दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद क्षेत्र के दूध विक्रेताओं एवं पशुपालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान में दूध की कम दर मिलने से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी डेयरी द्वारा कम दर पर दूध खरीदे जाने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *₹12 प्रति लीटर पर फेट* से कम दर पर दूध खरीदने वाली सरकारी एवं निजी डेयरी की किसी भी गाड़ी को छीपाबड़ौद क्षेत्र से दूध नहीं दिया जाएगा। साथ ही ऐसी गाड़ियों द्वारा क्षेत्र के बाजार में दूध की सप्लाई का भी विरोध किया जाएगा। निर्णय में कहा गया कि यदि लिए गए निर्णय के बावजूद भी कोई गाड़ी छीपाबड़ौद में दूध सप्लाई करने आती है और उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार रहेगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि लोकल में कोई भी दूध विक्रेता *₹70 से कम में दूध बेचता पाया गया तो उस पर ₹5,000 जुर्माना* लगाया जाएगा। दूध विक्रेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पशुपालकों एवं दूध विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध की उचित दर निर्धारित करवाई जाए तथा कम दर पर दूध खरीदने की व्यवस्था पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। दूध विक्रेताओं ने कहा कि उचित दर नहीं मिलने की स्थिति में आगे भी सामूहिक रूप से अपनी मांग को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद क्षेत्र के दूध विक्रेताओं एवं पशुपालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान में दूध की कम दर मिलने से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी डेयरी द्वारा कम दर पर दूध खरीदे जाने
पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *₹12 प्रति लीटर पर फेट* से कम दर पर दूध खरीदने वाली सरकारी एवं निजी डेयरी की किसी भी गाड़ी को छीपाबड़ौद क्षेत्र से दूध नहीं दिया जाएगा। साथ ही ऐसी गाड़ियों द्वारा क्षेत्र के बाजार में दूध की सप्लाई का भी विरोध किया जाएगा। निर्णय में कहा गया कि यदि लिए गए निर्णय के बावजूद भी कोई गाड़ी छीपाबड़ौद में दूध सप्लाई करने आती है और उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार
रहेगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि लोकल में कोई भी दूध विक्रेता *₹70 से कम में दूध बेचता पाया गया तो उस पर ₹5,000 जुर्माना* लगाया जाएगा। दूध विक्रेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पशुपालकों एवं दूध विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध की उचित दर निर्धारित करवाई जाए तथा कम दर पर दूध खरीदने की व्यवस्था पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। दूध विक्रेताओं ने कहा कि उचित दर नहीं मिलने की स्थिति में आगे भी सामूहिक रूप से अपनी मांग को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
- हजारों की संख्या में लामबंद हुए अफीम काश्तकार, महापंचायत के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा। हरनावदाशाहजी- नॉरकोटिक्स विभाग के डोडा चूरा नष्टीकरण आदेश के विरोध में अफीम किसानों की महापंचायत, गोरधनपुरा बालाजी मंदिर में जुटे बारां-झालावाड़ के हजारों अफीम काश्तकार, महापंचायत कर डोडा-चूरा नष्टीकरण आदेश वापस लेने की मांग, किसानों ने 11 सितंबर तक आदेश वापस लेने होने की दी चेतावनी, नही तो 12 सितंबर से उपखंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान, महापंचायत के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा।4
- दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय दूध की उचित दर को लेकर दूध विक्रेताओं की बैठक,₹12 प्रति फेट व खुला दूध ₹70 से कम दर पर नहीं देने का निर्णय छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद क्षेत्र के दूध विक्रेताओं एवं पशुपालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान में दूध की कम दर मिलने से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी डेयरी द्वारा कम दर पर दूध खरीदे जाने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *₹12 प्रति लीटर पर फेट* से कम दर पर दूध खरीदने वाली सरकारी एवं निजी डेयरी की किसी भी गाड़ी को छीपाबड़ौद क्षेत्र से दूध नहीं दिया जाएगा। साथ ही ऐसी गाड़ियों द्वारा क्षेत्र के बाजार में दूध की सप्लाई का भी विरोध किया जाएगा। निर्णय में कहा गया कि यदि लिए गए निर्णय के बावजूद भी कोई गाड़ी छीपाबड़ौद में दूध सप्लाई करने आती है और उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार रहेगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि लोकल में कोई भी दूध विक्रेता *₹70 से कम में दूध बेचता पाया गया तो उस पर ₹5,000 जुर्माना* लगाया जाएगा। दूध विक्रेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पशुपालकों एवं दूध विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध की उचित दर निर्धारित करवाई जाए तथा कम दर पर दूध खरीदने की व्यवस्था पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। दूध विक्रेताओं ने कहा कि उचित दर नहीं मिलने की स्थिति में आगे भी सामूहिक रूप से अपनी मांग को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।3
