बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अटरू। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की लागत का हवाला देते हुए दूध के भाव में 12 रुपए प्रति फैट की बढ़ोतरी करने की मांग की। दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पशु आहार और चारे के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खल का कट्टा पहले करीब 1400 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2900 रुपए हो गया है। वहीं भूसे की ट्रॉली के दाम 3000 रुपए से बढ़कर करीब 6000 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत पर पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में दूध विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरस, कोटा प्रेश सहित अन्य दूध की शहर में बिक्री बंद रखने की बात भी कही गई है। दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने प्रशासन से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।
बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अटरू। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
सौंपा। पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की लागत का हवाला देते हुए दूध के भाव में 12 रुपए प्रति फैट की बढ़ोतरी करने की मांग की। दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पशु आहार और चारे के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खल का कट्टा पहले करीब 1400 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2900 रुपए हो गया है।
वहीं भूसे की ट्रॉली के दाम 3000 रुपए से बढ़कर करीब 6000 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत पर पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में दूध विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने
पर 15 सितंबर को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरस, कोटा प्रेश सहित अन्य दूध की शहर में बिक्री बंद रखने की बात भी कही गई है। दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने प्रशासन से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।
- राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड नं. 6, 7, 24, 25, 26, 27 और 28 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। *छबड़ा नगरपालिका चुनाव : कांग्रेस का वार्ड-वार्ड सघन जनसंपर्क,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने दिखाई पूरी ताकत।* छबड़ा (बारां)। नगर निकाय चुनाव को लेकर छबड़ा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।सोमवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड नं. 6, 7, 24, 25, 26, 27 और 28 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से सीधे संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि अब समय आ गया है भाजपा को भगाने का। उन्होंने कहा, "यदि आज नहीं समझे और किसी बहकावे, लालच या डर के माहौल में गलत उम्मीदवार को चुन लिया तो जैसे आज भाजपा के लोग गरीबों के पैसे से जेबें भर रहे हैं और गरीब न्याय के लिए सड़कों पर भटक रहा है, वैसे ही आगे भी होता रहेगा।" उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आमजन से अपील की - "अपमान से बचो, सम्मान से जियो और निर्भय होकर कांग्रेस को वोट करो। यह सही समय है। निचली कड़ी से चुनाव की शुरुआत हो गई है, सोच-समझ कर वोट दो और नगर पालिका के भाजपा के भ्रष्टाचारियों को बाहर का रास्ता दिखाओ।"अंत में उन्होंने नारा दिया - "लोकतंत्र को बचाओ, संविधान लाओ, देश बचाओ, कांग्रेस को जिताओ।" इस दौरान वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान "कमल मुरझायेगा, कांग्रेस के हाथ से तोड़ा जायेगा, कांग्रेस लाओ-देश बचाओ" के नारे गूंजते रहे।जनसंपर्क में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के साथ जिला उपाध्यक्ष डॉ. वाहिद, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल बैरवा छीपाबड़ौद, जिला सचिव अमृतलाल बागड़ी, जिला सचिव रामनरेश, बनवारी लाल, मोहन लाल सेन, जगमोहन मालव, राकेश बैरवा, दयाराम, श्याम सिंह मीणा, रामबाबू बैरागी, प्रदीप बैरवा, दीपक बैरवा, मुकेश बैरवा, रमेश बैरवा, विनोद बैरवा, रंगलाल बैरवा,छोटू लाल,की लाल मीणा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला प्रवक्ता एस.एल. नागर के अनुसार प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों निशा भार्गव, राकेश कुमारी, आराधना तिवारी, सत्यनारायण सुमन, संजीदा बेगम, राम प्रसाद दादा, भगवान लाल, ममता सोनी के पक्ष में कांग्रेस की लहर देखी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।4
- दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद क्षेत्र के दूध विक्रेताओं एवं पशुपालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान में दूध की कम दर मिलने से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी डेयरी द्वारा कम दर पर दूध खरीदे जाने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *₹12 प्रति लीटर पर फेट* से कम दर पर दूध खरीदने वाली सरकारी एवं निजी डेयरी की किसी भी गाड़ी को छीपाबड़ौद क्षेत्र से दूध नहीं दिया जाएगा। साथ ही ऐसी गाड़ियों द्वारा क्षेत्र के बाजार में दूध की सप्लाई का भी विरोध किया जाएगा। निर्णय में कहा गया कि यदि लिए गए निर्णय के बावजूद भी कोई गाड़ी छीपाबड़ौद में दूध सप्लाई करने आती है और उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार रहेगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि लोकल में कोई भी दूध विक्रेता *₹70 से कम में दूध बेचता पाया गया तो उस पर ₹5,000 जुर्माना* लगाया जाएगा। दूध विक्रेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पशुपालकों एवं दूध विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध की उचित दर निर्धारित करवाई जाए तथा कम दर पर दूध खरीदने की व्यवस्था पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। दूध विक्रेताओं ने कहा कि उचित दर नहीं मिलने की स्थिति में आगे भी सामूहिक रूप से अपनी मांग को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।3
- “आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू! शिक्षा मंत्री ने प्रहलाद गुंजल पर कसा तंज, गुंजल ने भी किया शब्दों से पलटवार” न्यूज़ स्क्रिप्ट कोटा में सियासी बयानबाजी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शिक्षा मंत्री ने प्रहलाद गुंजल पर तंज कसते हुए निशाना साधा, तो वहीं प्रहलाद गुंजल ने भी बिना देर किए शब्दों के जरिए पलटवार कर दिया। दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई इस जुबानी जंग ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। अब सवाल यही है—आखिर यह बयानबाजी किस मोड़ तक पहुंचेगी?1
- नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर, शिक्षा मंत्री के गढ़ में गरजे गुंजल नगर निकाय चुनाव: राजस्थान में चल रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं: कोटा जिले सहित हाड़ौती में नेताओं के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है: इन चुनावों में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है: पार्टी नेतृत्व पर लग रहे नाकारापन से लेकर भ्रष्टाचार और राम मंदिर में चंदे व चढ़ावे की लूट के आरोपों का सामना करने में लोकल नेता नाकाम नजर आ रहे हैं: यही कारण है कि एक तरफ जहां स्पीकर ओम बिरला चुनाव डिक्लेयर होने के बाद से कोटा में ही बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कल सीएम भजनलाल शर्मा कोटा में रोड़ शो करने वाले हैं: वहीं पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल रामगंजमंडी, सुकेत सहित कई नगर पालिका क्षेत्रों के दौरे पर हैं: गुंजल साहब का ये वीडियो रामगंजमंडी का है जो बेतहाशा वायरल हो गया है: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में जाकर उन्हें चुनौती देना ये एक ही नेता कर सकता है, और उसका नाम है प्रह्लाद गुंजल...1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के तूफानी दौरों ने सांगोद नगर पालिका की फिजा वाली। दर्जनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। सांगोद में बोर्ड भाजपा का बनेगा धोती आई बहुमत से और यह नगर पालिका आदर्श आधुनिक नगर पालिका के रूप में जानी जाएगी1
- 6 तारीख की बरसात श्योपुर 🌧️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश1
- 🙏 जैनी की बावड़ी की पैदल यात्रा का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान 🙏 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय सेवा का आयोजन किया गया। ☕❤️ सभी यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपकी यात्रा मंगलमय एवं सफल बनाए। 🙏🚩 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश ❤️ #श्योपुर #जैनीकीबावड़ी #पैदलयात्रा #चायसेवा #श्रद्धालु #बल्लूटीस्टॉल #मध्यप्रदेश1
- इटावा के वार्ड 6 में बीजेपी प्रत्याशी पर नोटों से भरे लिफाफे बांटने का आरोप -माकपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की सख्त कार्रवाई और नामांकन रद्द करने की मांग कोटा/ इटावा। वार्ड नंबर 6 में बीजेपी प्रत्याशी पर मतदाताओं को अपने लोगों के माध्यम से नोटों से भरे बंद लिफाफे बंटवाकर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) इटावा इकाई ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल पर पहुंचे माकपा उम्मीदवार मुकुट बिहारी और अन्य माकपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 6 के मतदाताओं ने निर्वाचन अधिकारी इटावा को चेतावनी दी कि यदि नोट बांटने वाले बीजेपी उम्मीदवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की भी मांग की। शिकायत करने वालों में ये रहे शामिल शिकायत करने वालों में वार्ड नंबर 6 में चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार जावेद मोहम्मद, कांग्रेस उम्मीदवार शहजाद मोहम्मद, निर्दलीय उम्मीदवार इरफान मोहम्मद सहित सैकड़ों महिला और पुरुष मतदाता मौजूद रहे।2
- कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट पदम गौतम ने कहा कि जीतने के बाद बाड की कायाकल्प करूंगा। मुझे मिल रहा है जनता का अपार जन समर्थन।1