Shuru
Apke Nagar Ki App…
Baheda mahewa me gali me pani bhra hai Pradhan koi kam nhi karte hai
Devendra singh Bhadauriya
Baheda mahewa me gali me pani bhra hai Pradhan koi kam nhi karte hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Baheda mahewa me gali me pani bhra hai Pradhan koi kam nhi karte hai1
- Post by Maharaj Singh1
- नगर के स्थानीय महाविद्यालय में दो-दिवसीय 'वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता' का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क सीखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, जो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहा 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक और लंबी कूद में भी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जागृत करना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।1
- फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।1
- फतेहाबाद के डोकी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का सम्मान समारोह आयोजित फतेहाबाद। डोकी क्षेत्र स्थित पुटा झील गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डू दयाल वर्मा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन विजय निषाद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गुड्डू दयाल वर्मा निषाद का विशेष योगदान रहा। अपने संबोधन में डॉ. बच्चू सिंह निषाद ने समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में पवन प्रजापति ने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, संतोष पाल बघेल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र राजपूत, समर सिंह वर्मा, लोकेंद्र यादव, हरिश्चंद्र निषाद, विजयपाल निषाद, अजय वर्मा निषाद (जिला सचिव), विजय वर्मा निषाद, देवचंद निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में समाज के सैकड़ों लोग एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।5
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार? अखिलेश का बड़ा दावा!1
- सिरसागंज के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल जदुद्धारा मंदिर के संचालन हेतु जदुद्धारा सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट यशवंत सिंह जादौन को अध्यक्ष चुना गया। नई समिति में प्रमोद कुमार जादौन उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह प्रबंधक, हीरा सिंह उपप्रबंधक,रविंद्र पाल सिंह अकेला सचिव, दिगेंद्र सेन उप सचिव, शिवकुमार चंदेल कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रताप सेंगर अंकेक्षक और पंकज जादौन को गौशाला प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि अगले 5 वर्षों में मंदिर को भव्य स्वरूप देना समिति का मुख्य लक्ष्य है।उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।1