Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग, #हरदोई - शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग,गैस की किल्ल्त पर सुनिए क्या बोले लोग
Journalist,Sandeep Kumar
शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग, #हरदोई - शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग,गैस की किल्ल्त पर सुनिए क्या बोले लोग
More news from Hardoi and nearby areas
- संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया है1
- हरदोई। जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मंदिर से 52 किलो का पीतल का घंटा चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान से चोरी हुई, उसके बिल्कुल पास ही पुलिस का महुरा बूथ स्थित है, जहां पुलिस पिकेट ड्यूटी भी रहती है। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के महुरा पुलिस बूथ के पास स्थित एक मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर में लगा करीब 52 किलो वजनी पीतल का घंटा उतारकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास ही पुलिस बूथ होने के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों के अनुसार यदि रात में गश्त और निगरानी सही ढंग से होती तो चोर इतनी आसानी से घंटा चोरी कर ले जाने में सफल नहीं होते। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने की मांग कर रहे हैं।1
- #हरदोई - शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग,गैस की किल्ल्त पर सुनिए क्या बोले लोग2
- शाहाबाद,हरदोई — जनपद के शाहाबाद कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाली रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह करीब 4:00 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर मिलने की कोई निश्चित व्यवस्था नजर नहीं आई। गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग भी शामिल रहे। लोगों का कहना है कि घरेलू कामकाज और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को छोड़कर उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलेंडरों की कमी कृत्रिम रूप से पैदा की जा रही है और कुछ लोगों को खुलेआम अधिक दामों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर और व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण किया जाए तो इस तरह की अव्यवस्था से बचा जा सकता है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि कालाबाजारी हो रही है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं एजेंसी के बाहर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के कारण लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by User50281
- शाहजहांपुर: रोडवेज बस और कार की टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल — एसपी ने दी जानकारी शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुआ जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने घटना के संबंध में बताया कि रोडवेज बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से मेरी आवारा साड़ के जोरदार टक्कर और राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने नहीं रिसीव किया किसी का फोन आखिर इलाज के अभाव में मरा बेजुबान - जबाब कौन देगा? शायद इस भ्रष्टाचार के दौर में कोई नहीं?,1