logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर जिले में“राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत सीईओ का औचक निरीक्षण, खराब हैंडपंपों को शीघ्र सुधार कर पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश”* *18-19 अप्रैल विशेष ड्राइव के तहत हैंडपंप व पाइपलाइन लीकेज की जांच | हैंडपंपों की कोडिंग सिस्टम लागू कर जवाबदेही तय होगी* *सवाई माधोपुर, 18 अप्रैल।* ग्रीष्म 2026 को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर 18 एवं 19 अप्रैल को संचालित विशेष सत्यापन एवं मरम्मत अभियान के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया (आईएएस) ने शनिवार को पंचायत समिति बौंली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मित्रपुरा एवं बोरदा का औचक निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हैंडपंपों, पाइपलाइन लीकेज तथा ग्रामीण पेयजल ढांचे की कार्यशीलता का मौके पर सत्यापन करते हुए निर्देश दिए कि सभी खराब हैंडपंपों एवं लीकेज को अभियान अवधि में ही प्राथमिकता से ठीक किया जाए, ताकि आमजन को गर्मी के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जलदाय विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी हैंडपंपों की पहचान के लिए कोडिंग प्रणाली लागू की जाए, जिसके तहत जलदाय विभाग के हैंडपंपों को हरे रंग तथा पंचायतीराज विभाग के हैंडपंपों को पीले रंग से चिह्नित किया जाए। इससे शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभाग की त्वरित पहचान कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। सीईओ ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत निरीक्षण, मरम्मत एवं सत्यापन कार्यों के फोटोग्राफ संकलित कर निर्धारित समयसीमा में संपूर्ण रिपोर्ट तैयार की जाए तथा कार्यों की वास्तविक उपयोगिता का आकलन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक मरम्मत कार्य उसी दिन पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय बोरदा एवं मित्रपुरा का भी निरीक्षण कर अभिलेख संधारण, स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा सुधार के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान आमजन को राहत देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है तथा सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। औचक निरीक्षणों के माध्यम से कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। —000—

2 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
2 hrs ago

सवाई माधोपुर जिले में“राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत सीईओ का औचक निरीक्षण, खराब हैंडपंपों को शीघ्र सुधार कर पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश”* *18-19 अप्रैल विशेष ड्राइव के तहत हैंडपंप व पाइपलाइन लीकेज की जांच | हैंडपंपों की कोडिंग सिस्टम लागू कर जवाबदेही तय होगी* *सवाई माधोपुर, 18 अप्रैल।* ग्रीष्म 2026 को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर 18 एवं 19 अप्रैल को संचालित विशेष सत्यापन एवं मरम्मत अभियान के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया (आईएएस) ने शनिवार को पंचायत समिति बौंली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मित्रपुरा एवं बोरदा का औचक निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हैंडपंपों, पाइपलाइन लीकेज तथा ग्रामीण पेयजल ढांचे की कार्यशीलता का मौके पर सत्यापन करते हुए निर्देश दिए कि सभी खराब हैंडपंपों एवं लीकेज को अभियान अवधि में ही प्राथमिकता से ठीक किया जाए, ताकि आमजन को गर्मी के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जलदाय विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी हैंडपंपों की पहचान के लिए कोडिंग प्रणाली लागू की जाए, जिसके तहत जलदाय विभाग के हैंडपंपों को हरे रंग तथा पंचायतीराज विभाग के हैंडपंपों को पीले रंग से चिह्नित किया जाए। इससे शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभाग की त्वरित पहचान कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। सीईओ ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत निरीक्षण, मरम्मत एवं सत्यापन कार्यों के फोटोग्राफ संकलित कर निर्धारित समयसीमा में संपूर्ण रिपोर्ट तैयार की जाए तथा कार्यों की वास्तविक उपयोगिता का आकलन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक मरम्मत कार्य उसी दिन पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय बोरदा एवं मित्रपुरा का भी निरीक्षण कर अभिलेख संधारण, स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा सुधार के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान आमजन को राहत देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है तथा सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। औचक निरीक्षणों के माध्यम से कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। —000—

