Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल जारी होगी CM किसान सम्मान निधि की छठी किस्त...CM भजनलाल शर्मा जारी करेंगे सम्मान निधि की किस्त...किसानों के खातों में पहुंचेंगे 665 करोड़ रुपये #Jaipur #CMKisanSamman #CMBhajanlal #FarmerSupport #News18Rajasthan
Jalampura AC morcha adhyaks D.
कल जारी होगी CM किसान सम्मान निधि की छठी किस्त...CM भजनलाल शर्मा जारी करेंगे सम्मान निधि की किस्त...किसानों के खातों में पहुंचेंगे 665 करोड़ रुपये #Jaipur #CMKisanSamman #CMBhajanlal #FarmerSupport #News18Rajasthan
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Dev karan Mali1
- देशी दाल बाटी चूरमा राजस्थानी बेस्ट खाना , पुरानी पर्मपरा राजस्थानी खाना देशी घी दाल बाटी चूरमा राजस्थानी आज भी कई जगह पर खाया जाता है जैसे गांवों में किसान लोग बड़ी चाव से खाते हैं और गांव के लोग रोज अलग-अलग प्रकार से खाना बनाते है और देशी घी दाल बाटी चूरमा अनेक प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं आस पास के लोग अपने खेतो पर बरसात के समय पर दाल बाटी चूरमा ज्यादा बनाते हैं गांव में सबसे ज्यादा दाल बाटी चूरमा बनाया जाता है1
- स्मार्ट मीटर से बिजली गुल, शादी में अंधेरा, दूल्हा DM ऑफिस पहुंचकर बोला बिजली दो, नहीं तो दुल्हन कैसे लाऊं बांदा में दूल्हा कुलदीप अपनी बारात लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया, क्योंकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उसके घर की बिजली कट गई थी. गर्मी में परेशान होकर उसने बिजली जोड़ने की मांग की. अधिकारियों ने मामले में तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया. स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती दिख रही है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हा अपनी बारात लेकर सीधे डीएम ऑफिस पहुंच गया. वजह थी उसके घर की बिजली कटना, जो स्मार्ट मीटर लगने के बाद हुई. इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. मामला मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव का है. यहां के रहने वाले कुलदीप की सोमवार को बारात महोबा जिले जानी थी. घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे और रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी. इसी बीच भीषण गर्मी में अचानक घर की बिजली काट दी गई, जिससे सभी लोग परेशान हो गए. दूल्हे कुलदीप का कहना है कि उनके घर में पुराना मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया गया है. आरोप है कि इस स्मार्ट मीटर में बिजली बिल पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा आ रहा है. परिवार का कहना है कि बिल इतना ज्यादा आ रहा है कि उसे भरना मुश्किल हो गया है. बिजली कटने से घर में मौजूद मेहमानों को काफी परेशानी हुई. गर्मी के कारण सभी बेहाल हो गए. इसी परेशानी के चलते कुलदीप ने अनोखा कदम उठाया और बैंड-बाजा बारात के साथ सीधे डीएम ऑफिस पहुंच गया, ताकि अधिकारियों से बिजली जोड़ने की गुहार लगा सके.1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम बड़ी खबर: ब्यावर को मिली बड़ी सौगात: 70 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 24 अप्रैल से शुरू ब्यावर के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शहर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर डी.आर. चौधरी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 70 बेड का "ब्यावर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल" 24 अप्रैल को शुभारंभ होने जा रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन व सक्शन सुविधा बेड-टू-बेड उपलब्ध रहेगी। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक NICU सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगी। जिसको लेकर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य ब्यावर व आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सरवाड़ क्षेत्र में बड़ा हादसा 🚨 सरवाड़। निकटवर्ती गांव प्रतापपुरा से हींगतड़ा जाने वाले मार्ग पर सोमवार को बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि टेम्पो में एक निजी शिक्षण संस्थान के करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में— 12 वर्षीय अर्पित धाकड़ (पुत्र हेमराज, निवासी सोहनपुरा) 11 वर्षीय वंदना धाकड़ (पुत्री शंकर धाकड़, निवासी भीमपुरा) 5 वर्षीय नैना कुमावत (पुत्री भोजूराम, निवासी समेलिया) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सरवाड़ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी ली। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। 🚑1
- AJMER पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छुरे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार1
- बेवान1