logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामाजिक चेतना व उत्थान के लिए समर्पित थे लोक देवता सोनाय महाराज बेलारी स्थित सोनाय धाम में त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का हुआ शुभारंभ नई बात, संवाददाता। कुमारखंड। प्रखंड के बेलारी पंचायत स्थित सोनाय धाम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद व ग्रामीणों के सौजन्य से त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का भव्य आयोजन किया गया है। बुधवार को सोनाय महोत्सव व मेला का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव व विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार एवं नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया डॉ विश्वबन्धु बादल ने किया। मौके पर उन्होंने सभी अतिथियों को शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि सामाजिक उत्थान और चेतना को जागृत करने के लिए समर्पित होकर काम करने वाले लोक देवता सोनाय महाराज ने समाज को एक अलग दिशा प्रदान किया है। उनके किए गए सामाजिक जागृति व सेवा ने उन्हें समाज में लोकदेवता का स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव व मेला को राजकीय महोत्सव व मेला बनाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाय महाराज ने बाबा दीनाभद्री, खेदन महाराज, उग्री महाराज, लाला महाराज, लाल खां महाराज जैसे लोकदेवता के साथ मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सदैव लड़ते हुए और ऐसे लोगों के भलाई के लिए काम करते रहे। मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि समतामूलक समाज के लिए संघर्षरत रहने वाले सोनाय महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में समाज के वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करने का काम किया। जिसके कारण वे आज हमारे लोक देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि लोक देवता सोनाय महाराज के कर्म स्थान पर आज यह आयोजन किया गया है और लोगों की श्रद्धा और आस्था के प्रतिक सोनाय महाराज ने उस समय में सामाजिक कार्य को अपना मूल उद्देश्य बनाया। जन सेवा की भावना रखने वाले महाराज जी ने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने कहा कि बाबा सोनाय महाराज लोकदेवता थे और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व ने सामाजिक उत्थान की दिशा में अलग पहचान बनाई जो भारत के साथ ही नेपाल में भी प्रसिद्ध है। महोत्सव को राजकीय महोत्सव का मिले दर्जा : कार्यक्रम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल, राष्ट्रीय महामंत्री चुल्हाई कामत, अखिल केवट कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल, रविशंकर केवट, शिवशंकर केवट, रामपुकार कामती, अशोक मंडल, पूर्व मुखिया संदीप कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सुबंधु दास, धीरेन्द्र मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग सरकार से की। मौके पर विद्यानंद मंडल, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हयात, चन्द्रेश्वरी मंडल, अखिलेश यादव, यदुनंदन यादव, राजीव मंडल, राजा मंडल, संजय ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, राधारमण सिंह, मनोरमा कुमारी, जग्रन्नाथ मंडल ,राजेश शर्मा, अमित मंडल,मोहन कुमार, जंगल मंडल सहित सभी कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे। फोटो 1- बेलारी में आयोजित सोनाय महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य

2 hrs ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
2 hrs ago

सामाजिक चेतना व उत्थान के लिए समर्पित थे लोक देवता सोनाय महाराज बेलारी स्थित सोनाय धाम में त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का हुआ शुभारंभ नई बात, संवाददाता। कुमारखंड। प्रखंड के बेलारी पंचायत स्थित सोनाय धाम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद व ग्रामीणों के सौजन्य से त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का भव्य आयोजन किया गया है। बुधवार को सोनाय महोत्सव व मेला का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव व विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार एवं नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया डॉ विश्वबन्धु बादल ने किया। मौके पर उन्होंने सभी अतिथियों को शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि सामाजिक उत्थान और चेतना को जागृत करने के लिए समर्पित होकर काम करने वाले लोक देवता सोनाय महाराज ने समाज को एक अलग दिशा प्रदान किया है। उनके किए गए सामाजिक जागृति व सेवा ने उन्हें समाज में लोकदेवता

का स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव व मेला को राजकीय महोत्सव व मेला बनाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाय महाराज ने बाबा दीनाभद्री, खेदन महाराज, उग्री महाराज, लाला महाराज, लाल खां महाराज जैसे लोकदेवता के साथ मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सदैव लड़ते हुए और ऐसे लोगों के भलाई के लिए काम करते रहे। मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि समतामूलक समाज के लिए संघर्षरत रहने वाले सोनाय महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में समाज के वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करने का काम किया। जिसके कारण वे आज हमारे लोक देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि लोक देवता सोनाय महाराज के कर्म स्थान पर आज यह आयोजन किया गया है और लोगों की श्रद्धा और आस्था के प्रतिक सोनाय महाराज ने उस समय में सामाजिक कार्य को अपना मूल उद्देश्य बनाया। जन सेवा की भावना रखने वाले महाराज जी ने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। नेपाल के

पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने कहा कि बाबा सोनाय महाराज लोकदेवता थे और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व ने सामाजिक उत्थान की दिशा में अलग पहचान बनाई जो भारत के साथ ही नेपाल में भी प्रसिद्ध है। महोत्सव को राजकीय महोत्सव का मिले दर्जा : कार्यक्रम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल, राष्ट्रीय महामंत्री चुल्हाई कामत, अखिल केवट कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल, रविशंकर केवट, शिवशंकर केवट, रामपुकार कामती, अशोक मंडल, पूर्व मुखिया संदीप कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सुबंधु दास, धीरेन्द्र मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग सरकार से की। मौके पर विद्यानंद मंडल, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हयात, चन्द्रेश्वरी मंडल, अखिलेश यादव, यदुनंदन यादव, राजीव मंडल, राजा मंडल, संजय ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, राधारमण सिंह, मनोरमा कुमारी, जग्रन्नाथ मंडल ,राजेश शर्मा, अमित मंडल,मोहन कुमार, जंगल मंडल सहित सभी कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे। फोटो 1- बेलारी में आयोजित सोनाय महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य

More news from बिहार and nearby areas
  • सौर बाजार में नाग पंचमी मेले को लेकर तैयारी जोड़ों पर लोगों में खुशी नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान में नाग पंचमी के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारी जोरशोर शोर से चल रही है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी को लेकर भव्य मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस भगवती स्थान में लगभग 110 साल पूर्व से ही मेले का आयोजन होते आया है। इस बार भी 17 और 18 अगस्त को लगने वाले मेले में बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं जिसके द्वारा रात्रि में धार्मिक नाटक मंचन किया जाएगा। मेले में सभी प्रकार की श्रृंगार की दुकान एवं कई प्रकार के मिठाई के दुकान भी लगाए जाते हैं इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के आकर्षक झूले भी लगाए जाते हैं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।
    1
    सौर बाजार में नाग पंचमी मेले को लेकर तैयारी जोड़ों पर लोगों में खुशी 
नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान में नाग पंचमी के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारी जोरशोर शोर से चल रही है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी को लेकर भव्य मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस भगवती स्थान में लगभग 110 साल पूर्व से ही मेले का आयोजन होते आया है। इस बार भी 17 और 18 अगस्त को लगने वाले मेले में बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं जिसके द्वारा रात्रि में धार्मिक नाटक मंचन किया जाएगा। मेले में सभी प्रकार की श्रृंगार की दुकान एवं कई प्रकार के मिठाई के दुकान भी लगाए जाते हैं इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के आकर्षक झूले भी लगाए जाते हैं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार के जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री लावु श्री कृष्ण देवरायालु और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यशाला में श्री संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।बाल विवाह और शोषण के खिलाफ ठोस रणनीतिकार्यशाला में देश को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थापकों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देश भर में 5.5 लाख से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में जमीनी स्तर पर समुदाय को जागरूक करके ही बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सकता है। इसके लिए कानूनी सहायता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।न्याय तक बच्चों की पहुंच (Access to Justice)संजय कुमार ने कार्यशाला के सत्रों में भाग लेते हुए कहा:"बच्चों की सुरक्षा सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य का आधार है। जब तक हर पीड़ित बच्चे को आसान और संवेदनशील न्याय प्रणाली (Access to Justice) नहीं मिलेगी, तब तक हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते। बिहार के जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री लावु श्री कृष्ण देवरायालु और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यशाला में श्री संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।बाल विवाह और शोषण के खिलाफ ठोस रणनीतिकार्यशाला में देश को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थापकों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देश भर में 5.5 लाख से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में जमीनी स्तर पर समुदाय को जागरूक करके ही बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सकता है। इसके लिए कानूनी सहायता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।न्याय तक बच्चों की पहुंच (Access to Justice)संजय कुमार ने कार्यशाला के सत्रों में भाग लेते हुए कहा:"बच्चों की सुरक्षा सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य का आधार है। जब तक हर पीड़ित बच्चे को आसान और संवेदनशील न्याय प्रणाली (Access to Justice) नहीं मिलेगी, तब तक हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते।
    1
    बिहार के जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग
 बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री लावु श्री कृष्ण देवरायालु और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यशाला में श्री संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।बाल विवाह और शोषण के खिलाफ ठोस रणनीतिकार्यशाला में देश को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थापकों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देश भर में 5.5 लाख से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में जमीनी स्तर पर समुदाय को जागरूक करके ही बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सकता है। इसके लिए कानूनी सहायता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।न्याय तक बच्चों की पहुंच (Access to Justice)संजय कुमार ने कार्यशाला के सत्रों में भाग लेते हुए कहा:"बच्चों की सुरक्षा सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य का आधार है। जब तक हर पीड़ित बच्चे को आसान और संवेदनशील न्याय प्रणाली (Access to Justice) नहीं मिलेगी, तब तक हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते।
