logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव-गांव पहुंचेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शेखपुरा। जिले के ग्रामीण एवं सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता रथ एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ में आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, प्रोजेक्टर एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। पंचायतों में लघु फिल्मों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जागरूकता के अभाव में कई लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो सकती है। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकेंगे।

17 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
17 hrs ago

गांव-गांव पहुंचेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शेखपुरा। जिले के ग्रामीण एवं सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता रथ एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों

8bce7d63-985a-4290-a401-d32f50a806ea

और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ में आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, प्रोजेक्टर एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। पंचायतों में लघु फिल्मों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कई

f3049d42-40ff-498a-95ce-25471f975955

पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जागरूकता के अभाव में कई लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो सकती है। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकेंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • करंडे में जन्माष्टमी पर निकला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जुलूस, भक्ति गीतों पर झूमे ग्रामीण। करंडे में जन्माष्टमी पर निकला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जुलूस, भक्ति गीतों पर झूमे ग्रामीण। गौरतलब है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार की शाम करंडे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जुलूस निकाला गया। शाम करीब 7 बजे महारानी स्थान से शुरू हुआ जुलूस श्याम कदम तक पहुंचा, जहां धार्मिक आयोजन का समापन किया गया। जुलूस में मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री के साथ उनके कार्यकर्ता सुवे लाल महतो, श्रवण, विजय वर्मा, बालेश्वर महतो, मंटू सिंह, ज्ञानी महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान श्रद्धालु रमाधुनी करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में हर वर्ष सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस आयोजन में गांव के लोगों का बढ़-चढ़कर सहयोग रहता है। जुलूस में महिला-पुरुष और युवाओं की भी भागीदारी रही। जन्मोत्सव जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
    1
    करंडे में जन्माष्टमी पर निकला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जुलूस, भक्ति गीतों पर झूमे ग्रामीण।
करंडे में जन्माष्टमी पर निकला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जुलूस, भक्ति गीतों पर झूमे ग्रामीण। गौरतलब है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार की शाम करंडे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जुलूस निकाला गया। शाम करीब 7 बजे महारानी स्थान से शुरू हुआ जुलूस श्याम कदम तक पहुंचा, जहां धार्मिक आयोजन का समापन किया गया।
जुलूस में मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री के साथ उनके कार्यकर्ता सुवे लाल महतो, श्रवण, विजय वर्मा, बालेश्वर महतो, मंटू सिंह, ज्ञानी महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान श्रद्धालु रमाधुनी करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में हर वर्ष सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस आयोजन में गांव के लोगों का बढ़-चढ़कर सहयोग रहता है। जुलूस में महिला-पुरुष और युवाओं की भी भागीदारी रही।
जन्मोत्सव जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • शिक्षा सुधार और रोजगार के सवाल पर ससबहना में जुटे सैकड़ों छात्र-नौजवान अरियरी। आइसा-आरवाईए शेखपुरा के आह्वान पर ससबहना में छात्र-युवा संवाद आयोजित हुआ। इसमें शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा में अनियमितता, बेरोजगारी, सरकारी स्कूलों की बदहाली और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। आइसा जिला सचिव मो. रिक्की खान और आरवाईए जिला सचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से छात्र-युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने BPSC, BSSC और BPSSC सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य के सवाल पर संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाकपा माले नेता कमलेश कुमार मानव समेत सैकड़ों छात्र-नौजवान मौजूद रहे।
    1
    शिक्षा सुधार और रोजगार के सवाल पर ससबहना में जुटे सैकड़ों छात्र-नौजवान
अरियरी। आइसा-आरवाईए शेखपुरा के आह्वान पर ससबहना में छात्र-युवा संवाद आयोजित हुआ। इसमें शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा में अनियमितता, बेरोजगारी, सरकारी स्कूलों की बदहाली और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
आइसा जिला सचिव मो. रिक्की खान और आरवाईए जिला सचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से छात्र-युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने BPSC, BSSC और BPSSC सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य के सवाल पर संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाकपा माले नेता कमलेश कुमार मानव समेत सैकड़ों छात्र-नौजवान मौजूद रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • रामगढ़ चौक में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर हुआ सात व्यक्ति पर मामला दर्ज रामगढ़ चौक में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर हुआ सात व्यक्ति पर मामला दर्ज इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनिय अभियंता अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा बिजली चोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इस संदर्भ में रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई जिस दौरान सात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया इनके द्वारा लाखों रुपए की राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है
    1
    रामगढ़ चौक में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर हुआ सात व्यक्ति पर मामला दर्ज 
रामगढ़ चौक में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर हुआ सात व्यक्ति पर मामला दर्ज इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनिय अभियंता अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा बिजली चोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इस संदर्भ में रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई जिस दौरान सात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया इनके द्वारा लाखों रुपए की राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • लखीसराय नया बाजार पुलिस केंद्र में जन्माष्टमी के मौके पर चला स्वच्छता अभियान। लखीसराय। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नया बाजार पुलिस केंद्र, में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा के संदेश के तहत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरे उत्साह के साथ पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई की।इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने श्रमदान करते हुए परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। त्योहार के पावन अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ समाज को स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया।अभियान के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों में खासा उत्साह देखा गया। पुलिस केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान के जरिए जन्माष्टमी के अवसर पर सामाजिक सरोकार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी दिया गया।
    1
    लखीसराय नया बाजार पुलिस केंद्र में जन्माष्टमी के मौके पर चला स्वच्छता अभियान।
लखीसराय। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नया बाजार पुलिस केंद्र,  में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।  स्वच्छता ही सेवा के संदेश के तहत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरे उत्साह के साथ पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई की।इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने श्रमदान करते हुए परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। त्योहार के पावन अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ समाज को स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया।अभियान के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों में खासा उत्साह देखा गया। पुलिस केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान के जरिए जन्माष्टमी के अवसर पर सामाजिक सरोकार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी दिया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित दर्जनों परिवार पहुंचे बाढ़, राहत शिविर में भोजन से लेकर इलाज तक की व्यवस्था
    1
    बाढ़ प्रभावित दर्जनों परिवार पहुंचे बाढ़, राहत शिविर में भोजन से लेकर इलाज तक की व्यवस्था
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • Nalanda: परिजनों की मौजूदगी में कारोबारी के घर छह लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर #Manpur #Theft #Nalanda #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #NalandaNews
    1
    Nalanda: परिजनों की मौजूदगी में कारोबारी के घर छह लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर

