logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“बाबा दशरथ मांझी से सीख ले आज की पीढ़ी”, अतरी विधायक रोमित कुमार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश रिपोर्ट: राहुल रंजन, गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव में पहुंचे अतरी विधायक रोमित कुमार ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और जज्बे को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ियों को बाबा दशरथ मांझी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। विधायक रोमित कुमार ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद दशरथ मांझी ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर पहाड़ के सीने को चीरकर रास्ता बना दिया। उनका संघर्ष यह संदेश देता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के सामने बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी पड़ सकती है। महोत्सव के दौरान पत्रकार राहुल रंजन ने विधायक रोमित कुमार से बिहार में सामने आए कथित डस्टबिन घोटाले को लेकर भी सवाल किया। इस पर विधायक ने कहा कि मामले में घोटाले की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ऐसा मामला सामने आता है और गड़बड़ी हुई होगी, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। दशरथ मांझी महोत्सव में विधायक के इस बयान के बाद बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष, उनके विचारों और आज की पीढ़ी के लिए उनकी प्रेरणा को लेकर चर्चा तेज हो गई।

15 hrs ago
user_राहुल रंजन
राहुल रंजन
वजीरगंज, गया, बिहार•
15 hrs ago

“बाबा दशरथ मांझी से सीख ले आज की पीढ़ी”, अतरी विधायक रोमित कुमार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश रिपोर्ट: राहुल रंजन, गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव में पहुंचे अतरी विधायक रोमित कुमार ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और जज्बे को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ियों को बाबा दशरथ मांझी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। विधायक रोमित कुमार ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद दशरथ मांझी ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर पहाड़ के सीने को चीरकर रास्ता बना दिया। उनका संघर्ष यह संदेश देता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के सामने बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी पड़ सकती है। महोत्सव के दौरान पत्रकार राहुल रंजन ने विधायक रोमित कुमार से बिहार में सामने आए कथित डस्टबिन घोटाले को लेकर भी सवाल किया। इस पर विधायक ने कहा कि मामले में घोटाले की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ऐसा मामला सामने आता है और गड़बड़ी हुई होगी, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। दशरथ मांझी महोत्सव में विधायक के इस बयान के बाद बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष, उनके विचारों और आज की पीढ़ी के लिए उनकी प्रेरणा को लेकर चर्चा तेज हो गई।

More news from Manpur and nearby areas
  • जगजीवन महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026–30 के स्पॉट नामांकन में कथित अनियमितता एवं धांधली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन। जगजीवन महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026–30 के स्पॉट नामांकन में कथित अनियमितता एवं धांधली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन। आज जगजीवन महाविद्यालय में NSUI के कार्यकर्ताओं ने स्नातक सत्र 2026–30 के स्पॉट नामांकन में कथित अनियमितता और धांधली के आरोप को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। NSUI नेताओं का आरोप है कि स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। संगठन का दावा है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए महाविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, जबकि उनसे कम अंक वाले विद्यार्थियों का नामांकन किए जाने की शिकायत सामने आई है। NSUI ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यार्थियों से पैसे लेकर नामांकन किए जाने की भी शिकायत है। NSUI जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया में कथित तौर पर घोर अनियमितता की गई है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने कहा कि यदि मामले की जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI की ओर से बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। NSUI ने महाविद्यालय प्रशासन से स्पॉट नामांकन प्रक्रिया की जांच कराने, नामांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जारीकर्ता: नवनीत कुमार NSUI जिलाध्यक्ष
    1
    जगजीवन महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026–30 के स्पॉट नामांकन में कथित अनियमितता एवं धांधली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन।
जगजीवन महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026–30 के स्पॉट नामांकन में कथित अनियमितता एवं धांधली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन।
आज जगजीवन महाविद्यालय में NSUI के कार्यकर्ताओं ने स्नातक सत्र 2026–30 के स्पॉट नामांकन में कथित अनियमितता और धांधली के आरोप को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
NSUI नेताओं का आरोप है कि स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। संगठन का दावा है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए महाविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, जबकि उनसे कम अंक वाले विद्यार्थियों का नामांकन किए जाने की शिकायत सामने आई है। NSUI ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यार्थियों से पैसे लेकर नामांकन किए जाने की भी शिकायत है।
NSUI जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया में कथित तौर पर घोर अनियमितता की गई है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वहीं, कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने कहा कि यदि मामले की जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI की ओर से बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
NSUI ने महाविद्यालय प्रशासन से स्पॉट नामांकन प्रक्रिया की जांच कराने, नामांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
जारीकर्ता:
नवनीत कुमार
NSUI जिलाध्यक्ष
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • पटना- पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के घर पहुंचे सांसद नीतीश कुमार
    1
    पटना- पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के घर पहुंचे सांसद नीतीश कुमार
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
  • गया जिला के विशुनपुर गांव औरवा पंचायत, बेलागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोष, शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग l
    1
    गया जिला के विशुनपुर गांव औरवा पंचायत, बेलागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोष, शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • भाजपा सरकार में सरकारी अनाज की कथित हेराफेरी? वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई का इंतजार!
