* सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें। * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।
* सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें। * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।
- भवानीमंडी में सरियों से जानलेवा हमले का खुलासा, मास्टरमाइंड, हिस्ट्रीशीटर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार झालावाड़। कस्बे में रात के समय मुंह बांधकर अजहरूदीन पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से किए गए जानलेवा हमले के मामले का भवानीमंडी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड इमरान खान और हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुक्खा सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते इमरान ने रेहान उर्फ सुक्खा को सुपारी देकर अजहरूदीन पर हमला करवाया था। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को अजहरुद्दीन पुत्र शहीदउद्दीन निवासी भवानीमंडी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने जीजाजी कलीम भाई और ईस्लाम चौधरी के साथ शंकर चाय पर चाय पी रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3-4 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और लोहे के पाइप व सरियों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचंद मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी भवानीमंडी सत्यनारायण गोदारा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।1
- अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ डाला मछलियों की मौत ,कोतवाली में दी शिकायत झालावाड़। मृत्त मछलियों का नही चला सुराग2
- नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर, शिक्षा मंत्री के गढ़ में गरजे गुंजल नगर निकाय चुनाव: राजस्थान में चल रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं: कोटा जिले सहित हाड़ौती में नेताओं के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है: इन चुनावों में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है: पार्टी नेतृत्व पर लग रहे नाकारापन से लेकर भ्रष्टाचार और राम मंदिर में चंदे व चढ़ावे की लूट के आरोपों का सामना करने में लोकल नेता नाकाम नजर आ रहे हैं: यही कारण है कि एक तरफ जहां स्पीकर ओम बिरला चुनाव डिक्लेयर होने के बाद से कोटा में ही बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कल सीएम भजनलाल शर्मा कोटा में रोड़ शो करने वाले हैं: वहीं पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल रामगंजमंडी, सुकेत सहित कई नगर पालिका क्षेत्रों के दौरे पर हैं: गुंजल साहब का ये वीडियो रामगंजमंडी का है जो बेतहाशा वायरल हो गया है: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में जाकर उन्हें चुनौती देना ये एक ही नेता कर सकता है, और उसका नाम है प्रह्लाद गुंजल...1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के तूफानी दौरों ने सांगोद नगर पालिका की फिजा वाली। दर्जनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। सांगोद में बोर्ड भाजपा का बनेगा धोती आई बहुमत से और यह नगर पालिका आदर्श आधुनिक नगर पालिका के रूप में जानी जाएगी1
- प्रत्याशी पर नोट बांटने का आरोप एसडीएम ने दिये जांच के आदेश कोटा। जिले के इटावा तहसील में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर नोट बांटने का आरोप लगाया गया है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिये हैं।1
- शमशानन घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड के हरियानगर गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को शाहाबाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते एवं शमशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर तहसीलदार अनिता सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन द्वारा ग्रामीणों ने मांग की है कि हरियानगर गांव में शमशान घाट के रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा करके उसे बंद कर रखा है जिसे खुलवाएंजाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मंदिर के रास्ते जिस पर भी लोगों ने पत्थर आदि डालकर उसे बंद कर रखा है जिसे भी खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट एवं अन्य रास्ता बंद होने के कारण यहां से गुजरने एवं वाहनों की आवाजाही मैं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ दबंग लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है इसे हटाने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि उक्त प्रकरण में नोटिस जारी कर तुरंत कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गोविंदी, गिरवर, केसरी, रघुवीर, भगवान लाल, मुरारी, कैलाश, सुखपाल, नारायण, सोनू सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।4
- इटावा के वार्ड 6 में बीजेपी प्रत्याशी पर नोटों से भरे लिफाफे बांटने का आरोप -माकपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की सख्त कार्रवाई और नामांकन रद्द करने की मांग कोटा/ इटावा। वार्ड नंबर 6 में बीजेपी प्रत्याशी पर मतदाताओं को अपने लोगों के माध्यम से नोटों से भरे बंद लिफाफे बंटवाकर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) इटावा इकाई ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल पर पहुंचे माकपा उम्मीदवार मुकुट बिहारी और अन्य माकपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 6 के मतदाताओं ने निर्वाचन अधिकारी इटावा को चेतावनी दी कि यदि नोट बांटने वाले बीजेपी उम्मीदवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की भी मांग की। शिकायत करने वालों में ये रहे शामिल शिकायत करने वालों में वार्ड नंबर 6 में चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार जावेद मोहम्मद, कांग्रेस उम्मीदवार शहजाद मोहम्मद, निर्दलीय उम्मीदवार इरफान मोहम्मद सहित सैकड़ों महिला और पुरुष मतदाता मौजूद रहे।2
- कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट पदम गौतम ने कहा कि जीतने के बाद बाड की कायाकल्प करूंगा। मुझे मिल रहा है जनता का अपार जन समर्थन।1
- बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अटरू। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की लागत का हवाला देते हुए दूध के भाव में 12 रुपए प्रति फैट की बढ़ोतरी करने की मांग की। दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पशु आहार और चारे के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खल का कट्टा पहले करीब 1400 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2900 रुपए हो गया है। वहीं भूसे की ट्रॉली के दाम 3000 रुपए से बढ़कर करीब 6000 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत पर पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में दूध विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरस, कोटा प्रेश सहित अन्य दूध की शहर में बिक्री बंद रखने की बात भी कही गई है। दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने प्रशासन से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।4