*चार साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा, थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय की सक्रिय रणनीति से सलेहा पुलिस को बड़ी सफलता* *चार साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा, थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय की सक्रिय रणनीति से सलेहा पुलिस को बड़ी सफलता* *सलेहा पुलिस की सटीक रणनीति ने फरार आरोपी को पहुंचाया न्यायालय* सलेहा, पन्ना। फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों के विरुद्ध पन्ना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेहा पुलिस ने करीब चार वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी उमेश कोल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की सक्रियता और कुशल नेतृत्व विशेष रूप से सामने आया। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी को तलाशना आसान नहीं था, लेकिन थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम के साथ लगातार प्रयास जारी रखे। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम भुलगवा स्थित संन्यासी बाबा धाम में छिपकर रह रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद सलेहा पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी उमेश कोल पिता गुलज़ारी कोल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम विरहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक RCT 1483/22 में धारा 341, 294, 324 एवं 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शक्ति प्रकाश पाण्डेय की कार्यशैली बनी सफलता की वजह थाना सलेहा की इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया कि सटीक सूचना तंत्र, लगातार निगरानी और टीम को सही दिशा देने वाली पुलिसिंग से वर्षों से फरार आरोपी भी कानून की गिरफ्त में आ सकता है। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है। चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को उसके छिपने के ठिकाने से पकड़ना सलेहा पुलिस की सजगता और सक्रिय कार्यप्रणाली को दर्शाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के बीच भी स्पष्ट संदेश गया है कि कानून की नजर से लंबे समय तक बच पाना संभव नहीं है। इनकी रही सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राजेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, आरक्षक बबलू पटेल एवं आरक्षक आशीष बुनकर का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट: अशोक विश्वकर्मा Dnn न्यूज़ गुनौर विधानसभा रिपोर्टर

- इटवा खास में तेंदुए का हमला: बकरी पर झपट्टा मारते ही मचा हड़कंप, चरवाहे और ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान। इटवा खास में तेंदुए का हमला: बकरी पर झपट्टा मारते ही मचा हड़कंप, चरवाहे और ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान।1
- सिंहस्थ से पहले हम एकात्म यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। यह यात्रा पूरे देश से होकर उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में आकर पूर्ण होगी। मध्यप्रदेश की धरती पर स्थित बाबा श्री महाकालेश्वर और भगवान ओंकारेश्वर, दोनों ज्योतिर्लिंग हमारी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाले दिव्य केंद्र हैं। ये दोनों देवस्थान केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत और विश्व की आध्यात्मिक धरोहर हैं। एकात्म यात्रा के माध्यम से हम इसी सनातन चेतना, आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इस सरकार में शिक्षा चिकित्सा रोजगार तो नहीं है बस यही बचा है फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया। ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इस सरकार में शिक्षा चिकित्सा रोजगार तो नहीं है बस यही बचा है फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया।1
- नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार नेपाल के साथ, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। पूरी ताकत के साथ हम पीड़ित भाई-बहनों की मदद करेंगे।1
- अमानगंज। ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर अमानगंज नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान NUSI जिला महासचिव शिवम सिंह एवं NUSI नगर अध्यक्ष अनिक विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना चौराहा पर कार्यक्रम में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अमानगंज। ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर अमानगंज नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान NUSI जिला महासचिव शिवम सिंह एवं NUSI नगर अध्यक्ष अनिक विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना चौराहा पर कार्यक्रम में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।1
- बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: तीसरी बार असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत, ग्रामीणों और वकीलों में भारी आक्रोश *बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: तीसरी बार असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत, ग्रामीणों और वकीलों में भारी आक्रोश* उचेहरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा और स्थल के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र के अंबेडकरवादियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। इस संवेदनशील मुद्दे पर स्थानीय एडवोकेट बलराम चौधरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसी स्थान पर यह शर्मनाक हरकत तीसरी बार दोहराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा का पुनर्निर्माण और बाउंड्री का काम अपनी जगह ठीक है, लेकिन जब तक पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजती, तब तक असंतोष बना रहेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बार महज़ आश्वासन देता है या अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर मिसाल कायम करता है। #UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #JusticeForBabasaheb #DrBRAmbedkar #AmbedkarStatueVandalism #LocalNews #SatnaPolice #GroundReport1
- *आगामी त्यौहार के चलते मैहर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप्प, शहर के चारों तरफ लगा भीषण जाम, कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास*1
- श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार की आज के दर्शन जय जय श्री राधे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम हरे जय श्री राधे....... श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार की आज के दर्शन जय जय श्री राधे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम हरे जय श्री राधे.......1