    1
    भाजपा सरकार में सरकारी अनाज की कथित हेराफेरी? वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई का इंतजार!
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-690🚩🌅⛲🪷♥️👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-690🚩🌅⛲🪷♥️👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    1 hr ago
  • गाने के माध्यम से सरकार को धो डाला। लाजवाब बेहतरीन शानदार सत्य कहने का जज्बा रखा।
    1
    गाने के माध्यम से सरकार को धो डाला। लाजवाब बेहतरीन शानदार  
 सत्य कहने का जज्बा रखा।
    user_Aaj Ka Naya Bharat News
    Aaj Ka Naya Bharat News
    Newspaper publisher नवादा, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • जगजीवन कॉलेज में स्पॉट नामांकन में पारदर्शिता की कमी का आरोप, SC-ST छात्राओं से शुल्क वसूली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन जगजीवन कॉलेज में स्पॉट नामांकन में पारदर्शिता की कमी का आरोप, SC-ST छात्राओं से शुल्क वसूली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन गया, 19 अगस्त 2026: जगजीवन कॉलेज में 26–30 के स्पॉट नामांकन के दौरान कथित अनियमितता और पारदर्शिता की कमी के आरोप को लेकर बुधवार को NSUI की कॉलेज इकाई ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने किया। NSUI का आरोप है कि स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती गई और नामांकन के दौरान कई प्रकार की कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा नामांकन प्रक्रिया को छात्रों के सामने पारदर्शी बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान SC-ST वर्ग की छात्राओं से शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। NSUI का दावा है कि जिन छात्राओं का शुल्क नियमानुसार शून्य होना चाहिए, उनसे भी नामांकन के दौरान करीब ₹1,200 तक शुल्क लिया जा रहा है। संगठन ने कथित रूप से लिए गए अतिरिक्त शुल्क की जांच कर नियमों के विरुद्ध वसूली पाए जाने पर राशि वापस करने की मांग की। NSUI कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने कहा कि छात्रों के हित और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से स्पॉट नामांकन में सामने आए कथित मामलों की जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने और SC-ST छात्राओं से लिए जा रहे शुल्क को लेकर स्पष्ट स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। वैभव कुमार ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो NSUI लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करेगा। NSUI की प्रमुख मांगें 1. 26–30 के स्पॉट नामांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच। 2. नामांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। 3. SC-ST छात्राओं से लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क की जांच की जाए। 4. नियमों के विरुद्ध शुल्क वसूली पाए जाने पर राशि वापस की जाए। 5. छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करे। जारीकर्ता: NSUI, जगजीवन कॉलेज इकाई कॉलेज अध्यक्ष — वैभव कुमार
    1
    जगजीवन कॉलेज में स्पॉट नामांकन में पारदर्शिता की कमी का आरोप, SC-ST छात्राओं से शुल्क वसूली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन
जगजीवन कॉलेज में स्पॉट नामांकन में पारदर्शिता की कमी का आरोप, SC-ST छात्राओं से शुल्क वसूली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन
गया, 19 अगस्त 2026: जगजीवन कॉलेज में 26–30 के स्पॉट नामांकन के दौरान कथित अनियमितता और पारदर्शिता की कमी के आरोप को लेकर बुधवार को NSUI की कॉलेज इकाई ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने किया।
NSUI का आरोप है कि स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती गई और नामांकन के दौरान कई प्रकार की कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा नामांकन प्रक्रिया को छात्रों के सामने पारदर्शी बनाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान SC-ST वर्ग की छात्राओं से शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। NSUI का दावा है कि जिन छात्राओं का शुल्क नियमानुसार शून्य होना चाहिए, उनसे भी नामांकन के दौरान करीब ₹1,200 तक शुल्क लिया जा रहा है। संगठन ने कथित रूप से लिए गए अतिरिक्त शुल्क की जांच कर नियमों के विरुद्ध वसूली पाए जाने पर राशि वापस करने की मांग की।
NSUI कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने कहा कि छात्रों के हित और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से स्पॉट नामांकन में सामने आए कथित मामलों की जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने और SC-ST छात्राओं से लिए जा रहे शुल्क को लेकर स्पष्ट स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की।
वैभव कुमार ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो NSUI लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करेगा।
NSUI की प्रमुख मांगें
1. 26–30 के स्पॉट नामांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच।
2. नामांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
3. SC-ST छात्राओं से लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क की जांच की जाए।
4. नियमों के विरुद्ध शुल्क वसूली पाए जाने पर राशि वापस की जाए।
5. छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करे।
जारीकर्ता:
NSUI, जगजीवन कॉलेज इकाई
कॉलेज अध्यक्ष — वैभव कुमार
