logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिघरिया , हिंडौन सिटी, करौली गांव में फ्री लाइब्रेरी का शुभारंभ !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !! आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें आपकी सेवा में फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏

3 hrs ago
user_Mihir S H O Dwarkanagri
Mihir S H O Dwarkanagri
Photographer करौली, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago

तिघरिया , हिंडौन सिटी, करौली गांव में फ्री लाइब्रेरी का शुभारंभ !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !! आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें आपकी सेवा में फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏

More news from राजस्थान and nearby areas
  • करौली एनडीपीएस अदालत ने वर्ष 2022 में 100 ग्राम स्मैक बरामदगी के एक मामले में दोषी आरोपी को 7 साल के कठोर कारावास और 70 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने आरोपी देवसिंह पुत्र जगन्नाथ को दोषी माना। देवसिंह झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का निवासी है।लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने शनिवार दोपहर 3:00 बज बताया कि 22 मई 2022 में सदर करौली के तत्कालीन थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह ने अस्थल स्थित क्रेशर के पास बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने आरोपी देवसिंह को पकड़ा था।तलाशी के दौरान देवसिंह के कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 15 गवाहों के बयान और 28 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
    1
    करौली एनडीपीएस अदालत ने वर्ष 2022 में 100 ग्राम स्मैक बरामदगी के एक मामले में दोषी आरोपी को 7 साल के कठोर कारावास और 70 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
विशिष्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने आरोपी देवसिंह पुत्र जगन्नाथ को दोषी माना। देवसिंह झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का निवासी है।लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने शनिवार दोपहर 3:00 बज बताया कि 22 मई 2022 में सदर करौली के तत्कालीन थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह ने अस्थल स्थित क्रेशर के पास बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने आरोपी देवसिंह को पकड़ा था।तलाशी के दौरान देवसिंह के कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 15 गवाहों के बयान और 28 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !! आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें आपकी सेवा में फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏
    1
    !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !!
आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें 
आपकी सेवा में 
फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏
    user_Mihir S H O Dwarkanagri
    Mihir S H O Dwarkanagri
    Photographer करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शहर में इन दिनों सावों में खरीदारी का सीजन अपने पूरे चरम पर है। इसी के चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीददारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और सजावटी सामान तक हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिन्डौन सिटी के मुख्य बाजारों कटरा बाजार, डैम्प रोड़, दिलसुख की टाल कटला, शीतला चौराहा, जगदम्बा मार्केट में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। सावों के चलते शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार, ज्वेलरी शॉप्स और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है
    1
    शहर में इन दिनों सावों में खरीदारी का सीजन अपने पूरे चरम पर है। इसी के चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीददारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और सजावटी सामान तक हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
हिन्डौन सिटी के मुख्य बाजारों कटरा बाजार, डैम्प रोड़, दिलसुख की टाल कटला, शीतला चौराहा, जगदम्बा मार्केट में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। सावों के चलते शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
कपड़ा बाजार, ज्वेलरी शॉप्स और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है
    user_Abhishek Bhardwaj
    Abhishek Bhardwaj
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन सिटी। भाजपा के खेड़ा मंडल कार्यालय पर शनिवार शाम को संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता जिला मीडिया संयोजक एवं मंडल प्रभारी मुकेश सालौत्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने की। भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता के उदघोष के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता संगठन मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री जी ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें सांस्कृतिक ,राष्ट्रवाद ,सुशासन, अंत्योदय, सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास का प्रयास केवल नारा नहीं बल्कि भाजपा के कार्य की यही दिशा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की लोकप्रिय विषयों पर मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को हर बूथ तक सुनना , आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह की प्रथम सप्ताह में मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। शक्ति केंद्रों व बूथ पर भी बैठकें आयोजित की जावेगी। बैठक में मण्डल महामंत्री विकास व्यास, मंत्री शोभा तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाड़ी, छोटेलाल जी, जगदीश चौधरी, पृथ्वी सिंह नाटानी , मोहन महावर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
