logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बनास नदी में डूबा मध्य प्रदेश का युवक तलाश जारी: मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सवाई माधोपुर से आई सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है सिविल डिफेंस के मुस्ताक खान ने बताया कि हमें सूचना तालाब में युवक डूबने की मिली थी जिसके चलते हम संसाधन कम मात्रा में लाए थे जिसके चलते कुछ साथियों को सवाई माधोपुर नाम लेने के लिए भेजा है जल्द ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा युवक की पहचान रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी गांव थाना बर्गमा, तहसील कराल,जिला श्योपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है जो करीबन एक महा पूर्व राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला के गांव कीरपुरा में सरसों की कटाई के लिए आया था सरसों की कटाई के बाद गेहूं कटाई में काम किया और अब वह यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था जो कल शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच में बनास नदी में नहाने के लिए गया था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा कपड़े बनास नदी के किनारे रखे हुए मिले जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है कुंडेरा थाना और मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे है एनडीआरएफ भी जल्द ही पहुंचने की संभावना है सिविल डिफेंस के लोग युवक की तलाश कर रहे हैं समाचार लेकर जाने तक युवक नहीं मिला

11 hrs ago
user_दैनिक भास्कर संवाददाता
दैनिक भास्कर संवाददाता
Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

बनास नदी में डूबा मध्य प्रदेश का युवक तलाश जारी: मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सवाई माधोपुर से आई सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है सिविल डिफेंस के मुस्ताक खान ने बताया कि हमें सूचना तालाब में युवक डूबने की मिली थी जिसके चलते हम संसाधन कम मात्रा में लाए थे जिसके चलते कुछ साथियों को सवाई माधोपुर नाम लेने के लिए भेजा है जल्द ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा युवक की पहचान रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी गांव थाना बर्गमा, तहसील कराल,जिला श्योपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है जो करीबन एक महा पूर्व राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला के गांव कीरपुरा में सरसों की कटाई के लिए आया था सरसों की कटाई के बाद गेहूं कटाई में काम किया और अब वह यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था जो कल शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच में बनास नदी में नहाने के लिए गया था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा कपड़े बनास नदी के किनारे रखे हुए मिले जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है कुंडेरा थाना और मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे है एनडीआरएफ भी जल्द ही पहुंचने की संभावना है सिविल डिफेंस के लोग युवक की तलाश कर रहे हैं समाचार लेकर जाने तक युवक नहीं मिला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सवाई माधोपुर से आई सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है सिविल डिफेंस के मुस्ताक खान ने बताया कि हमें सूचना तालाब में युवक डूबने की मिली थी जिसके चलते हम संसाधन कम मात्रा में लाए थे जिसके चलते कुछ साथियों को सवाई माधोपुर नाम लेने के लिए भेजा है जल्द ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा युवक की पहचान रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी गांव थाना बर्गमा, तहसील कराल,जिला श्योपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है जो करीबन एक महा पूर्व राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला के गांव कीरपुरा में सरसों की कटाई के लिए आया था सरसों की कटाई के बाद गेहूं कटाई में काम किया और अब वह यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था जो कल शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच में बनास नदी में नहाने के लिए गया था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा कपड़े बनास नदी के किनारे रखे हुए मिले जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है कुंडेरा थाना और मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे है एनडीआरएफ भी जल्द ही पहुंचने की संभावना है सिविल डिफेंस के लोग युवक की तलाश कर रहे हैं समाचार लेकर जाने तक युवक नहीं मिला
    1
    मलारना डूंगर उपखंड के बनास नदी रेलवे पुल के पास एक मध्य प्रदेश का युवक पानी में डूब गया जिसकी सवाई माधोपुर से आई सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तलाश जारी है सिविल डिफेंस के मुस्ताक खान ने बताया कि हमें सूचना तालाब में युवक डूबने की मिली थी जिसके चलते हम संसाधन कम मात्रा में लाए थे जिसके चलते कुछ साथियों को सवाई माधोपुर नाम लेने के लिए भेजा है जल्द ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा युवक की पहचान रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी गांव थाना बर्गमा, तहसील कराल,जिला श्योपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है जो करीबन एक महा पूर्व राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला के गांव कीरपुरा में सरसों की कटाई के लिए आया था सरसों की कटाई के बाद गेहूं कटाई में काम किया और अब वह यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था जो कल शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच में बनास नदी में नहाने के लिए गया था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा कपड़े बनास नदी के किनारे रखे हुए मिले जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है कुंडेरा थाना और मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे है एनडीआरएफ भी जल्द ही पहुंचने की संभावना है सिविल डिफेंस के लोग युवक की तलाश कर रहे हैं समाचार लेकर जाने तक युवक नहीं मिला