#Manpur #Theft #Nalanda #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #NalandaNews
    user_दैनिक खबर नालंदा
    दैनिक खबर नालंदा
    Bihar Sharif, Nalanda•
    4 hrs ago
  • *PK ने GDP के आंकड़ों पर दिया बयान, बोले- GDP पर गंभीर सवाल विशेषज्ञों ने उठाए हैं, क्योंकि सरकार दावे कर रही है कि बहुत बेहतर स्थिति है, लेकिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही, मजदूर, किसान, छात्रों को अपनी स्थिति बेहतर नहीं दिख रही*
    1
    *PK ने GDP के आंकड़ों पर दिया बयान, बोले- GDP पर गंभीर सवाल विशेषज्ञों ने उठाए हैं, क्योंकि सरकार दावे कर रही है कि बहुत बेहतर स्थिति है, लेकिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही, मजदूर, किसान, छात्रों को अपनी स्थिति बेहतर नहीं दिख रही*
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • गांव-गांव पहुंचेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शेखपुरा। जिले के ग्रामीण एवं सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता रथ एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ में आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, प्रोजेक्टर एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। पंचायतों में लघु फिल्मों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जागरूकता के अभाव में कई लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो सकती है। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकेंगे।
    3
    गांव-गांव पहुंचेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शेखपुरा। जिले के ग्रामीण एवं सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता रथ एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
रथ में आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, प्रोजेक्टर एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। पंचायतों में लघु फिल्मों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जागरूकता के अभाव में कई लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो सकती है। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगा।
प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकेंगे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.