बिहार के जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग
बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री लावु श्री कृष्ण देवरायालु और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यशाला में श्री संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।बाल विवाह और शोषण के खिलाफ ठोस रणनीतिकार्यशाला में देश को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थापकों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देश भर में 5.5 लाख से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में जमीनी स्तर पर समुदाय को जागरूक करके ही बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सकता है। इसके लिए कानूनी सहायता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।न्याय तक बच्चों की पहुंच (Access to Justice)संजय कुमार ने कार्यशाला के सत्रों में भाग लेते हुए कहा:"बच्चों की सुरक्षा सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य का आधार है। जब तक हर पीड़ित बच्चे को आसान और संवेदनशील न्याय प्रणाली (Access to Justice) नहीं मिलेगी, तब तक हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते।
    user_Ranjeet roy
    Ranjeet roy
    रिपोर्टर Forbesganj, Araria•
    5 hrs ago
  • जोजो सहमत है कमेंट में जय हिंद लिखें हिंदुस्तान जिंदाबाद जय हिंद जय भारत हिंदुस्तान के हर एक देशवासियों से कहना चाहते हैं कि अपना तिरंगा हिंदुस्तान का शान है और इस तिरंगा को झुकने नहीं देना है हमारे हिंदुस्तान हमारी धरती मां है और गर्व से कहते हैं हम जय हिंद हिंदुस्तान जिंदाबाद
    1
    जोजो सहमत है कमेंट में जय हिंद लिखें हिंदुस्तान जिंदाबाद जय हिंद जय भारत
हिंदुस्तान के हर एक देशवासियों से कहना चाहते हैं कि अपना तिरंगा हिंदुस्तान का शान है और इस तिरंगा को झुकने  नहीं देना है हमारे हिंदुस्तान हमारी धरती मां है और गर्व से कहते हैं हम जय हिंद हिंदुस्तान जिंदाबाद
    user_मोहन कुमार पासवान
    मोहन कुमार पासवान
    Local News Reporter फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • 5 महीने बाद भी अधूरी PCC सड़क, वार्ड नं. 10 के लोगों ने उठाए सवाल परवाहा टोला, वार्ड नं. 10 में PCC सड़क निर्माण पूरा न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। Lock Mood News ने ज़मीनी स्थिति दिखाई और जिम्मेदार पक्ष से भी सवाल पूछा। आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    5 महीने बाद भी अधूरी PCC सड़क, वार्ड नं. 10 के लोगों ने उठाए सवाल
परवाहा टोला, वार्ड नं. 10 में PCC सड़क निर्माण पूरा न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। Lock Mood News ने ज़मीनी स्थिति दिखाई और जिम्मेदार पक्ष से भी सवाल पूछा। आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Newsagent सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    7 hrs ago
  • पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी अहम बैठक। उत्तर बिहार में कैलाशपुरी में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी बैठक: सचिव पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी अहम बैठक। उत्तर बिहार में प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला स्थल पर आगामी 17 अगस्त को नागपंचमी के दिन हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने प्रशासनिक सहायता बहाल करने सहित अन्य सभी विंदुओं पर विचार विमर्श हेतु मेला समिति द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के साथ मेला स्थल पर अहम बैठक बुलाई गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए कैलाशपुरी मेला समिति के सचिव सुनील कुमार पासवान ने बताया नागपंचमी के दिन कैलाशपुरी मेला स्थल पर स्थित माता बिषहरी के मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होती है। इस दिन सुपौल जिला सहित आस-पास के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बड़े ही आस्था के साथ माता बिषहरी को दूध लावा चढ़ाकर मनोवांछित फल पाते हैं। इसके लिए मेला समिति स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों एवं प्रशासनिक सहयोग सहित विभिन्न विंदुओं पर विचार विमर्श की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को बैठक में शामिल होने के लिए अपील किया।
    1
    पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी अहम बैठक। उत्तर बिहार में
कैलाशपुरी में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी बैठक: सचिव 
पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी अहम बैठक। उत्तर बिहार में प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला स्थल पर आगामी 17 अगस्त को नागपंचमी के दिन हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने प्रशासनिक सहायता बहाल करने सहित अन्य सभी विंदुओं पर विचार विमर्श हेतु मेला समिति द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के साथ मेला स्थल पर अहम बैठक बुलाई गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए कैलाशपुरी मेला समिति के सचिव सुनील कुमार पासवान ने बताया नागपंचमी के दिन कैलाशपुरी मेला स्थल पर स्थित माता बिषहरी के मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होती है। इस दिन सुपौल जिला सहित आस-पास के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बड़े ही आस्था के साथ माता बिषहरी को दूध लावा चढ़ाकर मनोवांछित फल पाते हैं। इसके लिए मेला समिति स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों एवं प्रशासनिक सहयोग सहित विभिन्न विंदुओं पर विचार विमर्श की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को बैठक में शामिल होने के लिए अपील किया।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    1
    Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    user_Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • पटना के बांकीपुर में जनसुराज और बीजेपी के समर्थकों में भिड़ंत पटना के बांकीपुर में जनसुराज और बीजेपी के समर्थकों में भिड़ंत
    1
    पटना के बांकीपुर में जनसुराज और बीजेपी के समर्थकों में भिड़ंत
पटना के बांकीपुर में जनसुराज और बीजेपी के समर्थकों में भिड़ंत
    user_The Araria Report
    The Araria Report
    Graphic designer कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.