हाजीपुर में करोड़ों की शराब जब्त, सदर SDPO के नेतृत्व में औद्योगिक थाना की बड़ी कार्रवाई वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में शराब जप्त की गई। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। #HajipurNews #VaishaliNews #BiharNews #LiquorSeized #SharabBandiBihar #BiharPolice #PoliceAction #IndustrialThana #SDPOHajipur #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #ABAPNews #LatestNews #BiharUpdate
हाजीपुर में करोड़ों की शराब जब्त, सदर SDPO के नेतृत्व में औद्योगिक थाना की बड़ी कार्रवाई वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में शराब जप्त की गई। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। #HajipurNews #VaishaliNews #BiharNews #LiquorSeized #SharabBandiBihar #BiharPolice #PoliceAction #IndustrialThana #SDPOHajipur #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #ABAPNews #LatestNews #BiharUpdate
- Post by Vaanishree News1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पटोरी मदुदाबाद मुख्य पथ पर हाईवा बाइक के ओभर टेक में एक अधेड़ बुरी तरह घायल । चालक सहित बाइक सवार युवक फरार । जी हां यह ताजा खबर आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पटोरी मदुदाबाद मुख्य पथ के शिवसिंहपुर चौक की है जहां हाईवा बाईक के ओभर टेक में एक अधेड़ को बाईक से लगी टोकर में बुरी तरह जख्मी हो गया। और बाल बाल बच गया। जख्मी हुए अधेड़ की पहचान हेमनपुर गांव निवासी स्व. रामाश्रय सिंह के पुत्र शंकर सिंह के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में लोगों ने बताया कि उक्त अधेड़ उसी चौक पर साइकल मिस्त्री से अपनी साइकल बना रहा था, और उसी दौरान हाईवा से ओभर टेक करने के दरम्यान साइकल दुकान पर खड़े उक्त अधेड़ को बाईक से टोकर लगते ही असंतुलित होकर हाईवा के नीचे चला गया, जिस कारण उक्त अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गए, मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां उनकी एलाइज जारी है। बताया जा रहा की इस पथ पर आए दिन इस तरह का हादसा होते रहता है जिसका कई कारण है पहला कारण करीब 4 महीने से सड़कों की जर्जर हालात, दूसरा सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण है। जिस कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी दौरान ज़ख्मी अधेड़ के परिजन एवं साइकल मिस्त्री समेत अन्य लोगों ने इस दुर्घटना को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by JMBNEWS1
- मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जद(यू) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाने के क्रम में फतुहा फोर लेन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डिंपल कुमार, अनिल राज, राजन पासवान समेत सैंकड़ों समर्थकों ने फतुहा फोर लेन पर फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इसके बाद निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दादा-दादी और माता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि जद(यू) में शामिल होने के बाद यह उनका पहला पैतृक गांव दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।1
- बिहार बिधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिला बिधानसभा प्रसासन और पटना पुलिस सुरछा मै लगे #ApnaCityTakNews #Bihar #Bidhansbha #Patna #VairlNews #PatnaPolice1
- बिहार विधान सभा को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने की सूचना मिलते ही विधानसभा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की गई और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि वे इस मामले की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव और Bihar Police के पुलिस महानिदेशक को दें, ताकि विधानसभा परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल जांच कराई जा सके। धमकी मिलने के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर में जांच अभियान चलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से भेजा। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी।3
- वैशाली जिले में भारत गैस एजेंसी के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को लाइन में लगकर सिलेंडर लेने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए, जिसके कारण वहां भीड़ बढ़ गई। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। #VaishaliNews #GasCylinder #BharatGas #BiharNews #BreakingNews #GasCrisis #ABAPNews2
- Post by JMBNEWS2
- दिनांक 09.03.26 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत एक महिला को उसकी ही बहू द्वारा मारपीट कर घायल किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु एम्स पटना भेजा गया जहां इलाज के क्रम में उक्त महिला की मृत्यु हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में श्री सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारीशरीफ 01), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar #PatnaPolice #BiharPolice #PhulwarisharifPs1