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। ऐसे रची गई ठगी की साजिश - मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक- मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है। पुलिस की अपील- पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।
    1
    गंगापुर सिटी में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी क्षेत्र में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य महिला आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं वृत्ताधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
ऐसे रची गई ठगी की साजिश -
मामले में परिवादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसने शादी के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और तय प्रक्रिया के तहत पैसे जमा कराए। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी रानी देवी नामक महिला से कराई गई। शादी के महज छह दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी और उसके परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। इस घटना में करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई।
तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची गैंग तक-
मामले में उदेई मोड़ थाने में प्रकरण संख्या 48/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जवर सिंह (सहायक उप निरीक्षक) द्वारा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड और स्टेटमेंट खंगाला गया।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें- 
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह संगठित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और कुछ ही दिनों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। 
न्यायालय में पेश, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में - 
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य संभावित मामलों और सदस्यों की जांच में जुटी है।
पुलिस की अपील- 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले रिश्तों में सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी सवाई माधोपुर। जिले में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गंगापुर सिटी क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। मंत्रियों ने गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जल वितरण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त समय तक स्वच्छ पानी नहीं मिलना अत्यंत चिंताजनक है। दोनों मंत्रियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और आमजन को राहत प्रदान करें। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक गंगापुर सिटी में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जा सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    1
    गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी
सवाई माधोपुर। जिले में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में गंगापुर सिटी क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। मंत्रियों ने गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जल वितरण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त समय तक स्वच्छ पानी नहीं मिलना अत्यंत चिंताजनक है।
दोनों मंत्रियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए।
साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और आमजन को राहत प्रदान करें। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक गंगापुर सिटी में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जा सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • शहर में इन दिनों सावों में खरीदारी का सीजन अपने पूरे चरम पर है। इसी के चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीददारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और सजावटी सामान तक हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिन्डौन सिटी के मुख्य बाजारों कटरा बाजार, डैम्प रोड़, दिलसुख की टाल कटला, शीतला चौराहा, जगदम्बा मार्केट में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। सावों के चलते शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार, ज्वेलरी शॉप्स और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है
    1
    शहर में इन दिनों सावों में खरीदारी का सीजन अपने पूरे चरम पर है। इसी के चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीददारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और सजावटी सामान तक हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
हिन्डौन सिटी के मुख्य बाजारों कटरा बाजार, डैम्प रोड़, दिलसुख की टाल कटला, शीतला चौराहा, जगदम्बा मार्केट में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। सावों के चलते शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
कपड़ा बाजार, ज्वेलरी शॉप्स और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है
    user_Abhishek Bhardwaj
    Abhishek Bhardwaj
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • करौली एनडीपीएस अदालत ने वर्ष 2022 में 100 ग्राम स्मैक बरामदगी के एक मामले में दोषी आरोपी को 7 साल के कठोर कारावास और 70 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने आरोपी देवसिंह पुत्र जगन्नाथ को दोषी माना। देवसिंह झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का निवासी है।लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने शनिवार दोपहर 3:00 बज बताया कि 22 मई 2022 में सदर करौली के तत्कालीन थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह ने अस्थल स्थित क्रेशर के पास बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने आरोपी देवसिंह को पकड़ा था।तलाशी के दौरान देवसिंह के कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 15 गवाहों के बयान और 28 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
    1
    करौली एनडीपीएस अदालत ने वर्ष 2022 में 100 ग्राम स्मैक बरामदगी के एक मामले में दोषी आरोपी को 7 साल के कठोर कारावास और 70 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
विशिष्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने आरोपी देवसिंह पुत्र जगन्नाथ को दोषी माना। देवसिंह झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का निवासी है।लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने शनिवार दोपहर 3:00 बज बताया कि 22 मई 2022 में सदर करौली के तत्कालीन थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह ने अस्थल स्थित क्रेशर के पास बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने आरोपी देवसिंह को पकड़ा था।तलाशी के दौरान देवसिंह के कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 15 गवाहों के बयान और 28 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !! आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें आपकी सेवा में फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏
    1
    !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !!
आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें 
आपकी सेवा में 
फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏
    user_Mihir S H O Dwarkanagri
    Mihir S H O Dwarkanagri
    Photographer करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लालसोट उपखंड के डीडवाना में महात्मा ज्योतिबा फुले से समिति के तत्वाधान में आयोजित नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान आज 2100 कलशौ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जो डीडवाना के के राम शाला बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए धाकड़ स्कूल पर आयोजित सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले के जयकारों से यह कलश यात्रा रवाना हुई। यह कलश यात्रा एक ऐतिहासिक कलश यात्रा रही। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं पुरुषों ने सहित बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसके कारण 3 किलोमीटर तक यही यात्रा दिखाई दी। कलश यात्रा का समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य सत्कार किया। इस दौरान समाज सेवी द्वारा शीतल पेय भी व्यवस्था की गई। वही कलश यात्रा जेसीबी से फूल वरसा कर स्वागत किया गया।
    4
    लालसोट उपखंड के डीडवाना में महात्मा ज्योतिबा फुले से समिति के तत्वाधान में आयोजित नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान आज 2100 कलशौ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जो डीडवाना के के राम शाला बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए धाकड़ स्कूल पर आयोजित सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले के जयकारों से यह कलश यात्रा रवाना हुई। यह कलश यात्रा एक ऐतिहासिक कलश यात्रा रही। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं पुरुषों ने सहित बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसके कारण 3 किलोमीटर तक यही यात्रा दिखाई दी। कलश यात्रा का समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य सत्कार किया। इस दौरान समाज सेवी द्वारा शीतल पेय भी व्यवस्था की गई। वही कलश यात्रा जेसीबी से फूल वरसा कर स्वागत किया गया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    37 min ago
  • गंगापुर सिटी में गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निमिषा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर और पंचायत समिति बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा सहित जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए, यह बताते हुए कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
    2
    गंगापुर सिटी में गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना था।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निमिषा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर और पंचायत समिति बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा सहित जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए, यह बताते हुए कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.