Shuru
Apke Nagar Ki App…
यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी चार घायल, यात्रियों में मचा कोहराम शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे
R. N. SHARMA
यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी चार घायल, यात्रियों में मचा कोहराम शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे
- User3374Shahjahanpur, Uttar Pradesh😂12 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1
- तिलहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चराई मेले में उमड़ी भारी भीड़।भक्तों ने शीतला माता के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर व देवी मां पर पंखा डुलाकर लिया आशीर्वाद। मेला में जमकर हुई पंखा की खरीददारी तरह-तरह की दुकान व चाट पकौड़ियां की लगी दुकानें ।दुकानों पर महिलाएं व पुरुष बच्चे ने की खरीददारी। बच्चों ने झूला झूल कर और खेल खिलौना खरीद कर खूब मेले काआनंद लिया2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया है1
- हरदोई। जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मंदिर से 52 किलो का पीतल का घंटा चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान से चोरी हुई, उसके बिल्कुल पास ही पुलिस का महुरा बूथ स्थित है, जहां पुलिस पिकेट ड्यूटी भी रहती है। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के महुरा पुलिस बूथ के पास स्थित एक मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर में लगा करीब 52 किलो वजनी पीतल का घंटा उतारकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास ही पुलिस बूथ होने के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों के अनुसार यदि रात में गश्त और निगरानी सही ढंग से होती तो चोर इतनी आसानी से घंटा चोरी कर ले जाने में सफल नहीं होते। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने की मांग कर रहे हैं।1
- दोनों पक्षों की ओर से आमंत्रित दबंग व्यक्तियों ने बारातियों के साथ जम कर की मारपीट। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल #तिलहर कोतवाली पहुंच दी तहरीर। मामला तिलहर हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के शादी हाल का है।3
- #हरदोई - शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग,गैस की किल्ल्त पर सुनिए क्या बोले लोग2
- शाहाबाद,हरदोई — जनपद के शाहाबाद कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाली रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह करीब 4:00 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर मिलने की कोई निश्चित व्यवस्था नजर नहीं आई। गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग भी शामिल रहे। लोगों का कहना है कि घरेलू कामकाज और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को छोड़कर उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलेंडरों की कमी कृत्रिम रूप से पैदा की जा रही है और कुछ लोगों को खुलेआम अधिक दामों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर और व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण किया जाए तो इस तरह की अव्यवस्था से बचा जा सकता है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि कालाबाजारी हो रही है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं एजेंसी के बाहर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के कारण लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1