*पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र राणा की10 वीं श्रद्धांजलि सभा मे उमड़ा जनसैलाब, लिया विधायक बनाने का संकल्प* *विरासत कायम रखने को,कार्तिकेय को बनाए विधायक : ठा.पूरन सिंह* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर( राकेश ठाकुर) । उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देवबंद विधानसभा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी विरासत को कायम रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में उनके बेटे कार्तिकेय राणा के समर्थन की खुले मंच से घोषणा की । सहारनपुर के देवबंद विकास खण्ड गाँव भायला में पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की प्रतिमा स्थल पर आयोजित "दसवीं श्रद्धांजलि सभा" हवन यज्ञ के साथ आरंभ हुई जिसमें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने राजेन्द्र सिंह राणा के व्यक्तित्व व कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा कि राजेन्द्र सिंह राणा ने सदैव जाति व धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर सर्वसमाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय सिंह राणा भी उनके पद चिन्हों पर चलकर सर्व समाज के लिए संघर्ष करने का काम कर रहे हैं, वक्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की विरासत को कायम रखने के लिए उनके बेटे कार्तिकेय सिंह राणा को विधायक बनाने का आह्वान किया। किसान मज़दूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि लोग केवल विधायक बनाते हैं जबकि राजेन्द्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था उन्होंने कहा कि उनकी उस विरासत को कायम रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उन्होंने सर्व समाज के लोगों से कार्तिकेय सिंह राणा को आशीर्वाद देकर विधायक बनाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक कार्तिकेय सिंह राणा ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से देवबंद क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हैं पिछले 13 साल में उनके खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज किए गए जो केवल जनता की आवाज उठाने के कारण दर्ज किए गए । उन्होंने कहा कि वह 13 साल से लगातार जनसेवा कर रहे हैं भगवान राम का वनवास भी 14 साल में पूरा हो गया था इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा मे भेजने का काम करे ताकि वह अपने पिता राजेन्द्र सिंह राणा के मिशन को आगे बढ़ा सके । समारोह को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, मांगे राम त्यागी विक्रम सिंह पुंडीर राधा सिंह पुंडीर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता इंजी विजेश कुमार शर्मा,मनोज पांचाल के पी सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे समारोह का संचालन श्यामवीर प्रधान ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
*पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र राणा की10 वीं श्रद्धांजलि सभा मे उमड़ा जनसैलाब, लिया विधायक बनाने का संकल्प* *विरासत कायम रखने को,कार्तिकेय को बनाए विधायक : ठा.पूरन सिंह* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर( राकेश ठाकुर) । उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देवबंद विधानसभा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी विरासत को कायम रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में उनके बेटे कार्तिकेय राणा के समर्थन की खुले मंच से घोषणा की । सहारनपुर के देवबंद विकास खण्ड गाँव भायला में पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की
प्रतिमा स्थल पर आयोजित "दसवीं श्रद्धांजलि सभा" हवन यज्ञ के साथ आरंभ हुई जिसमें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने राजेन्द्र सिंह राणा के व्यक्तित्व व कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा कि राजेन्द्र सिंह राणा ने सदैव जाति व धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर सर्वसमाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय सिंह राणा भी उनके पद चिन्हों पर चलकर सर्व समाज के लिए संघर्ष करने का काम कर रहे हैं, वक्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की विरासत को कायम रखने के लिए उनके बेटे कार्तिकेय सिंह राणा को विधायक बनाने का आह्वान किया।
किसान मज़दूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि लोग केवल विधायक बनाते हैं जबकि राजेन्द्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था उन्होंने कहा कि उनकी उस विरासत को कायम रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उन्होंने सर्व समाज के लोगों से कार्तिकेय सिंह राणा को आशीर्वाद देकर विधायक बनाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक कार्तिकेय सिंह राणा ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से देवबंद क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हैं पिछले 13 साल में उनके खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज किए गए जो केवल जनता की आवाज उठाने के कारण दर्ज किए गए । उन्होंने कहा कि वह 13 साल से
लगातार जनसेवा कर रहे हैं भगवान राम का वनवास भी 14 साल में पूरा हो गया था इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा मे भेजने का काम करे ताकि वह अपने पिता राजेन्द्र सिंह राणा के मिशन को आगे बढ़ा सके । समारोह को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, मांगे राम त्यागी विक्रम सिंह पुंडीर राधा सिंह पुंडीर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता इंजी विजेश कुमार शर्मा,मनोज पांचाल के पी सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे समारोह का संचालन श्यामवीर प्रधान ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
- सहारनपुर में PET परीक्षा के चलते कल सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश सहारनपुर जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन यादव ने गुरुवार शाम पांच बजे इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार को जिले में PET-2026 की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के मद्देनजर शासन और शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। इन संस्थानों में रहेगा अवकाश आदेश के तहत जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों पर भी यह आदेश लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की अनदेखी होने पर संबंधित संस्थान के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य या प्राचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह अवकाश केवल 30 अक्टूबर 2026 के लिए घोषित किया गया है।1
