logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई पटना स्थित बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे कैंपस की सघन तलाशी ले रही है। सुरक्षा एजेंसियां परिसर के हर हिस्से की जांच कर रही हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विधानसभा को उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और साइबर टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ई-मेल किस स्थान और किस आईडी से भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार धमकी भरा मेल मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया गया कि वे मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इसकी जानकारी दें और सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधानसभा परिसर की तत्काल जांच कराई जाए। इस घटना के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जा रही है। वाहनों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए तकनीकी और खुफिया स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई पटना स्थित बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे कैंपस की सघन तलाशी ले रही है। सुरक्षा एजेंसियां परिसर के हर हिस्से की जांच कर रही हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विधानसभा को उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और साइबर टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ई-मेल किस स्थान और किस आईडी से भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान कर

जल्द कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार धमकी भरा मेल मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया गया कि वे मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इसकी जानकारी दें और सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधानसभा परिसर की तत्काल जांच कराई जाए। इस घटना के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जा रही है। वाहनों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए तकनीकी और खुफिया स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर फैली अफवाह के कारण एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है, इसी सूचना के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एजेंसी की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अफवाह के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #GasCylinder #GasDelivery #GasAgency #GasCrisis #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #MahanarNews #LPGCylinder #GasLine #LocalNews #ABAPNews
    2
    गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर फैली अफवाह के कारण एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है, इसी सूचना के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एजेंसी की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अफवाह के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#GasCylinder
#GasDelivery
#GasAgency
#GasCrisis
#BreakingNews
#BiharNews
#VaishaliNews
#MahanarNews
#LPGCylinder
#GasLine
#LocalNews
#ABAPNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • गैस सिलेंडर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दावे और हकीकत में फर्क देखिए!!
    1
    गैस सिलेंडर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दावे और हकीकत में फर्क देखिए!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, मुफसिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव के छतौना पंचायत में सर कटा युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप.
    1
    समस्तीपुर जिले के,
मुफसिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव के छतौना पंचायत में सर कटा युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोकामा NH पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल न्यूज़: पटना जिले के मोकामा में एनएच पर एक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना शिवनार और मोकामा के बीच छतरपुरा के पास हुई, जहाँ बालू से लदा एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक पटना से लाल बालू लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहा था। इसी दौरान चालक ने एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वाहन बेकाबू हो गया और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक ताजीमुल हक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका खलासी एमदाउल हक सुरक्षित बताया जा रहा है। दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और NHAI एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को मोकामा रेफरल अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर NTPC क्षेत्र से निकलने वाली धूल हाईवा ट्रकों के जरिए ढुलाई के दौरान सड़क पर गिरती और उड़ती रहती है, जिससे वाहन चालकों को कई बार परेशानी होती है।
    1
    मोकामा NH पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल
न्यूज़:
पटना जिले के मोकामा में एनएच पर एक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना शिवनार और मोकामा के बीच छतरपुरा के पास हुई, जहाँ बालू से लदा एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक पटना से लाल बालू लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहा था। इसी दौरान चालक ने एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वाहन बेकाबू हो गया और दुर्घटना हो गई।
इस हादसे में ट्रक चालक ताजीमुल हक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका खलासी एमदाउल हक सुरक्षित बताया जा रहा है। दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और NHAI एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को मोकामा रेफरल अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर NTPC क्षेत्र से निकलने वाली धूल हाईवा ट्रकों के जरिए ढुलाई के दौरान सड़क पर गिरती और उड़ती रहती है, जिससे वाहन चालकों को कई बार परेशानी होती है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Pawan Sahni Pawan Saini
    1
    Post by Pawan Sahni Pawan Saini
    user_Pawan Sahni Pawan Saini
    Pawan Sahni Pawan Saini
    बछवारा, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री को राज्य सभा जाने के बाद उस पद को लेकर जिस तरह NDA में होड़ मची है, इसी होड़ को लेकर आज मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने BJP पर निशाना साधते हुए दी अपनी प्रतिक्रिया ।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री को राज्य सभा जाने के बाद उस पद को लेकर जिस तरह NDA में होड़ मची है,
इसी होड़ को लेकर आज मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने BJP पर निशाना साधते हुए दी अपनी प्रतिक्रिया ।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    2
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के कुछ नेता और अफसर जरूर समृद्ध हुए हैं जो विदेशों में घर खरीद रहे हैं, बाकी जनता की स्थिति सबके सामने है!!
    1
    बिहार के कुछ नेता और अफसर जरूर समृद्ध हुए हैं जो विदेशों में घर खरीद रहे हैं, बाकी जनता की स्थिति सबके सामने है!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    5 hrs ago
  • वैशाली जिले में भारत गैस एजेंसी के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को लाइन में लगकर सिलेंडर लेने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए, जिसके कारण वहां भीड़ बढ़ गई। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। #VaishaliNews #GasCylinder #BharatGas #BiharNews #BreakingNews #GasCrisis #ABAPNews
    2
    वैशाली जिले में भारत गैस एजेंसी के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई।
भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को लाइन में लगकर सिलेंडर लेने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए, जिसके कारण वहां भीड़ बढ़ गई। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है।
#VaishaliNews #GasCylinder #BharatGas #BiharNews #BreakingNews #GasCrisis #ABAPNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.