कृषि भर्ती परीक्षा में नकल का आरोपी गिरफ्तार चप्पल में छुपाकर लाया था मोबाइल लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृषि भर्ती परीक्षा में नकल का आरोपी गिरफ्तार चप्पल में छुपाकर लाया था मोबाइल लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर जिले के ग्राम रवाजना चौड में 20 अप्रैल के बीच अज्ञात चोरो ने खेत में से दो बोरवेल की मोटर और तार निकाल ले गए। इस दौरान खेत मालिक राम सिंह गुर्जर ने बताया कि बीती रात सोमवार को लगभग 1 से 2 बजे के बीच खेतो में लगे बोरवेल में लगी मोटरों की डोरी निकालकर ले गए। मोटर पाइप रस्से को बोरवेल में पत्थर डालकर उसे बंद कर दिया। इससे किसानों को भारी नुक़सान हुआ। खिजुरी निवासी रामसिंह गुर्जर, भागचंद गुर्जर , रूपनारायण धाबाई , शक्ति गुर्जर बताया कि कम से कम डेढ़ लाख का नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- करोली जिले की उपखण्ड टोडाभीम में तहसीलदार द्वारा महिला नेत्री सोम्या मीना के साथ गाली गलौज बदतमीजी करने के आरोप लगे है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।महिला नेत्री सोम्या मीना ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि मैं अपने घर के रास्ते के संबंध में उनसे एक परिवादी के रूप में मिलने गई थी, जहां तहसीलदार द्वारा बदतमीजी करते हुए धक्के देकर निकालनेकी की कोशिश की गई थी। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि कोर्ट की पालना में बंद पडे रास्ते को खुलवाने के लिए पाडला जागीर गांव में गए थे, रास्ते के विवाद को लेकर शुरुआत में महिला ने चैंबर में आकर दबाव बनाया कहा किसके आदेश पर गए थे और दबाव बनाने का प्रयास किया था, जिसकी रिकॉर्डिंग महिला ने नहीं की, महिला द्वारा लगाया आरोप निराधार हैं2
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान की प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर और नीरज गुर्जर के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित पोस्टरों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रबन्धक अखलेश गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने अक्षय तृतीया के जैन स्वरूप,सम्यक भाव,सम्यक पात्र और अक्षय पूर्ण का त्रिकोण बनाता है जो दान दिवस की महत्ता को और बढ़ावा देता है l यहां दान वस्तु नहीं,बल्कि आत्मिक समझ का परिणाम बन जाता है l पोस्टर प्रतियोगिता में तनुजा राय, अनुष्का महावर,मोहम्मद सहवाज खांन,प्रिंस मीणा,आईसा बानो,दिया कुमारी महावर,कपिल गुर्जर,शिवम महावर,रिजवाना बानो,अनुष्का गौड़,आयुष खटाना,भूपेश राय,सुमिता मीणा, रिजवाना बानो,आर्यन सैनी,धीरज बंजारा,अनम बानो,सना बनो, अन्तिमा राय,अनुष्का खारवाल, आरुषि राय,रितिका सैनी,तनिष्का खारवाल,हरिओम मीणा,अभिजीत सिसोदिया आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया एक दिव्य अनुभूति का नाम है जो त्याग, संयम और करुणा से बनता है l यह एक क्षुधा-तपस्वी और एक श्रद्धालु सम्राट के दान देने की शाश्वत संस्कृति को जन्म देता है l जो *आरम्भ को अक्षय अनंतता* में में बदलने की सामर्थ्य रखता है l देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की 400 दिन की कठिन तपस्या के बाद जब उनका शरीर अत्यन्त क्षीण हो गया तब उन्हें आहार की आवश्यकता हुई l किन्तु दीक्षा के बाद वे पूर्ण रूप से संयमित स्थिति में थे इसलिए लोग उन्हें दोषरहित आहार नहीं दे पा रहे थे l इक्ष्वाकु वंश के राजकुमार श्रेयांश कुमार को अपने पूर्व जन्म की स्मृति से यह समझ प्राप्त हुई जब उन्होंने इक्षु रस को अर्पित कर आहार ग्रहण करवाया l यह क्षण केवल आहार ग्रहण का नहीं अपितु "*दान धर्म के शुद्ध स्वरूप*" की स्थापना का क्षण था l दान दिवस की उपलक्ष्य में कोचिंग के विद्यार्थियों को इक्षु (गन्ने) का रस का वितरण किया गया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा,वंश शर्मा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l3
- लालसोट उपखंड में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा बढ़ाया धर्मशाला के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प- वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए रवाना हुई। वही शोभायात्रा में जमात के अखाड़ों बाजों द्वारा हेरत अंग्रेज कारनामे में दिखाए गए। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा परस्पर मिलवर्तन एवं एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया, तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया, फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,3
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर रणथंबोर रोड पर चौपाइयां वाहन चालक ओवरलोड जीप में सवारियां भरकर ले जा रहे हैं। पैरदान पर खड़े होकर यात्रियों को यात्रा करवा रहे हैं। जिससे दुर्घटना को चौपाइयां वाहन चालक दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। वही रणथंबोर रोड पर अस्थाई चौकिया भी बनी हुई है, लेकिन दिखावा साबित हो रही है। आखिर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाए,तो हादसों पर लगाम लगे। जब बिल्ली रख रही दूध का ध्यान, तो कैसे हो कार्रवाई ?1