वर्तमान में धार्मिक आस्था के केंद्र,गरीब,मध्यम,क्या पढ़ालिखा ओर क्या अनपढ,युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों के रोजगार का सहारा भी बन रहे है।। * *छबड़ा की भुवाखेड़ी की पहाड़ी पर गूंजा श्याम नाम, अजा एकादशी पर 51 से अधिक निशानों के साथ उमड़ी आस्था।* * *अजा एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति की बहार, हारे के सहारे के दर पर उमड़ा जनसैलाब।* छबड़ा(बारां)अजा एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे के निकट ग्राम भुवाखेड़ी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा श्याम के जयकारों के साथ 51 से अधिक पवित्र निशान मंदिर की ओर बढ़े तो पूरी पहाड़ी "हारे के सहारे की जय" से गूंज उठी। हर एकादशी की तरह इस बार भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।यह वही पहाड़ी है जो कभी अतिक्रमण का शिकार थी। विंध्याचल पर्वत की अवशेषित इस पहाड़ी को पहले खाटूश्याम गौशाला के नाम से जाना जाता था। कुदरत की देन है कि यहाँ प्राचीन तपस्वियों के तप-स्थल और अरण्य रक्षक श्री भैरव नाथ का प्राचीन स्थान मौजूद है।अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,अमीरपुरखेड़ी,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी ओर श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम, अमीरपुरखेड़ी खेड़ी संस्थापक एस. एल.नागर,स्वामी ध्यान गगन के परामर्श ओर मार्गदर्शन अनुसार,ग्राम के युवाओं ने युवा नेता रघुवीर धाकड़ के नेतृत्व में पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने का संकल्प लिया और कलयुग में 'हारे के सहारे' के रूप में पूजित बाबा खाटूश्याम का मंदिर बनाने की ठानी।क्षेत्र के श्याम भक्तों और दानदाताओं के कण-कण के सहयोग से जो कार्य 6 फरवरी 2026 को एक छोटे से मंदिर के लक्ष्य से शुरू हुआ था, देखते ही देखते विशाल मंदिर के रूप में साकार हो गया। खाटूश्याम गौशाला अध्यक्ष रमेश धाकड़ और मंदिर निर्माण अध्यक्ष रामनिवास सहित सभी श्याम प्रेमियों के अथक प्रयासों से 24 जून 2026 को 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ के भव्य आयोजन के बाद तीन बाणधारी बाबा खाटूश्याम की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। सादली के नाम से जानी जाने वाली यह पहाड़ी आज बाबा खाटूश्याम जी मंदिर,भुवाखेड़ी धाम के रूप में नई पहचान बना रही है।अब हर मास के तीज-त्यौहार,रविवार और एकादशी पर यहाँ निशान यात्रा के साथ हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।कहते हैं, जिसका कोई नहीं होता, उसका सहारा बाबा श्याम होता है। आज जब देशभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, तो यह आस्था केवल धर्म ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं को सेवा और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बन रही है। भुवाखेड़ी धाम इसका जीवंत उदाहरण है।वर्तमान में धार्मिक आस्था के केंद्र,गरीब,मध्यम,क्या पढ़ालिखा ओर क्या अनपढ,युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों के रोजगार का सहारा भी बन रहे है।।
वर्तमान में धार्मिक आस्था के केंद्र,गरीब,मध्यम,क्या पढ़ालिखा ओर क्या अनपढ,युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों के रोजगार का सहारा भी बन रहे है।। * *छबड़ा की भुवाखेड़ी की पहाड़ी पर गूंजा श्याम नाम, अजा एकादशी पर 51 से अधिक निशानों के साथ उमड़ी आस्था।* * *अजा एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति की बहार, हारे के सहारे के दर पर उमड़ा जनसैलाब।* छबड़ा(बारां)अजा एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे के निकट ग्राम भुवाखेड़ी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा श्याम के जयकारों के साथ 51 से अधिक पवित्र निशान मंदिर की ओर बढ़े तो पूरी पहाड़ी "हारे के सहारे की जय" से गूंज उठी। हर
एकादशी की तरह इस बार भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।यह वही पहाड़ी है जो कभी अतिक्रमण का शिकार थी। विंध्याचल पर्वत की अवशेषित इस पहाड़ी को पहले खाटूश्याम गौशाला के नाम से जाना जाता था। कुदरत की देन है कि यहाँ प्राचीन तपस्वियों के तप-स्थल और अरण्य रक्षक श्री भैरव नाथ का प्राचीन स्थान मौजूद है।अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग,अमीरपुरखेड़ी,ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी ओर श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम, अमीरपुरखेड़ी खेड़ी संस्थापक एस. एल.नागर,स्वामी ध्यान गगन के परामर्श ओर मार्गदर्शन अनुसार,ग्राम के युवाओं ने युवा नेता रघुवीर धाकड़ के नेतृत्व में पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने का संकल्प लिया और कलयुग में 'हारे
के सहारे' के रूप में पूजित बाबा खाटूश्याम का मंदिर बनाने की ठानी।क्षेत्र के श्याम भक्तों और दानदाताओं के कण-कण के सहयोग से जो कार्य 6 फरवरी 2026 को एक छोटे से मंदिर के लक्ष्य से शुरू हुआ था, देखते ही देखते विशाल मंदिर के रूप में साकार हो गया। खाटूश्याम गौशाला अध्यक्ष रमेश धाकड़ और मंदिर निर्माण अध्यक्ष रामनिवास सहित सभी श्याम प्रेमियों के अथक प्रयासों से 24 जून 2026 को 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ के भव्य आयोजन के बाद तीन बाणधारी बाबा खाटूश्याम की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। सादली के नाम से जानी जाने वाली यह पहाड़ी आज बाबा खाटूश्याम जी मंदिर,भुवाखेड़ी धाम
के रूप में नई पहचान बना रही है।अब हर मास के तीज-त्यौहार,रविवार और एकादशी पर यहाँ निशान यात्रा के साथ हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।कहते हैं, जिसका कोई नहीं होता, उसका सहारा बाबा श्याम होता है। आज जब देशभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, तो यह आस्था केवल धर्म ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं को सेवा और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बन रही है। भुवाखेड़ी धाम इसका जीवंत उदाहरण है।वर्तमान में धार्मिक आस्था के केंद्र,गरीब,मध्यम,क्या पढ़ालिखा ओर क्या अनपढ,युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों के रोजगार का सहारा भी बन रहे है।।