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में व राकेश कुमार राजौरा आरूपी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा गिर्राज प्रसाद मीना आर०पी०एस० वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में श्री बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना उदेई मोड के नेतृत्व में वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु थाना स्तर एक टीम गठित की वांछित आरोपियान के मशकनो पर दबिश देकर गिरफ्‌तारी की गई। घटना का विवरण परियादी योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सिटी ने जरिये न्यायालय थाना उमेईमोड पर इस आशय का प्रकरण दर्ज कराया तो मैंने उसको कहे अनुसार अपनी शादी के लिये ऑनलाईन रूपये डाल दिये फिर दिनांक 23.01.2006 को मेरी शादी रानी देवी से अग्रवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हो गई थी। शादी के बाद रानी देवी ने दिनांक 29.01.2026 को रात्रि में मुझे व मेरे परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर सोने चांदी के जेबरात एवं नगदी लेकर फरार हो गई और मेरे साथ लाख 95 हजार रूपये की ठगी की है। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना उदेईमोड पर प्रकरण संख्या 48/2026 धारा 318(2), 318(4), 316(2), 335, 303(2), 61(2), 3(5) बी एन एस में दर्ज कर अनुसंधान जवन सिंह स०व०नि० के जुम्मे किया गया। कार्यवाही विवरण दौराने अनुसंधान समस्त गवाहन के बयान लेखकद किये गये एवं जिन बैंक खातों में ऑनलाईन राशि ट्रांसफर हुई उनका बैंक रिकॉर्ड व स्टेटमेंट प्राप्त किया गया। घटना कर सभी आरोपियान फरार हो गये थे जिनको दस्तयाब किया जाना पुलिस के लिये चुनौती बन गई थी। जिनकी दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर गेटर नोएडा उ०प्र० से आरोपियान को उनके मशकनो से दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्‌तार किया गया। बाद अनुसंधान आरोपियान को माननीय व्यायायल में पेश किया जाकर आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है। उक्त लूटेरी लुल्हन गैंग द्वारा पूर्व में भी ऐसी 03 अलग-अलग स्थानों पर बारदात करना दौराने अनुसंधान कबूल किया है। नाम पता गिरफ्तार शुदा मुलजिम १. रानी गोश्यामी पुत्री मोहन लाल जर्फ कल्लू गौश्वामी उम्र 25 साल निवासी अजियापुर थाना पश्चिम शरीरा, जिला कौशम्बी, उत्तरप्रदेश हाल ग्राम डाडा, थाना कासना, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश। 2. लानी जादव पुत्री दुर्जन सिंह पत्नि नीरज सिंह जाति जाटय उम्र 20 साल निवासी शम्भूयक, बाना मेजा, जिल्ला प्रयागराज (इलाहाबाद), पीहर ग्राम लोहिरा, थाना जंगीराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। 3. नीरज सिंह पुत्र श्री हरिशंकर सिंह जाति पटेल उम्र 27 साल निवासी शम्भूचक, थाना मेजा, जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश इन्दू अग्रवाल पत्नि रजनीश अग्रवाल जाति महाजन उम्र 35 साल निवासी अग्रवाल नगर, बाना उदेई मोड हाल सी/ओ मदन मोहन सिंहल मकान कर्मचारी कॉलोनी गंगापुरसिटी थाना उदेईमोड जिला सवाई माधोपुर। 5. रजनीश पुत्र श्री वृद्धिचंद जाति महाजन उम्र 44 साल निवासी अग्रवाल नगर, थाना उदेई मोड हाल सी/ओ जगमोहन सिंहल मकान कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सिटी थाना उदेईमोड जिला सवाई माधोपुर। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम कर रहा सहयोग बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी थाना उदेईमोड। जवर सिंह स०उ०नि० थाना उदेईमोड। कैलाशचंद कानि थाना उदेईमोड।पवन कुमार कानि० थाना उदेईमोड। निरमा महिला कानि० थाना उदेईमोड।
    1
    राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 
सवाई माधोपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में व  राकेश कुमार राजौरा आरूपी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा  गिर्राज प्रसाद मीना आर०पी०एस० वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में श्री बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना उदेई मोड के नेतृत्व में वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु थाना स्तर एक टीम गठित की वांछित आरोपियान के मशकनो पर दबिश देकर गिरफ्‌तारी की गई।
घटना का विवरण परियादी  योगेश अग्रवाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सिटी ने जरिये न्यायालय थाना उमेईमोड पर इस आशय का प्रकरण दर्ज कराया तो मैंने उसको कहे अनुसार अपनी शादी के लिये ऑनलाईन रूपये डाल दिये फिर दिनांक 23.01.2006 को मेरी शादी रानी देवी से अग्रवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हो गई थी। शादी के बाद रानी देवी ने दिनांक 29.01.2026 को रात्रि में मुझे व मेरे परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर सोने चांदी के जेबरात एवं नगदी लेकर फरार हो गई और मेरे साथ लाख 95 हजार रूपये की ठगी की है। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना उदेईमोड पर प्रकरण संख्या 48/2026 धारा 318(2), 318(4), 316(2), 335, 303(2), 61(2), 3(5) बी एन एस में दर्ज कर अनुसंधान जवन सिंह स०व०नि० के जुम्मे किया गया।
