logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान को मिलेगा जनआधार, 20 अप्रैल को होगी विशेष ग्राम सभाएं* *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान को मिलेगा जनआधार, 20 अप्रैल को होगी विशेष ग्राम सभाएं* *जनभागीदारी से बनेगा मास्टर प्लान, क्यूआर कोड फीडबैक व जीआईएस मैपिंग से तय होंगी प्राथमिकताएं* *सवाई माधोपुर, 16 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में 20 अप्रैल 2026 को विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए हैं कि इन सभाओं को प्रभावी, सहभागी एवं परिणामोन्मुख बनाते हुए आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे 15 मई 2026 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाया जाएगा। 20 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में स्थानीय विकास प्राथमिकताओं, आधारभूत आवश्यकताओं एवं जन आकांक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में सुझाव पेटिका स्थापित कर आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, वहीं डिजिटल माध्यमों एवं क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली के जरिए भी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर सर्वे एवं डेटा संकलन कर जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जल स्रोतों, सड़कों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की मैपिंग की जाएगी। इसके आधार पर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम/वार्ड का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक फोकस ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए जाएं, 25 अप्रैल तक ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए तथा 15 मई 2026 तक अंतिम मास्टर प्लान पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। सभी डेटा का सत्यापन कर टूलकिट में समावेश करते हुए हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त टीमें गठित कर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री, जीआईएस मैपिंग, जियो-टैग्ड फोटो अपलोड एवं मास्टर प्लान मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड टूलकिट को 11 प्रमुख सेक्शनों - प्रशासनिक, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन, पर्यावरण, पर्यटन एवं सुशासनकृमें विभाजित किया गया है, जिससे डिजिटल बेसलाइन तैयार कर योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाएं, ताकि जिले के समग्र एवं सतत विकास का सशक्त रोडमैप तैयार किया जा सके। *आमजन से अपील :* - जिला कलक्टर काना राम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान” के अंतर्गत 20 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव दें तथा क्यूआर कोड एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा सवाई माधोपुर को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

4 days ago
user_जनहित आवाज
जनहित आवाज
Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    1
    लोकेशन सवाई माधोपुर 
रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर 
चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी 
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला 
सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    58 min ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.
    3
    ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.
    user_NAVAL KISHOR TEPAN
    NAVAL KISHOR TEPAN
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित झूमर बावड़ी क्षेत्र में बाघ आरबीटी - 2407 ओर बाघिन आरबीटी - 2510 के साथ जोड़ा बनाकर धूमता नजर आया। इस दौरान मेटिंग होने की भी संभावना जताई जा रही । वहीं वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर बरकरार है।
    1
    सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित झूमर बावड़ी क्षेत्र में बाघ आरबीटी - 2407 ओर बाघिन आरबीटी - 2510 के साथ जोड़ा बनाकर धूमता  नजर आया। इस दौरान मेटिंग होने की भी संभावना  जताई जा रही । वहीं वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर बरकरार है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।
    4
    उनियारा,
उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी।   35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा  खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रिफाइनरी हादसे ने उठाए बड़े सवाल, वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा पर सवालिया निशान राज्य के एक बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट में वीवीआईपी कार्यक्रम से ठीक पहले हुई गंभीर दुर्घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी विशाल और संवेदनशील परियोजना में इस तरह की घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे स्पष्ट रूप से बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब दस दिनों से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि लगातार रिफाइनरी का दौरा कर रहे थे। इन दौरों के दौरान तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। हालांकि, इन सभी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की गंभीरता से जांच और पालन किया जाता, तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था। यह घटना न केवल प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर असर डालती है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सघन निगरानी और तैयारियों के बावजूद यह चूक कैसे हुई। Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar  Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर  Prakriti news @prakritinews @prakritikhabar #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral  #rajasthan #BreakingNews #RefineryAccident #VVIPVisit #SafetyLapse #BigNegligence #IndiaNews #IndustrialAccident #Accountability #SystemFailure #NewsUpdate
    1
    रिफाइनरी हादसे ने उठाए बड़े सवाल, वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा पर सवालिया निशान
राज्य के एक बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट में वीवीआईपी कार्यक्रम से ठीक पहले हुई गंभीर दुर्घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी विशाल और संवेदनशील परियोजना में इस तरह की घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे स्पष्ट रूप से बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पिछले करीब दस दिनों से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि लगातार रिफाइनरी का दौरा कर रहे थे। इन दौरों के दौरान तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था।
हालांकि, इन सभी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की गंभीरता से जांच और पालन किया जाता, तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था।
यह घटना न केवल प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर असर डालती है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सघन निगरानी और तैयारियों के बावजूद यह चूक कैसे हुई।
Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports.
प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है।
Rajasthan Samachar  Rajasthan News
राजस्थान समाचार Prakriti khabar
प्राकृति ख़बर  Prakriti news
@prakritinews
@prakritikhabar
#prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur
#trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral  #rajasthan
#BreakingNews #RefineryAccident #VVIPVisit #SafetyLapse #BigNegligence #IndiaNews #IndustrialAccident #Accountability #SystemFailure #NewsUpdate
    user_Prakriti khabar
    Prakriti khabar
    Newspaper publisher वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • लोकेशन – सवाई माधोपुर रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद आए दिन बोरवेल से मोटर और केबल चोरी की घटनाएं सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में चोर किसानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जिले के रवाजना चौड़ कस्बे का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बोरवेल पर धावा बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की रात चोरों ने गांव रवाजना चौड़ में किसानों के खेतों में लगे दो बोरवेल को निशाना बनाया। चोर मोटरों की डोरी निकालकर मोटर व केबल चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बोरवेल में पत्थर डालकर उसे बंद भी कर दिया, जिससे किसानों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में खिजुरी निवासी रामसिंह गुर्जर, भागचंद गुर्जर, रूपनारायण धाबाई और शक्ति गुर्जर के बोरवेल प्रभावित हुए हैं। किसानों के अनुसार, इस चोरी से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र की है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। 👉 किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे कृषि कार्य पर सीधा असर पड़ेगा।
    1
    लोकेशन – सवाई माधोपुर
रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद
आए दिन बोरवेल से मोटर और केबल चोरी की घटनाएं
सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में चोर किसानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जिले के रवाजना चौड़ कस्बे का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बोरवेल पर धावा बोल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की रात चोरों ने गांव रवाजना चौड़ में किसानों के खेतों में लगे दो बोरवेल को निशाना बनाया। चोर मोटरों की डोरी निकालकर मोटर व केबल चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बोरवेल में पत्थर डालकर उसे बंद भी कर दिया, जिससे किसानों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा।
इस घटना में खिजुरी निवासी रामसिंह गुर्जर, भागचंद गुर्जर, रूपनारायण धाबाई और शक्ति गुर्जर के बोरवेल प्रभावित हुए हैं। किसानों के अनुसार, इस चोरी से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र की है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।
👉 किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे कृषि कार्य पर सीधा असर पड़ेगा।
    user_बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.