    5
    हिंडौन सिटी।  भाजपा के खेड़ा मंडल कार्यालय पर शनिवार शाम को  संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता जिला मीडिया संयोजक एवं मंडल प्रभारी मुकेश सालौत्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा  की खेड़ा मंडल अध्यक्ष  गीता देवी जाट ने  की। भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता के उदघोष के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता  संगठन मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री जी ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें सांस्कृतिक ,राष्ट्रवाद ,सुशासन, अंत्योदय, सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास का प्रयास केवल नारा नहीं बल्कि भाजपा के कार्य की यही दिशा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की लोकप्रिय विषयों पर मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को हर बूथ तक सुनना , आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह की प्रथम सप्ताह में मंडल की बैठक आयोजित  की जाएगी। शक्ति केंद्रों व बूथ पर भी बैठकें आयोजित की जावेगी। बैठक में  मण्डल महामंत्री विकास व्यास, मंत्री शोभा तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाड़ी, छोटेलाल जी, जगदीश चौधरी, पृथ्वी सिंह नाटानी , मोहन महावर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर के बयाना रोड स्थित अभय भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का शुक्रवार रात्रि को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली के जिलाध्यक्ष व असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा के चुनाव प्रभारी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने अवलोकन किया है। जहां मेला आयोजन कमेटी के रिंकू यादव, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, प्रकाश सिंह बेनीवाल, धीरज बिंदल आदि ने जिलाध्यक्ष खान और उनकी पूरी टीम का साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने कहा कि मेला राजस्थान की मुख्य पहचान है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति जीवित रह सके। उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग करौली के जिला महासचिव एडवोकेट इमरान, कुरैशी समाज के जिलाध्यक्ष सद्दाम कुरैशी,अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रभारी रफीक खान, कुरैशी समाज के जिला उपाध्यक्ष आमिर कुरैशी,अज़हर काजी, निक्की पठान,पत्रकार संघ करौली के जिलाध्यक्ष कलमुद्दीन खान, पत्रकार राजेंद्र जांगिड़, मनोज तिवारी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    2
    हिंडौन सिटी। शहर के बयाना रोड स्थित अभय भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का शुक्रवार रात्रि को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली के जिलाध्यक्ष व असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा के चुनाव प्रभारी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने अवलोकन किया है। जहां मेला आयोजन कमेटी के रिंकू यादव, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, प्रकाश सिंह बेनीवाल, धीरज बिंदल आदि ने जिलाध्यक्ष खान और उनकी पूरी टीम का साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।  इस मौके पर एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने कहा कि मेला राजस्थान की मुख्य पहचान है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति जीवित रह सके। उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग करौली के जिला महासचिव एडवोकेट इमरान, कुरैशी समाज के जिलाध्यक्ष सद्दाम कुरैशी,अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रभारी रफीक खान, कुरैशी समाज के जिला उपाध्यक्ष आमिर कुरैशी,अज़हर काजी, निक्की पठान,पत्रकार संघ  करौली के जिलाध्यक्ष कलमुद्दीन खान, पत्रकार राजेंद्र जांगिड़, मनोज तिवारी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। ऐसे रची गई ठगी की साजिश - मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक- मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है। पुलिस की अपील- पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।
    1
    गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
ऐसे रची गई ठगी की साजिश -
मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई।
तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक-
मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- 
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। 
न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - 
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है।
पुलिस की अपील- 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • करौली आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बाजना कलां में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जनसुनवाई में एनएफएसए में नाम जुड़वाने, किसान सम्मान निधि चालू करवाने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था करवाने, नल लगवाने, चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने के प्रकरण प्राप्त हुए जिनको समय पर निस्तारण करने के जिला कलेक्टर निर्देश दिए दौरान कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    करौली आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बाजना कलां में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जनसुनवाई में एनएफएसए में नाम जुड़वाने, किसान सम्मान निधि चालू करवाने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था करवाने, नल लगवाने, चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने के प्रकरण प्राप्त हुए जिनको समय पर निस्तारण करने के जिला कलेक्टर निर्देश दिए दौरान कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.