कार्यवाही विवरण दौराने अनुसंधान समस्त गवाहन के बयान लेखकद किये गये एवं जिन बैंक खातों में ऑनलाईन राशि ट्रांसफर हुई उनका बैंक रिकॉर्ड व स्टेटमेंट प्राप्त किया गया। घटना कर सभी आरोपियान फरार हो गये थे जिनको दस्तयाब किया जाना पुलिस के लिये चुनौती बन गई थी। जिनकी दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर गेटर नोएडा उ०प्र० से आरोपियान को उनके मशकनो से दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्‌तार किया गया। बाद अनुसंधान आरोपियान को माननीय व्यायायल में पेश किया जाकर आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है।
उक्त लूटेरी लुल्हन गैंग द्वारा पूर्व में भी ऐसी 03 अलग-अलग स्थानों पर बारदात करना दौराने अनुसंधान कबूल किया है।
नाम पता गिरफ्तार शुदा मुलजिम
१. रानी गोश्यामी पुत्री मोहन लाल जर्फ कल्लू गौश्वामी उम्र 25 साल निवासी अजियापुर थाना पश्चिम शरीरा, जिला कौशम्बी, उत्तरप्रदेश हाल ग्राम डाडा, थाना कासना, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश।
2. लानी जादव पुत्री दुर्जन सिंह पत्नि नीरज सिंह जाति जाटय उम्र 20 साल निवासी शम्भूयक, बाना मेजा, जिल्ला प्रयागराज
(इलाहाबाद), पीहर ग्राम लोहिरा, थाना जंगीराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।
3. नीरज सिंह पुत्र श्री हरिशंकर सिंह जाति पटेल उम्र 27 साल निवासी शम्भूचक, थाना मेजा, जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश इन्दू अग्रवाल पत्नि रजनीश अग्रवाल जाति महाजन उम्र 35 साल निवासी अग्रवाल नगर, बाना उदेई मोड हाल सी/ओ मदन मोहन सिंहल मकान कर्मचारी कॉलोनी गंगापुरसिटी थाना उदेईमोड जिला सवाई माधोपुर।
5. रजनीश पुत्र श्री वृद्धिचंद जाति महाजन उम्र 44 साल निवासी अग्रवाल नगर, थाना उदेई मोड हाल सी/ओ जगमोहन सिंहल मकान कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सिटी थाना उदेईमोड जिला सवाई माधोपुर।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम कर रहा सहयोग
बृजेश सिंह तंवर पु०नि० थानाधिकारी थाना उदेईमोड।
जवर सिंह स०उ०नि० थाना उदेईमोड। कैलाशचंद कानि थाना उदेईमोड।पवन कुमार कानि०  थाना उदेईमोड।
निरमा महिला कानि० थाना उदेईमोड।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • सभापति शिवरतन अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके निज निवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जन्मदिवस के इस पावन अवसर की शुरुआत सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता के आशीर्वाद प्राप्त कर की गई, जो भारतीय संस्कृति में संस्कार और सम्मान का प्रतीक है। इसके पश्चात उन्होंने बालाजी चौक, गोपीनाथ मंदिर एवं श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद सभापति लाड़ली जू गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया और समाज में गौसेवा के महत्व का संदेश दिया। जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान मंजू गुर्जर, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, साथ ही विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। संध्याकाल में श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा सभापति निवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में उपस्थित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस भव्य आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति रस में सराबोर होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।
    1
    सभापति शिवरतन अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके निज निवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
जन्मदिवस के इस पावन अवसर की शुरुआत सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता के आशीर्वाद प्राप्त कर की गई, जो भारतीय संस्कृति में संस्कार और सम्मान का प्रतीक है। इसके पश्चात उन्होंने बालाजी चौक, गोपीनाथ मंदिर एवं श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद सभापति लाड़ली जू गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया और समाज में गौसेवा के महत्व का संदेश दिया।
जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान मंजू गुर्जर, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, साथ ही विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
संध्याकाल में श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा सभापति निवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में उपस्थित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस भव्य आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति रस में सराबोर होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।
    user_बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Logo
    1
    Post by Logo
    user_Logo
    Logo
    Mechanic खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के आदेश की अनुपालना में राजस्थान अधीनस्थ कार्यालयी मंत्रालयिक सेवा अधिनियम के अंतर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के द्वारा की गई अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा कला में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री वीरेंद्र कुमा स्थानीय विद्यालय मेंर जैन का प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो जाने के कारण आज दिनांक को यथावत स्थानीय विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। पदोन्नति पर पदस्थापन स्थान बाद में जारी किए जाएंगे इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधानाचार्य रामबिलास मीणा ने माला, साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कार्य ग्रहण करवाया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, राष्ट्रीय शिक्षक संघ शाखा लालसोट अध्यक्षअविनाश शर्मा, प्रभु दयाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा, योगेंद्र गौतम, अशोक शर्मा ने श्री जैन का स्वागत अभिनंदन कर पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार मीणा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा,हारुन अली, चिरंजी लाल मीणा , चमन लाल राजोरिया, राम खिलाड़ी मीणा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    4
    निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के आदेश की अनुपालना में राजस्थान अधीनस्थ कार्यालयी मंत्रालयिक सेवा अधिनियम के अंतर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के द्वारा की गई अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा कला  में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री वीरेंद्र कुमा स्थानीय विद्यालय मेंर जैन का प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो जाने के कारण आज दिनांक को यथावत स्थानीय विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। पदोन्नति पर पदस्थापन स्थान बाद में जारी किए जाएंगे इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधानाचार्य रामबिलास मीणा ने माला, साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कार्य ग्रहण करवाया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, राष्ट्रीय शिक्षक संघ शाखा लालसोट अध्यक्षअविनाश शर्मा,  प्रभु दयाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा, योगेंद्र गौतम, अशोक शर्मा ने श्री जैन का स्वागत अभिनंदन कर पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार मीणा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा,हारुन अली, चिरंजी लाल मीणा  ,  चमन लाल राजोरिया,  राम खिलाड़ी मीणा  सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद  रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान को मिलेगा जनआधार, 20 अप्रैल को होगी विशेष ग्राम सभाएं* *जनभागीदारी से बनेगा मास्टर प्लान, क्यूआर कोड फीडबैक व जीआईएस मैपिंग से तय होंगी प्राथमिकताएं* *सवाई माधोपुर, 16 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में 20 अप्रैल 2026 को विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए हैं कि इन सभाओं को प्रभावी, सहभागी एवं परिणामोन्मुख बनाते हुए आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे 15 मई 2026 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाया जाएगा। 20 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में स्थानीय विकास प्राथमिकताओं, आधारभूत आवश्यकताओं एवं जन आकांक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में सुझाव पेटिका स्थापित कर आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, वहीं डिजिटल माध्यमों एवं क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली के जरिए भी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर सर्वे एवं डेटा संकलन कर जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जल स्रोतों, सड़कों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की मैपिंग की जाएगी। इसके आधार पर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम/वार्ड का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक फोकस ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए जाएं, 25 अप्रैल तक ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए तथा 15 मई 2026 तक अंतिम मास्टर प्लान पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। सभी डेटा का सत्यापन कर टूलकिट में समावेश करते हुए हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त टीमें गठित कर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री, जीआईएस मैपिंग, जियो-टैग्ड फोटो अपलोड एवं मास्टर प्लान मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड टूलकिट को 11 प्रमुख सेक्शनों - प्रशासनिक, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन, पर्यावरण, पर्यटन एवं सुशासनकृमें विभाजित किया गया है, जिससे डिजिटल बेसलाइन तैयार कर योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाएं, ताकि जिले के समग्र एवं सतत विकास का सशक्त रोडमैप तैयार किया जा सके। *आमजन से अपील :* - जिला कलक्टर काना राम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान” के अंतर्गत 20 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव दें तथा क्यूआर कोड एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा सवाई माधोपुर को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    1
    *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान को मिलेगा जनआधार, 20 अप्रैल को होगी विशेष ग्राम सभाएं*
*जनभागीदारी से बनेगा मास्टर प्लान, क्यूआर कोड फीडबैक व जीआईएस मैपिंग से तय होंगी प्राथमिकताएं*
*सवाई माधोपुर, 16 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में 20 अप्रैल 2026 को विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए हैं कि इन सभाओं को प्रभावी, सहभागी एवं परिणामोन्मुख बनाते हुए आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे 15 मई 2026 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाया जाएगा।