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20अगस्त को l *प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20 अगस्त को* गया, 18 अगस्त 2026, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह, गया में सोलर से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, योजना के लाभ, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, सोलर प्लांट की स्थापना एवं रख-रखाव तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं लाभुकों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के उपयोग से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग विद्युत प्रमंडल शहरी गया श्री आजाद कुमार सिंह द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
    1
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20अगस्त को l 
*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20 अगस्त को*
गया, 18 अगस्त 2026, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह, गया में सोलर से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, योजना के लाभ, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, सोलर प्लांट की स्थापना एवं रख-रखाव तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं लाभुकों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के उपयोग से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग विद्युत प्रमंडल शहरी गया श्री आजाद कुमार सिंह द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • नवादा-पटना रेल मार्ग पर भारी भीड़: यात्रियों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर होना पड़ रहा है ​संवाददाता (नवादा): ​नवादा और पटना को जोड़ने वाले रेल मार्ग पर एक बड़ी त्रासदी होने की आशंका है। नवादा से पटना जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनें पर्याप्त नहीं हैं। विशेष रूप से शेखपुरा से बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ एक ट्रेन ही इस रूट पर चलती हैं, जिससे भीड़ बहुत ज़्यादा हो जाती है। यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ​तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि ट्रेन के डिब्बे खचाखच भरे हुए हैं। लोग न सिर्फ खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं, बल्कि खिड़कियों और दरवाजों पर भी लटके हुए हैं। ट्रेन में खड़े होने की जगह भी नहीं है। यह बेहद ख़तरनाक है और किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ​यह समस्या तब और भी गंभीर हो जाती है जब लोग दूर की यात्रा कर रहे होते हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में शौचालय की भी भारी कमी है, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को बहुत परेशानी होती है। 21वीं सदी के भारत में ऐसी स्थिति निराशाजनक है। ​यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेल मंत्रालय से गुज़ारिश की है कि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि भीड़भाड़ को कम किया जा सके और यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बन सके। ​कुछ प्रमुख बातें: ●​नवादा-पटना रेल मार्ग पर ट्रेनों की भारी कमी है। ●​भीड़भाड़ की वजह से यात्रियों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ●​ट्रेनों में शौचालय की कमी से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। ●​स्थानीय लोगों ने रेल मंत्रालय से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ​आशा है कि रेल मंत्रालय इस गंभीर मुद्दे पर जल्द से जल्द ध्यान देगा और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
    1
    नवादा-पटना रेल मार्ग पर भारी भीड़: यात्रियों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर होना पड़ रहा है
​संवाददाता (नवादा):
​नवादा और पटना को जोड़ने वाले रेल मार्ग पर एक बड़ी त्रासदी होने की आशंका है। नवादा से पटना जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनें पर्याप्त नहीं हैं। विशेष रूप से शेखपुरा से बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ एक ट्रेन ही इस रूट पर चलती हैं, जिससे भीड़ बहुत ज़्यादा हो जाती है। यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
​तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि ट्रेन के डिब्बे खचाखच भरे हुए हैं। लोग न सिर्फ खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं, बल्कि खिड़कियों और दरवाजों पर भी लटके हुए हैं। ट्रेन में खड़े होने की जगह भी नहीं है। यह बेहद ख़तरनाक है और किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
​यह समस्या तब और भी गंभीर हो जाती है जब लोग दूर की यात्रा कर रहे होते हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में शौचालय की भी भारी कमी है, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को बहुत परेशानी होती है। 21वीं सदी के भारत में ऐसी स्थिति निराशाजनक है।
​यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेल मंत्रालय से गुज़ारिश की है कि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि भीड़भाड़ को कम किया जा सके और यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बन सके।
​कुछ प्रमुख बातें:
●​नवादा-पटना रेल मार्ग पर ट्रेनों की भारी कमी है।
●​भीड़भाड़ की वजह से यात्रियों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
●​ट्रेनों में शौचालय की कमी से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं।
●​स्थानीय लोगों ने रेल मंत्रालय से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
​आशा है कि रेल मंत्रालय इस गंभीर मुद्दे पर जल्द से जल्द ध्यान देगा और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
    user_Shashi Prakash
    Shashi Prakash
    Customer Service Representative Nawada, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.