ब्रह्माकुमारियों ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शेखपुरा। शहर के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में गुरुवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक चैतन्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झांकी में कृष्ण की भूमिका सान्वी कुमारी, राधिका की भूमिका प्रज्ञा कुमारी ने निभाई। तृष्णा, परी समेत अन्य बाल कलाकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग मेडिटेशन से हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके गुणों और शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके बाद श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रियंका कुमारी ने मधुर आवाज में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ तथा सान्वी कुमारी ने ‘राधा न कैसे जले’ जैसे गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बीके अन्नू बहन ने भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में बीके अन्नू बहन ने कहा कि श्रीकृष्ण 16 कला संपूर्ण, सर्वगुण संपन्न और संपूर्ण अहिंसक थे। यदि हम वास्तव में श्रीकृष्ण से सच्चा प्रेम करते हैं, तो हमें अपने भीतर की बुराइयों, काम, क्रोध, लोभ और अहंकार जैसी आसुरी प्रवृत्तियों का त्याग करना होगा। उन्होंने लोगों से जन्माष्टमी को आध्यात्मिक रूप से मनाने और भगवान श्रीकृष्ण के गुणों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में शिव बाबा को भोग अर्पित कर उपस्थित सभी भाई-बहनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामाकांत प्रसाद सिंह, एएसआई मुन्नी कुमारी, निरंजन कुमार पांडे, बमबम कुमार, सुभाष भाई, अनिल भाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा केंद्र से जुड़े भाई-बहन मौजूद रहे।
ब्रह्माकुमारियों ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शेखपुरा। शहर के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में गुरुवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक चैतन्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झांकी में कृष्ण की भूमिका सान्वी कुमारी, राधिका की भूमिका प्रज्ञा कुमारी ने निभाई। तृष्णा, परी समेत अन्य बाल कलाकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग मेडिटेशन से हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके गुणों और
शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके बाद श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रियंका कुमारी ने मधुर आवाज में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ तथा सान्वी कुमारी ने ‘राधा न कैसे जले’ जैसे गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बीके अन्नू बहन ने भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में बीके अन्नू बहन ने कहा कि श्रीकृष्ण 16 कला संपूर्ण, सर्वगुण संपन्न और संपूर्ण अहिंसक थे। यदि हम
वास्तव में श्रीकृष्ण से सच्चा प्रेम करते हैं, तो हमें अपने भीतर की बुराइयों, काम, क्रोध, लोभ और अहंकार जैसी आसुरी प्रवृत्तियों का त्याग करना होगा। उन्होंने लोगों से जन्माष्टमी को आध्यात्मिक रूप से मनाने और भगवान श्रीकृष्ण के गुणों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में शिव बाबा को भोग अर्पित कर उपस्थित सभी भाई-बहनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामाकांत प्रसाद सिंह, एएसआई मुन्नी कुमारी, निरंजन कुमार पांडे, बमबम कुमार, सुभाष भाई, अनिल भाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा केंद्र से जुड़े भाई-बहन मौजूद रहे।
- करंडे में जन्माष्टमी पर निकला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जुलूस, भक्ति गीतों पर झूमे ग्रामीण। करंडे में जन्माष्टमी पर निकला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जुलूस, भक्ति गीतों पर झूमे ग्रामीण। गौरतलब है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार की शाम करंडे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जुलूस निकाला गया। शाम करीब 7 बजे महारानी स्थान से शुरू हुआ जुलूस श्याम कदम तक पहुंचा, जहां धार्मिक आयोजन का समापन किया गया। जुलूस में मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री के साथ उनके कार्यकर्ता सुवे लाल महतो, श्रवण, विजय वर्मा, बालेश्वर महतो, मंटू सिंह, ज्ञानी महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान श्रद्धालु रमाधुनी करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में हर वर्ष सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस आयोजन में गांव के लोगों का बढ़-चढ़कर सहयोग रहता है। जुलूस में महिला-पुरुष और युवाओं की भी भागीदारी रही। जन्मोत्सव जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।1
- शिक्षा सुधार और रोजगार के सवाल पर ससबहना में जुटे सैकड़ों छात्र-नौजवान अरियरी। आइसा-आरवाईए शेखपुरा के आह्वान पर ससबहना में छात्र-युवा संवाद आयोजित हुआ। इसमें शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा में अनियमितता, बेरोजगारी, सरकारी स्कूलों की बदहाली और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। आइसा जिला सचिव मो. रिक्की खान और आरवाईए जिला सचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से छात्र-युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने BPSC, BSSC और BPSSC सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य के सवाल पर संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाकपा माले नेता कमलेश कुमार मानव समेत सैकड़ों छात्र-नौजवान मौजूद रहे।1
- रामगढ़ चौक में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर हुआ सात व्यक्ति पर मामला दर्ज रामगढ़ चौक में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर हुआ सात व्यक्ति पर मामला दर्ज इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनिय अभियंता अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा बिजली चोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इस संदर्भ में रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई जिस दौरान सात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया इनके द्वारा लाखों रुपए की राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है1
- लखीसराय नया बाजार पुलिस केंद्र में जन्माष्टमी के मौके पर चला स्वच्छता अभियान। लखीसराय। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नया बाजार पुलिस केंद्र, में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा के संदेश के तहत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरे उत्साह के साथ पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई की।इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने श्रमदान करते हुए परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। त्योहार के पावन अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ समाज को स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया।अभियान के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों में खासा उत्साह देखा गया। पुलिस केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान के जरिए जन्माष्टमी के अवसर पर सामाजिक सरोकार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी दिया गया।1
- बाढ़ प्रभावित दर्जनों परिवार पहुंचे बाढ़, राहत शिविर में भोजन से लेकर इलाज तक की व्यवस्था1
- Nalanda: परिजनों की मौजूदगी में कारोबारी के घर छह लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर #Manpur #Theft #Nalanda #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #NalandaNews1
- *PK ने GDP के आंकड़ों पर दिया बयान, बोले- GDP पर गंभीर सवाल विशेषज्ञों ने उठाए हैं, क्योंकि सरकार दावे कर रही है कि बहुत बेहतर स्थिति है, लेकिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही, मजदूर, किसान, छात्रों को अपनी स्थिति बेहतर नहीं दिख रही*1
- गांव-गांव पहुंचेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शेखपुरा। जिले के ग्रामीण एवं सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता रथ एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ में आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, प्रोजेक्टर एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। पंचायतों में लघु फिल्मों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जागरूकता के अभाव में कई लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो सकती है। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकेंगे।3