- *पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र राणा की10 वीं श्रद्धांजलि सभा मे उमड़ा जनसैलाब, लिया विधायक बनाने का संकल्प* *विरासत कायम रखने को,कार्तिकेय को बनाए विधायक : ठा.पूरन सिंह* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर( राकेश ठाकुर) । उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देवबंद विधानसभा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी विरासत को कायम रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में उनके बेटे कार्तिकेय राणा के समर्थन की खुले मंच से घोषणा की । सहारनपुर के देवबंद विकास खण्ड गाँव भायला में पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की प्रतिमा स्थल पर आयोजित "दसवीं श्रद्धांजलि सभा" हवन यज्ञ के साथ आरंभ हुई जिसमें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने राजेन्द्र सिंह राणा के व्यक्तित्व व कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा कि राजेन्द्र सिंह राणा ने सदैव जाति व धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर सर्वसमाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय सिंह राणा भी उनके पद चिन्हों पर चलकर सर्व समाज के लिए संघर्ष करने का काम कर रहे हैं, वक्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की विरासत को कायम रखने के लिए उनके बेटे कार्तिकेय सिंह राणा को विधायक बनाने का आह्वान किया। किसान मज़दूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि लोग केवल विधायक बनाते हैं जबकि राजेन्द्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था उन्होंने कहा कि उनकी उस विरासत को कायम रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उन्होंने सर्व समाज के लोगों से कार्तिकेय सिंह राणा को आशीर्वाद देकर विधायक बनाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक कार्तिकेय सिंह राणा ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से देवबंद क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हैं पिछले 13 साल में उनके खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज किए गए जो केवल जनता की आवाज उठाने के कारण दर्ज किए गए । उन्होंने कहा कि वह 13 साल से लगातार जनसेवा कर रहे हैं भगवान राम का वनवास भी 14 साल में पूरा हो गया था इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा मे भेजने का काम करे ताकि वह अपने पिता राजेन्द्र सिंह राणा के मिशन को आगे बढ़ा सके । समारोह को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, मांगे राम त्यागी विक्रम सिंह पुंडीर राधा सिंह पुंडीर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता इंजी विजेश कुमार शर्मा,मनोज पांचाल के पी सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे समारोह का संचालन श्यामवीर प्रधान ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट4
- अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेहट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सहारनपुर। जोगेन्द्र कल्याण। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेहट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कादरपुर निवासी सोनू कुमार और सुमेरचंद, रंडौल निवासी राकेश, बेहट कस्बे के मोहल्ला मनिहारान निवासी अजीम उर्फ सर्किट, दाऊदपुरा निवासी अनुज, शाहबुद्दीनपुर निवासी याहयाह तथा पथरवा निवासी तेलूराम और जाबिर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, आबकारी अधिनियम, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय यादव, ओमकार सिंह, विकास कुमार और अशोक कुमार सहित कोतवाली बेहट के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- गंगोह मां भगवती मेले में सजा कविताओं और हास्य का शानदार मंच—कवियों की हास्य-व्यंग्य रचनाओं पर जमकर गूंजे ठहाके - भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने किया कवि सम्मेलन का शुभारंभ-देर रात तक श्रोताओं ने उठाया काव्य रस का आनंद... कस्बा गंगोह में आयोजित मां भगवती मेले के अंतर्गत कवि सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने फीता काटकर किया - सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और काव्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया - हास्य कवि बलबीर सिंह खिचड़ी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया, वहीं मोनिका मंतशा ने अपनी कविताओं से खूब वाहवाही बटोरी - मोहन मुंतज़िर, संजीव भ्रमर और सत्यपाल सत्यम सहित अन्य कवियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए - पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद भी सम्मेलन में पहुंचे और अंत तक मौजूद रहे-कार्यक्रम के संयोजक गगन गर्ग और दीपांशु गोयल रहे - इस अवसर पर श्री मां भगवती मेला समिति के प्रबंधक राकेश गर्ग, संदीप तायल, रजत गर्ग, सुहेल खान सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे!!ll1
- सहारनपुर तहसील रामपुर मनियां क्षेत्र के गांव नंदपुर में गौशाला के हालात जहां पर गोवंश की देखरेख की कोई खास व्यवस्था नहीं है सहारनपुर जिला प्रशासन से मेरे हाथ जोड़कर विनती है कि नंदपुर गौशाला में व्यापक व्यवस्था करने की कृपा करें क्योंकि नंदपुर गौशाला में गोवंश की देखरेख की कोई खास व्यवस्था नहीं है2
- कैपिटल हॉस्पिटल जगाधरी में डॉ. मनप्रीत कौर ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर साझा किए विचार जगाधरी। कैपिटल हॉस्पिटल जगाधरी की डॉ. मनप्रीत कौर ने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, उचित खानपान और देखभाल के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और समय पर चिकित्सकीय परामर्श मां और बच्चे दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और डॉक्टर की सलाह का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही, परिवार के सदस्यों से भी गर्भवती महिलाओं को उचित सहयोग और देखभाल प्रदान करने की अपील की।1
