Shuru
Apke Nagar Ki App…
अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में "जीएसटी"को लेकर हुई सघन जाँच शहर के शरण कॉम्प्लेक्स स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में GST से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों की टीम रेस्टोरेंट में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि GST से संबंधित अनियमितताओं की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा रेस्टोरेंट के कागजात, बिलिंग और अन्य संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि GST विभाग की कार्रवाई में क्या-क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
Biharnewslive24*7
अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में "जीएसटी"को लेकर हुई सघन जाँच शहर के शरण कॉम्प्लेक्स स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में GST से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों की टीम रेस्टोरेंट में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि GST से संबंधित अनियमितताओं की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा रेस्टोरेंट के कागजात, बिलिंग और अन्य संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि GST विभाग की कार्रवाई में क्या-क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- अरेराज में आसमान से बरसे फूल, सोमेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब1
- मझरिया शेख पंचायत में महावीरी झंडा मेले पर हुआ महादंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम ।। मझरिया शेख पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में महावीरी झंडा मेला के अवसर पर महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया हरिलाल यादव ने की। दंगल का उद्घाटन संयुक्त रूप से सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहां ,मुखिया हरिलाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि मोहन गुप्ता, प्रभु यादव, सरपंच संजय पटेल एवं जलेसर यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल को माथे पर पगड़ी बांधकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान, झांसी, अयोध्या और बक्सर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। प्रतियोगिता के पहले राउंड में राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान और जगीरा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शैतान सिंह पहलवान राजस्थान ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में झांसी के सुरेंद्र पहलवान और अयोध्या के बाबा रामदास पहलवान आमने-सामने हुए। कड़े मुकाबले के बाद बाबा रामदास पहलवान अयोध्या विजयी रहे। तीसरे राउंड में बक्सर के इमरान पहलवान और राजस्थान के सुनील पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें इमरान पहलवान बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। मेले एवं दंगल प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विकास कुमार, विश्वनाथ सिंह सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में दिलीप यादव, अवधेश यादव, राजेश यादव एवं वासदेव यादव की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर दर्शकों की भीड़ और उत्साह से गुलजार रहा।4
- दलित बस्ती में बच्चों के बीच बाटी गई कॉपी कलम। और सीनेटरी पैड साहेबगंज:-दलित बस्ती में बच्चों के बीच बाटी गई कॉपी कलम। और सीनेटरी पैड1
- साहेबगंज वार्ड-2 पार्षद आकाश कुमार ने महादलित बस्ती में सैकड़ो बच्चों के बीच कलम कॉपी का वितरण किया ! #tfnbihar साहेबगंज वार्ड-2 पार्षद आकाश कुमार ने महादलित बस्ती में सैकड़ो बच्चों के बीच कलम कॉपी का वितरण किया ! #tfnbihar1
- बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन1
- नगर निगम में पार्क विवाद पर बवाल, महिला पार्षद से मारपीट के आरोप में पार्षद पुत्र हिरासत में बेतिया नगर निगम में आज कालीबाग फील्ड पर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। उप मेयर गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान महिला पार्षद रूही सिंह के साथ एक पार्षद पुत्र ने हाथापाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पार्षद पुत्र को हिरासत में लेकर नगर थाने में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, आरोपित पक्ष ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और फुटेज की जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। विवाद के बाद तनाव को देखते हुए नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।1
- चनपटिया में कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन, विधायक ने कहा-जनता की समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र। चनपटिया में कांग्रेस का अपना कोई कार्यालय नहीं था, केवल कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध थी। लंबे समय से चली आ रही इस कमी को दूर करते हुए अब उसी जमीन पर कांग्रेस का नवनिर्मित कार्यालय तैयार किया गया है। मंगलवार को चनपटिया विधायक श्री अभिषेक रंजन जी ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया।इस नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का निर्माण विधायक श्री अभिषेक रंजन जी के पिता श्री ओम प्रकाश प्रसाद जी द्वारा कराया गया है। कार्यालय के निर्माण से चनपटिया कांग्रेस संगठन को पहली बार अपना स्थायी कार्यालय मिला है। इससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि चनपटिया की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास से उन्हें विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। यहां से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। विधायक ने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे स्वयं कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और कांग्रेस कार्यालय इसी संवाद का स्थायी माध्यम बनेगा।उन्होंने कार्यालय निर्माण के लिए अपने पिता श्री ओम प्रकाश प्रसाद जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय चनपटिया कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। आने वाले समय में यहां नियमित रूप से संगठनात्मक बैठकें एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष श्री शिवकुमार पुजारी, नेहाल अहमद, सुनील कुमार, मकबूल, युवा विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय कुमार, अजीत कुशवाहा, रंजन कुमार, विकास दुबे, आनंद चौबे, विनोद पांडेय, शत्रुघ्न सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़ सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़1
- चुनावी वादों से नाराज महेशड़ा के ग्रामीण, बोले- सड़क नहीं सुधरी तो होगा बड़ा आंदोलन मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय शिक्षक मोहम्मद अली की करंट लगने से मौत हो गई। घर में पंखा लगाने के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मिश्रौली में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद अली मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से हर कोई सदमे में है। परिवार के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिक्षक मोहम्मद अली की अचानक हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं विद्यालय परिवार भी गहरे सदमे में है।1