नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर, शिक्षा मंत्री के गढ़ में गरजे गुंजल नगर निकाय चुनाव: राजस्थान में चल रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं: कोटा जिले सहित हाड़ौती में नेताओं के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है: इन चुनावों में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है: पार्टी नेतृत्व पर लग रहे नाकारापन से लेकर भ्रष्टाचार और राम मंदिर में चंदे व चढ़ावे की लूट के आरोपों का सामना करने में लोकल नेता नाकाम नजर आ रहे हैं: यही कारण है कि एक तरफ जहां स्पीकर ओम बिरला चुनाव डिक्लेयर होने के बाद से कोटा में ही बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कल सीएम भजनलाल शर्मा कोटा में रोड़ शो करने वाले हैं: वहीं पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल रामगंजमंडी, सुकेत सहित कई नगर पालिका क्षेत्रों के दौरे पर हैं: गुंजल साहब का ये वीडियो रामगंजमंडी का है जो बेतहाशा वायरल हो गया है: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में जाकर उन्हें चुनौती देना ये एक ही नेता कर सकता है, और उसका नाम है प्रह्लाद गुंजल...
नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर, शिक्षा मंत्री के गढ़ में गरजे गुंजल नगर निकाय चुनाव: राजस्थान में चल रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं: कोटा जिले सहित हाड़ौती में नेताओं के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है: इन चुनावों में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है: पार्टी नेतृत्व पर लग रहे नाकारापन से लेकर भ्रष्टाचार और राम मंदिर में चंदे व चढ़ावे की लूट के आरोपों का सामना करने में लोकल नेता नाकाम नजर आ रहे हैं: यही कारण है कि एक तरफ जहां स्पीकर ओम बिरला चुनाव डिक्लेयर होने के बाद से कोटा में ही बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कल सीएम भजनलाल शर्मा कोटा में रोड़ शो करने वाले हैं: वहीं पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल रामगंजमंडी, सुकेत सहित कई नगर पालिका क्षेत्रों के दौरे पर हैं: गुंजल साहब का ये वीडियो रामगंजमंडी का है जो बेतहाशा वायरल हो गया है: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में जाकर उन्हें चुनौती देना ये एक ही नेता कर सकता है, और उसका नाम है प्रह्लाद गुंजल...
- कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट पदम गौतम ने कहा कि जीतने के बाद बाड की कायाकल्प करूंगा। मुझे मिल रहा है जनता का अपार जन समर्थन।1
- रावतभाटा नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर जोर। 7/9/2026 को नगर पालिका रावतभाटा द्वारा मच्छरों की रोकथाम एवं आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से पालिका क्षेत्र में नियमित फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुराना बाजार, गणेश नगर ,बालाजी नगर एवं पुराना बाजार में फॉगिंग कर दवा का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि फॉगिंग के माध्यम से मच्छरों के प्रकोप को कम करने तथा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी। पालिका टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कर संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया गया। फॉगिंग कार्य में अमित भाटी, प्रवीण आदिवाल एवं साहिल खान शामिल रहे।1
- एक कविता......... जागो जनता जागो....... भाग -1......A poem of Great Festival of India ELECTION. ..1
- रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में बीतीं रात कों हुईं मूसलाधार तेज़ बारिश नदी नालों में आया उफ़ान फसलें पानी में डूबीं पिछले 4 दिनों से चल रहा बारिश का दौर रामगंजमंडी।चेचट और मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज़ मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें खत्म होने लगी है , किसान करने लगें सरकार से ख़राबे का सर्वे करवाकर आर्थिक मदद कि मांग, पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, रविवार दिनभर रिमझिम तेज़ बारिश के बाद बीतीं रात को चेचट क्षेत्र और मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का मूसलाधार तेज़ बारिश हुईं जिससे नदी नालों में उफान आ गया और खेतों में फसलें डूब गई,पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है,जिससे किसानों के चेहरों कि मुस्कराहट ग़ायब होती नज़र आ रही है सितम्बर महिने कि 2 तारीख से हीं उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, जिससे खेतों में खड़ी किसानों कि धान कि फसल मक्का उड़द सोयाबीन खेतों में पानी भराने से पीली पड़कर सुखने लगीं हैं, 4 दिनों निरंतर कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है , जिससे नदी नालों में उफान और खेत खलिहान जलमग्न हों चुकें और खेतों तक जाने वाले रास्तों में लगातार पानी कि आवक बनीं हुईं तालाब कुएं जमीनी स्तर पर पहुंच गए,, जिससे अब बारिश का पानी खेतों में इकट्ठा होने लगा है,खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा है खेतों में खड़ी मक्का उड़द सोयाबीन कि फसलें गलने लगीं जिसको लेकर किसान चिंतित हैं, लगातार बारिश के चलते जालिमपुरा हमाऊ धायपुरा ईशवरपुरा पीपल्दा बड़ोदिया कलां भोलू आदि खेतों में फसलें दम तोड़ती नज़र आ रही है, किसानों का कहना है कि उड़द पीले पड़ चुके और सोयाबीन मक्का भी गलने लगीं हैं धूप नहीं खिलने से फसलों की उपजाऊ क्षमता और पैदावार कम होगी जिससे किसानों को बड़ा नुक़सान होगा, लगातार बारिश होने से गांव कि नालियों में गंदगी जमा हो रहीं जिससे घरों के आसपास के पानी जमा हो रहा जिसमें जीव जंतु जहरीले सांप बिच्छू और मछर पनप रहें, जिससे डेंगू मलेरिया बुखार आदि के मरीज़ बढ़ रहें, लगातार बारिश होने से सड़कों का स्वरुप बिगड़ गया गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण इलाकों कि सड़कें पूरी तरह छतिग्रस्त हों गई जिससे गुजरने वाले राहगिर वाहन चालक परेशान हैं4
- शमशानन घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड के हरियानगर गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को शाहाबाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते एवं शमशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर तहसीलदार अनिता सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन द्वारा ग्रामीणों ने मांग की है कि हरियानगर गांव में शमशान घाट के रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा करके उसे बंद कर रखा है जिसे खुलवाएंजाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मंदिर के रास्ते जिस पर भी लोगों ने पत्थर आदि डालकर उसे बंद कर रखा है जिसे भी खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट एवं अन्य रास्ता बंद होने के कारण यहां से गुजरने एवं वाहनों की आवाजाही मैं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ दबंग लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है इसे हटाने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि उक्त प्रकरण में नोटिस जारी कर तुरंत कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गोविंदी, गिरवर, केसरी, रघुवीर, भगवान लाल, मुरारी, कैलाश, सुखपाल, नारायण, सोनू सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।4
- कोटा नगर निगम और इटावा नगर पालिका चुनाव में सीपीआईएम के दो-दो उम्मीदवार मैदान में निकाय चुनाव: नगर निगम कोटा में नाम वापसी के बाद अब 373 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है: चुनाव में सीपीआईएम के दो उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं: पार्टी ने वार्ड नंबर 62 से रामचरण मेघवाल को और वार्ड नंबर 92 से भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है: वहीं इटावा नगर पालिका में भी पार्टी ने वार्ड नंबर 5 व 6 से सीपीआईएम के तहसील सचिव कॉमरेड मुरारीलाल बैरवा और तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी जंगम को उम्मीदवार बनाया है: कॉमरेड हबीब खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने चारों उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है: दोनों जगह पार्टी की जीत की संभावनाएं हैं: इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं: कल हमने इसी सिलसिले में धरने का रोजाना संचालन करने वाले कॉमरेड अशोक सिंह साहब से बात की: एक बार आप भी सुनिए...1
- वार्ड क्रमांक 70 के युवा तुर्क लोकप्रिय प्रत्याशी क्या चल रहा है धुआंधार प्रचार आज हमने उनसे लिया विशेष साक्षात्कार क्या कह रहे हैं सुनिएगा1
- राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 6 मंजिला इमारत गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की कॉल मिली है, उसमें छात्रों का हॉस्टल था। मलबे से करीब 10 छात्रों को निकाला गया है। त्के हॉस्टल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब भी कई छात्र दबे हुए हैं। राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 6 मंजिला इमारत गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की कॉल मिली है, उसमें छात्रों का हॉस्टल था। मलबे से करीब 10 छात्रों को निकाला गया है। त्के हॉस्टल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब भी कई छात्र दबे हुए हैं।1
- * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें। * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।1