- 'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान: विधायक पन्नालाल शाक्य ने की घर-घर मिट्टी के गणेश स्थापना की अपील गुना मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रेरणादायी आह्वान पर प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक संवर्धन के उद्देश्य से 'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत घर-घर माटी के गणेश बनाने एवं स्थापित करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना विधायक आदरणीय पन्नालाल शाक्य ने गुना जिले के समस्त नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का करबद्ध आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि आगामी गणेश चतुर्थी पर्व पर सभी नागरिक अपने-अपने घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश जी की ही प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य एवं संदेश: * पर्यावरण की रक्षा: प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) और रसायनों से युक्त मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग जल स्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएगा।1
- बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अटरू। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की लागत का हवाला देते हुए दूध के भाव में 12 रुपए प्रति फैट की बढ़ोतरी करने की मांग की। दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पशु आहार और चारे के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खल का कट्टा पहले करीब 1400 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2900 रुपए हो गया है। वहीं भूसे की ट्रॉली के दाम 3000 रुपए से बढ़कर करीब 6000 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत पर पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में दूध विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरस, कोटा प्रेश सहित अन्य दूध की शहर में बिक्री बंद रखने की बात भी कही गई है। दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने प्रशासन से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।4
- झालावाड़ में जल्द शुरू होगा एग्री क्लीनिक, किसानों को मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं झालावाड़। जिले के किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने लगेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की बजट घोषणा के तहत जिला मुख्यालय पर एग्री क्लीनिक स्थापित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को फसलों में होने वाले रोग, कीट एवं अन्य व्याधियों की पहचान तथा उनकी रोकथाम की वैज्ञानिक जानकारी स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। एग्री क्लीनिक के लिए शहर के बस स्टैंड स्थित कृषि विस्तार कार्यालय में एक कार्यालय का निर्माण किया जा चुका है। फिलहाल यहां आवश्यक संसाधन जुटाने की कार्रवाई जारी है। जल्द ही कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद एग्री क्लीनिक की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। राज्य सरकार की ओर से झालावाड़ में एग्री क्लीनिक के संचालन के लिए तीन पदों की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। इन पदों पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने के बाद किसानों को खेती से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी मार्गदर्शन मिल सकेगा। एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों को फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों, कीट प्रकोप और व्याधियों की पहचान, रोकथाम तथा नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जाएगी। समय पर विशेषज्ञ सलाह मिलने से किसान फसलों को नुकसान से बचाने के साथ-साथ उत्पादन लागत को भी नियंत्रित कर सकेंगे। विशेषज्ञों की सलाह से किसानों को फसल चयन, रोग प्रबंधन और खेती की आधुनिक तकनीकों के संबंध में भी उपयोगी जानकारी मिलने की संभावना है। इससे फसल उत्पादन में सुधार के साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए एग्री क्लीनिक को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। वर्तमान में कई बार फसलों में रोग या कीट लगने के बाद किसानों को उचित सलाह के लिए जिला मुख्यालय या निजी स्तर पर विशेषज्ञों से संपर्क करना पड़ता है। एग्री क्लीनिक शुरू होने के बाद उन्हें सरकारी स्तर पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा और समय पर उपचार मिलने से फसल नुकसान कम किया जा सकेगा। कृषि विभाग के अनुसार एग्री क्लीनिक के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद इसका लाभ जिले के किसानों को व्यापक स्तर पर मिल सकेगा।1
- कुंभराज के आशीष कासट को काका हाथरसी सम्मान* इंदौर में कुंभराज का मान बढ़ा, साहित्य सेवा पुरस्कार से सम्मानित 21वें काका हाथरसी समारोह में गूंजा कुंभराज1
- झालावाड़ में शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने निकाला पैदल मार्च झालावाड़ में निकाय चुनाव में पुलिस सक्रिय2
- भवानीमंडी में सरियों से जानलेवा हमले का खुलासा, मास्टरमाइंड, हिस्ट्रीशीटर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार झालावाड़। कस्बे में रात के समय मुंह बांधकर अजहरूदीन पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से किए गए जानलेवा हमले के मामले का भवानीमंडी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड इमरान खान और हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुक्खा सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते इमरान ने रेहान उर्फ सुक्खा को सुपारी देकर अजहरूदीन पर हमला करवाया था। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को अजहरुद्दीन पुत्र शहीदउद्दीन निवासी भवानीमंडी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने जीजाजी कलीम भाई और ईस्लाम चौधरी के साथ शंकर चाय पर चाय पी रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3-4 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और लोहे के पाइप व सरियों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचंद मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी भवानीमंडी सत्यनारायण गोदारा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।1
- लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब1
- अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ डाला मछलियों की मौत ,कोतवाली में दी शिकायत झालावाड़। मृत्त मछलियों का नही चला सुराग2
- * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें। * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।1