Shuru
Apke Nagar Ki App…
5 महीने बाद भी अधूरी PCC सड़क, वार्ड नं. 10 के लोगों ने उठाए सवाल परवाहा टोला, वार्ड नं. 10 में PCC सड़क निर्माण पूरा न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। Lock Mood News ने ज़मीनी स्थिति दिखाई और जिम्मेदार पक्ष से भी सवाल पूछा। आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
Lock Mood News
5 महीने बाद भी अधूरी PCC सड़क, वार्ड नं. 10 के लोगों ने उठाए सवाल परवाहा टोला, वार्ड नं. 10 में PCC सड़क निर्माण पूरा न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। Lock Mood News ने ज़मीनी स्थिति दिखाई और जिम्मेदार पक्ष से भी सवाल पूछा। आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- 5 महीने बाद भी अधूरी PCC सड़क, वार्ड नं. 10 के लोगों ने उठाए सवाल परवाहा टोला, वार्ड नं. 10 में PCC सड़क निर्माण पूरा न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। Lock Mood News ने ज़मीनी स्थिति दिखाई और जिम्मेदार पक्ष से भी सवाल पूछा। आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- सौर बाजार में पुराने माडल स्कूल बना शोभा की वस्तु नहीं मिल रहा है लाभ सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत में विगत कई वर्षों पूर्व मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य किया गया था जो अब धीरे धीरे जर्जर होता जा रहा है जिससे इसका उद्देश्य पूरा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की बहुत वर्ष पूर्व इस मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य किया गया था जिससे हम लोगों को खुशी हुई थी की अब बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई अर्चन पैदा नहीं होगी मगर सारे उम्मीद पर पानी फिर गया। फ़िलहाल यह मॉडल स्कूल नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है जिसमें एक न एक नए नशेड़ियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। हालांकि इसको लेकर जब सौर बाजार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की सरकार किस उद्देश्य से बनाई है इसका हमें पता नहीं है। बताया जा रहा है की सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत में मॉडल स्कूल की स्थापना की गई है जहां पठन पाठन की शुरुआत भी हो गई है, ऐसे में इस मॉडल स्कूल का क्या होगा शायद इसका जवाब सरकार ही दे पाएगी फ़िलहाल इस विद्यालय के निर्माण कार्य में लगे लाखों रुपए की लागत राशि आम लोगों का काम नहीं आ रहा है।1
- थाने में आकर हमको धमकायेंगे …वर्दी उतार दिए फिर ….? नेतागिरी कहीं और ..! पटना पुलिस के SHO ने प्रशांत किशोर को कहा ..!1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में1
- अगुवानी गंगा घाट पर श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम विक्रम वीरकर एवं एसपी भानु प्रताप सिंह। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नाव संचालन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अगुवानी गंगा घाट पर श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम विक्रम वीरकर एवं एसपी भानु प्रताप सिंह। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नाव संचालन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- सामाजिक चेतना व उत्थान के लिए समर्पित थे लोक देवता सोनाय महाराज बेलारी स्थित सोनाय धाम में त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का हुआ शुभारंभ नई बात, संवाददाता। कुमारखंड। प्रखंड के बेलारी पंचायत स्थित सोनाय धाम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद व ग्रामीणों के सौजन्य से त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का भव्य आयोजन किया गया है। बुधवार को सोनाय महोत्सव व मेला का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव व विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार एवं नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया डॉ विश्वबन्धु बादल ने किया। मौके पर उन्होंने सभी अतिथियों को शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि सामाजिक उत्थान और चेतना को जागृत करने के लिए समर्पित होकर काम करने वाले लोक देवता सोनाय महाराज ने समाज को एक अलग दिशा प्रदान किया है। उनके किए गए सामाजिक जागृति व सेवा ने उन्हें समाज में लोकदेवता का स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव व मेला को राजकीय महोत्सव व मेला बनाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाय महाराज ने बाबा दीनाभद्री, खेदन महाराज, उग्री महाराज, लाला महाराज, लाल खां महाराज जैसे लोकदेवता के साथ मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सदैव लड़ते हुए और ऐसे लोगों के भलाई के लिए काम करते रहे। मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि समतामूलक समाज के लिए संघर्षरत रहने वाले सोनाय महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में समाज के वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करने का काम किया। जिसके कारण वे आज हमारे लोक देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि लोक देवता सोनाय महाराज के कर्म स्थान पर आज यह आयोजन किया गया है और लोगों की श्रद्धा और आस्था के प्रतिक सोनाय महाराज ने उस समय में सामाजिक कार्य को अपना मूल उद्देश्य बनाया। जन सेवा की भावना रखने वाले महाराज जी ने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने कहा कि बाबा सोनाय महाराज लोकदेवता थे और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व ने सामाजिक उत्थान की दिशा में अलग पहचान बनाई जो भारत के साथ ही नेपाल में भी प्रसिद्ध है। महोत्सव को राजकीय महोत्सव का मिले दर्जा : कार्यक्रम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल, राष्ट्रीय महामंत्री चुल्हाई कामत, अखिल केवट कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल, रविशंकर केवट, शिवशंकर केवट, रामपुकार कामती, अशोक मंडल, पूर्व मुखिया संदीप कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सुबंधु दास, धीरेन्द्र मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग सरकार से की। मौके पर विद्यानंद मंडल, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हयात, चन्द्रेश्वरी मंडल, अखिलेश यादव, यदुनंदन यादव, राजीव मंडल, राजा मंडल, संजय ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, राधारमण सिंह, मनोरमा कुमारी, जग्रन्नाथ मंडल ,राजेश शर्मा, अमित मंडल,मोहन कुमार, जंगल मंडल सहित सभी कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे। फोटो 1- बेलारी में आयोजित सोनाय महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य3
- मुंगेर में गर्भधारण पूर्व देखभाल कार्यक्रम की शुरुआत, स्वस्थ मातृत्व के लिए जागरूकता अभियान शुरू मुंगेर: महिलाओं एवं भावी माताओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के जन्म को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संग्रहालय सभागार, मुंगेर में शुक्रवार को गर्भधारण पूर्व देखभाल (प्री-प्रेग्नेंसी केयर) विषयक कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में पहली बार इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुंगेर और बेगूसराय जिले से की गई है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की आधारशिला स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु हैं। उन्होंने कहा कि गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य जांच, एनीमिया की जांच एवं उपचार, संतुलित पोषण, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई जटिलताओं को रोका जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से इस अभियान को जिले के सभी प्रखंडों और गांवों तक पहुंचाया जाए तथा विवाह योग्य युवतियों और नवविवाहित दंपतियों को गर्भधारण पूर्व देखभाल के महत्व से अवगत कराया जाए। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फोलिक एसिड के सेवन, एनीमिया की रोकथाम, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्त जीवनशैली तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजू, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैज़ान अशरफी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।1
- सौर बाजार में नाग पंचमी मेले को लेकर तैयारी जोड़ों पर लोगों में खुशी नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान में नाग पंचमी के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारी जोरशोर शोर से चल रही है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी को लेकर भव्य मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस भगवती स्थान में लगभग 110 साल पूर्व से ही मेले का आयोजन होते आया है। इस बार भी 17 और 18 अगस्त को लगने वाले मेले में बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं जिसके द्वारा रात्रि में धार्मिक नाटक मंचन किया जाएगा। मेले में सभी प्रकार की श्रृंगार की दुकान एवं कई प्रकार के मिठाई के दुकान भी लगाए जाते हैं इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के आकर्षक झूले भी लगाए जाते हैं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।1