- वर्तमान में धार्मिक आस्था के केंद्र,गरीब,मध्यम,क्या पढ़ालिखा ओर क्या अनपढ,युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों के रोजगार का सहारा भी बन रहे है।। * *छबड़ा की भुवाखेड़ी की पहाड़ी पर गूंजा श्याम नाम, अजा एकादशी पर 51 से अधिक निशानों के साथ उमड़ी आस्था।* * *अजा एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति की बहार, हारे के सहारे के दर पर उमड़ा जनसैलाब।* छबड़ा(बारां)अजा एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे के निकट ग्राम भुवाखेड़ी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा श्याम के जयकारों के साथ 51 से अधिक पवित्र निशान मंदिर की ओर बढ़े तो पूरी पहाड़ी "हारे के सहारे की जय" से गूंज उठी। हर एकादशी की तरह इस बार भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।यह वही पहाड़ी है जो कभी अतिक्रमण का शिकार थी। विंध्याचल पर्वत की अवशेषित इस पहाड़ी को पहले खाटूश्याम गौशाला के नाम से जाना जाता था। कुदरत की देन है कि यहाँ प्राचीन तपस्वियों के तप-स्थल और अरण्य रक्षक श्री भैरव नाथ का प्राचीन स्थान मौजूद है।अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,अमीरपुरखेड़ी,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी ओर श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम, अमीरपुरखेड़ी खेड़ी संस्थापक एस. एल.नागर,स्वामी ध्यान गगन के परामर्श ओर मार्गदर्शन अनुसार,ग्राम के युवाओं ने युवा नेता रघुवीर धाकड़ के नेतृत्व में पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने का संकल्प लिया और कलयुग में 'हारे के सहारे' के रूप में पूजित बाबा खाटूश्याम का मंदिर बनाने की ठानी।क्षेत्र के श्याम भक्तों और दानदाताओं के कण-कण के सहयोग से जो कार्य 6 फरवरी 2026 को एक छोटे से मंदिर के लक्ष्य से शुरू हुआ था, देखते ही देखते विशाल मंदिर के रूप में साकार हो गया। खाटूश्याम गौशाला अध्यक्ष रमेश धाकड़ और मंदिर निर्माण अध्यक्ष रामनिवास सहित सभी श्याम प्रेमियों के अथक प्रयासों से 24 जून 2026 को 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ के भव्य आयोजन के बाद तीन बाणधारी बाबा खाटूश्याम की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। सादली के नाम से जानी जाने वाली यह पहाड़ी आज बाबा खाटूश्याम जी मंदिर,भुवाखेड़ी धाम के रूप में नई पहचान बना रही है।अब हर मास के तीज-त्यौहार,रविवार और एकादशी पर यहाँ निशान यात्रा के साथ हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।कहते हैं, जिसका कोई नहीं होता, उसका सहारा बाबा श्याम होता है। आज जब देशभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, तो यह आस्था केवल धर्म ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं को सेवा और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बन रही है। भुवाखेड़ी धाम इसका जीवंत उदाहरण है।वर्तमान में धार्मिक आस्था के केंद्र,गरीब,मध्यम,क्या पढ़ालिखा ओर क्या अनपढ,युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों के रोजगार का सहारा भी बन रहे है।।4
- बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, सड़क पर बह रहा नालियों का पानी सूमर। कस्बे में तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश के बीच बावड़ी मोहल्ले से गणेशपुरा होते हुए सांगोद मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर माताजी के स्थान के पास नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं। सफाई के अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों और मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी बंटी योगी ने बताया कि नियमित सफाई नहीं होने से बारिश में पानी की निकासी बाधित हो जाती है। वहीं कालू पारेता ने बताया कि सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। मोहल्लेवासियों ने नालियों की नियमित सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- झालावाड़ में जल्द शुरू होगा एग्री क्लीनिक, किसानों को मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं झालावाड़। जिले के किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने लगेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की बजट घोषणा के तहत जिला मुख्यालय पर एग्री क्लीनिक स्थापित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को फसलों में होने वाले रोग, कीट एवं अन्य व्याधियों की पहचान तथा उनकी रोकथाम की वैज्ञानिक जानकारी स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। एग्री क्लीनिक के लिए शहर के बस स्टैंड स्थित कृषि विस्तार कार्यालय में एक कार्यालय का निर्माण किया जा चुका है। फिलहाल यहां आवश्यक संसाधन जुटाने की कार्रवाई जारी है। जल्द ही कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद एग्री क्लीनिक की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। राज्य सरकार की ओर से झालावाड़ में एग्री क्लीनिक के संचालन के लिए तीन पदों की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। इन पदों पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने के बाद किसानों को खेती से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी मार्गदर्शन मिल सकेगा। एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों को फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों, कीट प्रकोप और व्याधियों की पहचान, रोकथाम तथा नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जाएगी। समय पर विशेषज्ञ सलाह मिलने से किसान फसलों को नुकसान से बचाने के साथ-साथ उत्पादन लागत को भी नियंत्रित कर सकेंगे। विशेषज्ञों की सलाह से किसानों को फसल चयन, रोग प्रबंधन और खेती की आधुनिक तकनीकों के संबंध में भी उपयोगी जानकारी मिलने की संभावना है। इससे फसल उत्पादन में सुधार के साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए एग्री क्लीनिक को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। वर्तमान में कई बार फसलों में रोग या कीट लगने के बाद किसानों को उचित सलाह के लिए जिला मुख्यालय या निजी स्तर पर विशेषज्ञों से संपर्क करना पड़ता है। एग्री क्लीनिक शुरू होने के बाद उन्हें सरकारी स्तर पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा और समय पर उपचार मिलने से फसल नुकसान कम किया जा सकेगा। कृषि विभाग के अनुसार एग्री क्लीनिक के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद इसका लाभ जिले के किसानों को व्यापक स्तर पर मिल सकेगा।1
- शमशानन घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड के हरियानगर गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को शाहाबाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते एवं शमशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर तहसीलदार अनिता सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन द्वारा ग्रामीणों ने मांग की है कि हरियानगर गांव में शमशान घाट के रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा करके उसे बंद कर रखा है जिसे खुलवाएंजाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मंदिर के रास्ते जिस पर भी लोगों ने पत्थर आदि डालकर उसे बंद कर रखा है जिसे भी खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट एवं अन्य रास्ता बंद होने के कारण यहां से गुजरने एवं वाहनों की आवाजाही मैं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ दबंग लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है इसे हटाने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि उक्त प्रकरण में नोटिस जारी कर तुरंत कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गोविंदी, गिरवर, केसरी, रघुवीर, भगवान लाल, मुरारी, कैलाश, सुखपाल, नारायण, सोनू सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।4
- गुना नगर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शोभा यात्रा में यादव समाज का पारंपरिक लाठी काठी का कर्तव्य दिखाया गया कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां1
- राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड नं. 6, 7, 24, 25, 26, 27 और 28 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। *छबड़ा नगरपालिका चुनाव : कांग्रेस का वार्ड-वार्ड सघन जनसंपर्क,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने दिखाई पूरी ताकत।* छबड़ा (बारां)। नगर निकाय चुनाव को लेकर छबड़ा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।सोमवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड नं. 6, 7, 24, 25, 26, 27 और 28 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से सीधे संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि अब समय आ गया है भाजपा को भगाने का। उन्होंने कहा, "यदि आज नहीं समझे और किसी बहकावे, लालच या डर के माहौल में गलत उम्मीदवार को चुन लिया तो जैसे आज भाजपा के लोग गरीबों के पैसे से जेबें भर रहे हैं और गरीब न्याय के लिए सड़कों पर भटक रहा है, वैसे ही आगे भी होता रहेगा।" उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आमजन से अपील की - "अपमान से बचो, सम्मान से जियो और निर्भय होकर कांग्रेस को वोट करो। यह सही समय है। निचली कड़ी से चुनाव की शुरुआत हो गई है, सोच-समझ कर वोट दो और नगर पालिका के भाजपा के भ्रष्टाचारियों को बाहर का रास्ता दिखाओ।"अंत में उन्होंने नारा दिया - "लोकतंत्र को बचाओ, संविधान लाओ, देश बचाओ, कांग्रेस को जिताओ।" इस दौरान वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान "कमल मुरझायेगा, कांग्रेस के हाथ से तोड़ा जायेगा, कांग्रेस लाओ-देश बचाओ" के नारे गूंजते रहे।जनसंपर्क में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के साथ जिला उपाध्यक्ष डॉ. वाहिद, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल बैरवा छीपाबड़ौद, जिला सचिव अमृतलाल बागड़ी, जिला सचिव रामनरेश, बनवारी लाल, मोहन लाल सेन, जगमोहन मालव, राकेश बैरवा, दयाराम, श्याम सिंह मीणा, रामबाबू बैरागी, प्रदीप बैरवा, दीपक बैरवा, मुकेश बैरवा, रमेश बैरवा, विनोद बैरवा, रंगलाल बैरवा,छोटू लाल,की लाल मीणा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला प्रवक्ता एस.एल. नागर के अनुसार प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों निशा भार्गव, राकेश कुमारी, आराधना तिवारी, सत्यनारायण सुमन, संजीदा बेगम, राम प्रसाद दादा, भगवान लाल, ममता सोनी के पक्ष में कांग्रेस की लहर देखी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।4