*तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर: आशा कर्मी समेत दो घायल,चालक वाहन लेकर फरार* *तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर: आशा कर्मी समेत दो घायल,चालक वाहन लेकर फरार* *अमृतपुर (फर्रुखाबाद)* थाना अमृतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार आशा कर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शीला पत्नी रविंद्र सिंह निवासी ग्राम विचपुरिया, जो आशा कर्मी हैं, अपने गांव के युवक मनीष पुत्र राकेश के साथ मोटरसाइकिल से अमृतपुर स्थित बैंक में किसी कार्य से जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक सालिगराम कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया और उप निरीक्षक रवि सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।
*तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर: आशा कर्मी समेत दो घायल,चालक वाहन लेकर फरार* *तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर: आशा कर्मी समेत दो घायल,चालक वाहन लेकर फरार* *अमृतपुर (फर्रुखाबाद)* थाना अमृतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार आशा कर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शीला पत्नी रविंद्र सिंह निवासी ग्राम विचपुरिया, जो आशा कर्मी हैं, अपने गांव के युवक मनीष पुत्र राकेश के साथ मोटरसाइकिल से अमृतपुर स्थित बैंक में किसी कार्य से जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक सालिगराम कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने
बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया और उप निरीक्षक रवि सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट की आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है3
- खबर बेहतर1