*भव्य शिव बारात ने दी भिण्ड को नई पहचान, सफल आयोजन के लिए सभी का आभार- डॉ रमेश दुबे* भिण्ड, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ, आयोजन के सफल समापन पर शिव बारात आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया है। डॉ दुबे ने कहा कि इस वर्ष शिव बारात का 18वीं बार आयोजन किया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों में दोगुना उत्साह दिखाई दिया, साल दर साल बारात की भव्यता अपने चरम पर पहुंचाने में शिव बारात आयोजन समिति के संयोजक श्याम नारायण बाजपेई सहित समिति के सभी सम्माननीय सदस्यकी रणनीति एवं साहसिक प्रयास उल्लेखनीय है, समिति के द्वारा समय समय पर जनता एवं शासन प्रशासन के बीच बैठकर रूपरेखा तय की और सदैव बेहतरी की ओर कदम उठाए गए जिसका परिणाम आप सभी के समक्ष है, आज ये शिव बारात आयोजन भिण्ड शहर की पहचान बन चुका है। डॉ दुबे ने कहा कि पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 अवधूत महाराज जी चिलोगा धाम की छत्रछाया में हम सभी इस आयोजन को सफल बना सके, जिसमें भिण्ड की जनता जो बाराती ओर घराती के रूप में रही ओर पत्रकार जगत, शासन-पुलिस प्रशासन,नगर पालिका प्रशासन,विद्युत विभाग सहित समस्त प्रशासनिक टीम का अभूतपूर्व योगदान रहा है। डॉ रमेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आभारी हैं कि भक्तजनों ने अपने उत्साह एवं भक्ति को कम न करते हुए इजाफा किया और सहयोगात्मक भाव प्रकट किया साथ ही शासन प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास एवं उपाय किये, जिसके लिए उनका भी आभार प्रकट करता हूँ। डॉ दुबे ने कहा कि ये हमारी संस्कृति है, इसे सहेजना, समय समय पर अपने सनातन भाव पर गर्व करना ही हमारी पहचान है, हमारा ये प्रयास रहेगा कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भव्यता की ओर ले जाया जाए।

- भिण्ड एक्सीडेंट में मृतक की लाश को साडक पर रखकर किया चक्का जाम सांसद जी को कई बार फोन लगाया मगर सांसद सांध्यराय नहीं आई जनता में काफी आक्रोश रहा1
- Post by Maneesh Kushwah2
- Post by Prem Singh parashar4
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- Baheda mahewa me gali me pani bhra hai Pradhan koi kam nhi karte hai1
- Post by Maneesh Kushwah1