20 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में स्थानीय विकास प्राथमिकताओं, आधारभूत आवश्यकताओं एवं जन आकांक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में सुझाव पेटिका स्थापित कर आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, वहीं डिजिटल माध्यमों एवं क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली के जरिए भी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर सर्वे एवं डेटा संकलन कर जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जल स्रोतों, सड़कों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की मैपिंग की जाएगी। इसके आधार पर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम/वार्ड का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक फोकस ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए जाएं, 25 अप्रैल तक ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए तथा 15 मई 2026 तक अंतिम मास्टर प्लान पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। सभी डेटा का सत्यापन कर टूलकिट में समावेश करते हुए हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए।
अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त टीमें गठित कर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री, जीआईएस मैपिंग, जियो-टैग्ड फोटो अपलोड एवं मास्टर प्लान मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड टूलकिट को 11 प्रमुख सेक्शनों - प्रशासनिक, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन, पर्यावरण, पर्यटन एवं सुशासनकृमें विभाजित किया गया है, जिससे डिजिटल बेसलाइन तैयार कर योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाएं, ताकि जिले के समग्र एवं सतत विकास का सशक्त रोडमैप तैयार किया जा सके।
*आमजन से अपील :* - जिला कलक्टर काना राम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान” के अंतर्गत 20 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव दें तथा क्यूआर कोड एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा सवाई माधोपुर को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सवाई माधोपुर । जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व यूएनएफपीए के संयुक्त तत्त्वावधान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी द्वारा की गई। बैठक में सभी ब्लॉकों के बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, कार्यक्रम प्रबंधक तथा सहयोगी संस्था यूएनएफपीए प्रतिनिधि आदित्य तोमर उपस्थित रहे। राज्य स्तर से श्री सियाराम शर्मा, निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर भी उपस्थित रहे। बैठक मे परिवार नियोजन संकेतकों नसबंदी, आईयुसीडी, अंतरा इंजेक्शन एवं अन्य स्पेसिंग विधियों की लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गयी। कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान कर सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। प्रसवोत्तर परिवार नियोजन (PPIUCD एवं PPFP सेवाओं) को सुदृढ़ करने, गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता एवं सप्लाई चेन प्रबंधन, इम्प्लांट (Implant) सेवाओं की शुरुआत एवं विस्तार के बारे मे चर्चा की गयी। जिला अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा रानी मीना, डॉक्टर चेतराम मीना, डॉक्टर वीणा ने इंप्लांट निवेशन के बारे मे जानकारी प्रदान की। अंतरा-एससी (Antara-SC) के माध्यम से समुदाय स्तर पर सुलभ गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करें तथा इन नई सेवाओं के प्रति समुदाय में व्यापक जागरूकता बढ़ाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को लाभान्वित किया जा सके। बैठक में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जिले में परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं पहुंच में सुधार करते हुए जिले के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
    1
    सवाई माधोपुर । जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व  यूएनएफपीए  के संयुक्त तत्त्वावधान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी द्वारा की गई। बैठक में सभी ब्लॉकों के बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, कार्यक्रम प्रबंधक तथा सहयोगी संस्था यूएनएफपीए प्रतिनिधि आदित्य तोमर उपस्थित रहे। राज्य स्तर से श्री सियाराम शर्मा, निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर भी उपस्थित रहे।
बैठक मे परिवार नियोजन संकेतकों नसबंदी, आईयुसीडी, अंतरा इंजेक्शन एवं अन्य स्पेसिंग विधियों की लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गयी। कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान कर सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। प्रसवोत्तर परिवार नियोजन (PPIUCD एवं PPFP सेवाओं) को सुदृढ़ करने, गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता एवं सप्लाई चेन प्रबंधन, इम्प्लांट (Implant) सेवाओं की शुरुआत एवं विस्तार के बारे मे चर्चा की गयी।
जिला अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा रानी मीना, डॉक्टर चेतराम मीना, डॉक्टर वीणा ने इंप्लांट निवेशन के बारे मे जानकारी प्रदान की।
अंतरा-एससी (Antara-SC) के माध्यम से समुदाय स्तर पर सुलभ गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करें तथा इन नई सेवाओं के प्रति समुदाय में व्यापक जागरूकता बढ़ाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को लाभान्वित किया जा सके। बैठक में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जिले में परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं पहुंच में सुधार करते हुए जिले के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.