती रही वहीं दूसरी और व्यापारियों ने दुकानों के बाहर तख्ती और बेंच लगा रखे थे, नहीं हटाया अतिक्रमण, जैसे-तैसे अतिक्रमण हटाया तो गाड़ी के वापस जाने के बाद ही तुरंत अतिक्रमण लगा दिया गया, प्रशासन मुख दर्शक बनकर देखा रहा1
- Post by Anil Kumar journalist1
- करौली जिले के बालघाट थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया थाना अधिकारी महेश कुमार मीणा ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि दिनाक 16.03.2026 को श्रीकिशन राजपूत निवासी गोरडा ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की दिनाक 13-03-26 को करीब रात 01 बजे को उसकी एक भैंस व एक पाडा हमारे घर के सामने बधे हुये थे रात्री को हम सब घर वाले घर के अन्दर सो गये थे रात्री को प्रार्थी बजे बाहर निकला तो प्रार्थी ने अपनी भैस व पाडा को गायब देखा आस पास देखने पर हमे हमारी भैंस नही मिली हमने पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज व राकेश सरपंच नागल के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो हमारी भैस को एक टेम्पू मैजिक दिन भर उक्त टेम्पू को ढूंढा लेकिन हमे नही मिला हमारी गैस पाडा को अज्ञात चोर मेजिक टेम्पू से चुराकर ले गए।आदि परिवाद की जांच की गई दौराने जांच फुटेज प्रति प्राप्त कर शामिल जांच कि गई एवं नगला अण्डुवा थाना बयाना से जरिये मोबाइल वार्ता कि जिस पर जाहिर किया कि मैने मेरा उक्त टेम्पू जरिये इकरारनामा पर आदिल कुरेशी कसाई पाडा बयाना को बेचा था, लेकिन आदिल ने भी टेम्पू उक्त को जरिये इकरारनामा शोईब कुरेशी कसाई पाडा हिण्डौन सिटी को बेच दिया था संदिगघ उक्त टेम्पू कि तलाश हेतु हिण्डौन सिटी पहुंच कर टेम्पू की जाच की।हाल वाहन स्वामी शोईब कुरैशी की जांच हेतू तलाश किया नहीं मिला जिस पर जांच कर वाहन टेम्पू को थाना बालघाट पर खडा किया गया।दौराने जांच पाया गया शोईब कुरैशी व नदीम कुरैशी वगै० संदिग्ध कार्य करन हेतू टैंपू को उपयोग में लेते हैं। दौराने अनुसंधान मैजिक टैम्पू को जप्त किया जाकर आरोपी नदीम पुत्र फकरू निवासी कसाई पाडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।1
- गुलरघटा बरखेड़ा की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की की जहरीला पदार्थ खाने हुई मौत1
- शहर में इन दिनों सावों में खरीदारी का सीजन अपने पूरे चरम पर है। इसी के चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीददारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और सजावटी सामान तक हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिन्डौन सिटी के मुख्य बाजारों कटरा बाजार, डैम्प रोड़, दिलसुख की टाल कटला, शीतला चौराहा, जगदम्बा मार्केट में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। सावों के चलते शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार, ज्वेलरी शॉप्स और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है1
- !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !! आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें आपकी सेवा में फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏1
- लालसोट उपखंड के डीडवाना में महात्मा ज्योतिबा फुले से समिति के तत्वाधान में आयोजित नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान आज 2100 कलशौ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जो डीडवाना के के राम शाला बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए धाकड़ स्कूल पर आयोजित सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले के जयकारों से यह कलश यात्रा रवाना हुई। यह कलश यात्रा एक ऐतिहासिक कलश यात्रा रही। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं पुरुषों ने सहित बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसके कारण 3 किलोमीटर तक यही यात्रा दिखाई दी। कलश यात्रा का समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य सत्कार किया। इस दौरान समाज सेवी द्वारा शीतल पेय भी व्यवस्था की गई। वही कलश यात्रा जेसीबी से फूल वरसा कर स्वागत किया गया।4
- हिंडौन शहर में मेडिकल वालों द्वारा मरीजो से लूट का एक नया मामला सामने आया है।जहां डॉक्टर की लिखी पर्ची पर मैडीकल द्वारा मरीज को दिया गोलियों का पैकेट पत्ता अंदर से खाली निकाला जिसमें एक भी गोली नहीं मिली।ये देखकर मरीज के होश उड गए।मरीज उमेश सिंह निवासी मिल्की का पुरा ने अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए हिंडौन जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राम हरी मीणा से दवाई की पर्ची लिखवाई थी, जब वह दवाई लेने मेडिकल पर पहुंचा तो मेडिकल वालों ने गोलियों का पैकेट उसको दे दिया।मरीज उमेश सिंह ने गोलियों का पैकेट खोला तो पत्ता पूरी तरह खाली निकला खाली पैकिंग का गोलियों का पैकेट मेडिकल वालों ने मरीज उमेश सिंह को थमा दिया, यह देखकर उमेश सिंह को ठगी का एहसास हुआ रविवार सुबह मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1