Shuru
Apke Nagar Ki App…
चांदपुर में ट्रैक्टर चढ़ाकर 3 की हत्या, शराब की दुकान पर हुआ था विवाद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराब की दुकान के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष ने तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Sikandar saifi
चांदपुर में ट्रैक्टर चढ़ाकर 3 की हत्या, शराब की दुकान पर हुआ था विवाद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराब की दुकान के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष ने तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किसानों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन, भाकियू शंकर ने कलेक्ट्रेट पर शुरू की भूख हड़ताल किसानों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन, भाकियू शंकर ने कलेक्ट्रेट पर शुरू की भूख हड़ताल अमरोहा, 7 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) द्वारा आज दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों एवं जनहित की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता प्रताप सिंह ने तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रिंसिपल सतवीर सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि यदि डबल इंजन की सरकार हरियाणा और दिल्ली में घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे सकती है, तो उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है। प्रदेश में भी घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाए। लंबे समय से बिजली बिल जमा न कर पाने वाले किसानों के लिए ओटीएस योजना लागू की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के विजिलेंस, एंटी थेफ्ट एवं संविदा कर्मियों द्वारा रात में चेकिंग की जा रही है, जबकि इस संबंध में स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए। रात में अनधिकृत चेकिंग तथा बिना कैमरे के छापेमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ऐसे मामलों में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर कराने की कार्रवाई करेगा। गन्ना किसानों के लिए ₹600 मूल्य और 25 अक्टूबर से मिलें चालू करने की मांग चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र शुरू हो चुका है, इसलिए सरकार तत्काल गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल घोषित करे तथा जनपद की सभी चीनी मिलों को 25 अक्टूबर तक हर हाल में चालू कराया जाए। किसानों के गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद जनपद सहित प्रदेश में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव-गांव में फॉगिंग कराई जाए तथा सीएचसी, पीएचसी एवं ग्राम स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की अवैध वसूली, कालाबाजारी एवं मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही खूंखार कुत्तों, बंदरों एवं तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों को सुरक्षा दिलाई जाए तथा वन्यजीवों के संरक्षण के साथ आमजन की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। अधिकारियों ने पहुंचकर समाधान का आश्वासन दिया धरना स्थल पर जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी विद्युत, चकबंदी अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी तथा जल निगम के अवर अभियंता पहुंचे और किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन संगठन ने स्पष्ट किया कि पिछले लगभग छह माह से लंबित प्रमुख समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-734 पर कैलसा अंडरपास से अंडरपास संख्या-3 तक सर्विस रोड एवं भूमि संबंधी विवाद में एक किसान द्वारा अधिक भूमि पर कब्जा/जोतने के बावजूद 17 किसानों के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर का निस्तारण अब तक नहीं किया गया है। संगठन ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय दिया जाए। समाधान नहीं तो भूख हड़ताल जारी रहेगी भारतीय किसान यूनियन शंकर ने कहा कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा। जब तक किसानों की छह माह से लंबित प्रमुख समस्याओं का ठोस एवं लिखित समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में आज संगठन ने कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ज्ञापन में सहकारिता एवं बैंकिंग, गन्ना एवं कृषि, विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, यातायात एवं लोक निर्माण, पर्यटन एवं स्थानीय निकाय, पशुपालन तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की गई। धरने में मुख्य रूप से महावीर सिंह, मास्टर जगत सिंह चौहान, चौधरी धर्मबीर सिंह, चौधरी नेमपाल सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, शेर सिंह राणा, मबीता, रामपाल नागर, रवि चौधरी, सुंदर सिंह, जितेंद्र सिंह सैनी, हरपीस सिंह उर्फ हैप्पी, विक्रम पवार, भरत रामपाल सिंह, मौजी रामपाल सिंह, हरी सिंह सैनी, चौधरी मुनिपाल, मघदेव सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, शेशपाल सिंह, मनु चौधरी, प्रियांक भट्टनागर, प्रोफेसर नवलवीर सिंह, कैप्टन वीर सिंह चौहान, ओमवीर सिंह यादव, राजीव सिद्धू, डॉ. गौतम मान, चौधरी वृंदेर सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, मास्टर सुभाष सिंह, काविंदर पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन शंकर का स्पष्ट ऐलान है— “जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।”1
- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन,दिल्ली में सांसदों के साथ हुए विवाद व ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन बिजनौर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर के विकास भवन में किया धरना प्रदर्शन, अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध, कल दिल्ली में सांसदों के साथ हुए व्यवहार को लेकर विरोध जताते हुए किया विरोध प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ के इस्तीफा की मांग दरअसल आपको बता दें आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए विकास भवन बिजनौर में पहुंचे और विकास भवन में स्थापित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कल दिल्ली में सांसदों के पैदल मार्च के दौरान सांसदों के साथ हुए व्यवहार को लेकर विरोध आते हुए किया धरना प्रदर्शन। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थिति की मांग की गई है कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह ने बताया कि कल 300 से अधिक सांसद दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे पर सरकार ने मनमानी करते हुए उनके साथ गलत व्यवहार किया है। और कहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए4
- अमरोहा में फिल्मी स्टाइल में चलती कर से कूदा ड्राइवर कर जलकर हुई राख अमरोहा जनपद के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर धू-धू कर जली कार, कार चालक शाहजेव ने कूदकर बचाई जान, सम्भल से गजरौला जा रहा था कार चालक शाहजेव अमरोहा जनपद के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार चालक शाहजेव ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटों से लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आग लगने के बाद हसनपुर-गजरौला हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। दंगल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया पर आग बुझने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी2
- अमरोहा में पुलिस से बचने को तेज रफ्तार कार का खतरनाक खेल अमरोहा में डायल 112 पुलिस से बचने के लिए एक कार चालक ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया। आरोप है कि भागती कार ने पत्रकार समेत कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारने का प्रयास किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से भागती नजर आ रही है।मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग का है, जहां डायल 112 पुलिस एक नीले रंग की कार का पीछा कर रही थी। आरोप है कि पुलिस से बचने के लिए कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।चुना भट्टी चौराहे के पास भागती कार ने पत्रकार गौरव श्रीमाली की बाइक समेत रास्ते में मौजूद कई लोगों को टक्कर मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि हादसा होते-होते टल गया और लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। पत्रकार गौरव श्रीमाली का कहना है कि पुलिस कार का पीछा क्यों कर रही थी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन तेज रफ्तार कार से उनकी जान और बाइक को खतरा पैदा हुआ।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से भागती दिखाई दे रही है। पत्रकार ने अमरोहा पुलिस से कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।2
- चांदपुर में ट्रैक्टर चढ़ाकर 3 की हत्या, शराब की दुकान पर हुआ था विवाद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराब की दुकान के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष ने तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- चांदपुर के गांव दतियाना जमालुद्दीनपुर में दो गुटों में झगड़ा हो गया। बिजनौर चांदपुर के गांव दतियाना जमालुद्दीनपुर में दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक गुट के व्यक्ति ने दूसरे गुट के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में उदयवीर, महेंद्र और बाबू शामिल हैं। ट्रैक्टर पोल से टकराकर पलट गया, जिसमें आरोपी वीरेंद्र भी घायल हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। कई थानों की पुलिस गांव में तैनात की गई है। पूरा मामला थाना चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर का है।1
- अमरोहा के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार चालक शाहजेव ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमरोहा में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान; हसनपुर-गजरौला मार्ग पर 2 KM लंबा जाम1
- हमलावर एवं पीड़ित घटना के बाद दोनों हुए फरार पुलिस मामले की जांच में जुटी धामपुर के जैतरा पुलिस चौकी पर चले लाठी डंडे, चौकी के अंदर तथा बाहर जमकर मारपीट वीडियो हुआ वायरल, हमलावर एवं पीड़ित घटना के बाद दोनों हुए फरार पुलिस मामले की जांच में जुटी1