- फोटो समाचार त्योहारों को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस सतर्क, आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर; बाजारों में बढ़ाई गश्त । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों, चौंकी प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश । भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर विशेष जोर। कुरुक्षेत्र पुलिस ने त्योहारों के मध्मनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने सभी प्रबंधक थाना, चौंकी प्रभारियों CIA यूनिटों और खुफिया तंत्र को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्दी और सादे कपड़ों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नजर रखी जा सके। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली, भैयादूज सहित आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ नियमित पैदल गश्त करें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखें तथा आवश्यकता के अनुसार चेकिंग अभियान चलाएं। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। सभी थाना प्रभारी और यातायात पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात की स्थिति पर नजर रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात का उचित प्रबंधन किया जाए, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज और सार्वजनिक स्थलों की होगी गहन जांच, नाकाबंदी और वाहन चेकिंग पर विशेष जोर । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा इनके आसपास स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा इन स्थानों पर नियमानुसार जांच की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जिले में दिन-रात नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखा जाए। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए छोटी-बड़ी सूचनाएं एकत्र करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से सहयोग की अपील । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, असामाजिक तत्व या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फोटो समाचार त्योहारों को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस सतर्क, आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर; बाजारों में बढ़ाई गश्त । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों, चौंकी प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश । भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर विशेष जोर। कुरुक्षेत्र पुलिस ने त्योहारों के मध्मनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने सभी प्रबंधक थाना, चौंकी प्रभारियों CIA यूनिटों और खुफिया तंत्र को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्दी और सादे कपड़ों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नजर रखी जा सके। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली, भैयादूज सहित आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ नियमित पैदल गश्त करें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखें तथा आवश्यकता के अनुसार चेकिंग अभियान चलाएं। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। सभी थाना प्रभारी और यातायात पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात की स्थिति पर नजर रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात का उचित प्रबंधन किया जाए, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज और सार्वजनिक स्थलों की होगी गहन जांच, नाकाबंदी और वाहन चेकिंग पर विशेष जोर । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा इनके आसपास स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा इन स्थानों पर नियमानुसार जांच की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जिले में दिन-रात नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखा जाए। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए छोटी-बड़ी सूचनाएं एकत्र करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से सहयोग की अपील । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, असामाजिक तत्व या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1
- 👉 पारस नर्सिंग होम में अभद्रता का आरोप, 500 रुपये फीस देने के बाद दुर्व्यवहार का दावा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर SLUG = पारस नर्सिंग होम में अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी नई मंडी पुलिस ANCHOR = मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चौपले के आगे स्थित पारस नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने पहुंचे डिंडोली निवासी विश्वास बलियान ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी की रिपोर्ट दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार कराने के बाद उन्हें मरीज को साथ लाने की बात कही गई। विरोध करने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विश्वास बलियान ने जानकारी देते हुए बताया की एक दिन पहले ही डॉक्टर से बातचीत की थी। उस दौरान उन्हें बताया गया था कि सुबह मैडम से मुलाकात हो जाएगी। बाद में मरीज को साथ लाने के संबंध में पूछने पर उन्हें बताया गया कि मरीज को लाने की जरूरत नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 12:10 बजे वह पारस नर्सिंग होम पहुंचे और 500 रुपये फीस जमा कर दी। इसके बाद करीब आधा से पौना घंटा इंतजार कराया गया। पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दिखाने के लिए पर्ची भेजे जाने के बाद उन्हें बताया गया कि डॉक्टर मरीज को साथ लाने के लिए कह रही हैं। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मरीज को लाना जरूरी था, तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। आरोप है कि इसके बाद उन्हें अपने 500 रुपये वापस लेकर जाने के लिए कहा गया। विश्वास बलियान के मुताबिक, उन्होंने केवल सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही थी। इसी दौरान डॉक्टर सुमित जैन के आने और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर के व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उन्हें कथित तौर पर बाहर निकलने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि मरीज और उनके परिजन पहले से ही परेशानी की स्थिति में डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, ऐसे में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग पीड़ित ने अस्पताल में कथित रूप से गलत चिकित्सा गतिविधियां किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने महिला चिकित्सक पर गर्भपात सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए अस्पताल की संपत्ति और संबंधित चिकित्सकों की डिग्री की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विश्वास बलियान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज या उसके परिजन के साथ इस तरह का व्यवहार न हो। मामले में पुलिस की कार्रवाई और नर्सिंग होम प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। BYTE = विश्वास बालियान ( शिकायतकर्ता )4