Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्ञान प्राप्ति स्कूल का ग्रैंड वार्षिक उत्सव: मंच पर चमके नन्हे सितारे, तालियों से गूंजा परिसर
लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
ज्ञान प्राप्ति स्कूल का ग्रैंड वार्षिक उत्सव: मंच पर चमके नन्हे सितारे, तालियों से गूंजा परिसर
More news from बिहार and nearby areas
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- कटिहार जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। इसी कड़ी में पोठिया पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अर्जुन कुमार ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने उम्मीदवार के प्रति उत्साह और समर्थन का प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन कुमार ने कहा कि यदि पंचायत की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से किसानों तक पहुंचे, इसके लिए वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। अर्जुन कुमार ने किसानों की प्रमुख समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में खाद और बीज की किल्लत लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समस्या के समाधान के लिए वे संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने धान खरीद में व्याप्त अनियमितताओं को खत्म करने का भी वादा किया, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि पैक्स को किसानों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद संस्था बनाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पंचायत के सभी वर्गों के किसानों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। फलका प्रखंड में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिस तरह से प्रत्याशियों और समर्थकों की सक्रियता देखने को मिली, उससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार पैक्स चुनाव काफी रोचक और प्रतिस्पर्धी होने वाला है।1
- अगर आप सभी पूर्णिया धमदाहा मीरगंज से हैं अपने बच्चे को एक अच्छे मदरसे मैं उर्दू के साथ हिंदी अंग्रेजी पढ़ाना चाहते हैं तो दिए हुए नंबर पर संपर्क करें1
- जिला पूर्णिया गुंडा चौक कितनी पोखरिया के पास एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर से बच्चा को कुचल दिया गया हालत बहुत गंभीर के कारण उसकी मौत हो गई2
- Post by Maehmoud alam2
- Post by MEDIA331
- 🙏Char Tarah ka video yah video😭 AI ke dwara Banaya Gaya aap log is 😱video ko asali mat 👌samajhna 👌🥹yah video Maine Khud Se banaya hai agar Janna Chahte to 🥵kaise banate👌 hain is video ko comment Mein yas Likh dijiyega banaa dijiye bhaiya 🙏4
- कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डूमर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पोठिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी निवासी अजय कुमार साह और कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन कुरसेला से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। इधर, पुलिस ने घायलों के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। पोठिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2