logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

10 hrs ago
user_Rahul Saxena
Rahul Saxena
आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कुंभराज के आशीष कासट को काका हाथरसी सम्मान* इंदौर में कुंभराज का मान बढ़ा, साहित्य सेवा पुरस्कार से सम्मानित 21वें काका हाथरसी समारोह में गूंजा कुंभराज
    1
    कुंभराज के आशीष कासट को काका हाथरसी सम्मान*
इंदौर में कुंभराज का मान बढ़ा, साहित्य सेवा पुरस्कार से सम्मानित
21वें काका हाथरसी समारोह में गूंजा कुंभराज
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गुना नगर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शोभा यात्रा में यादव समाज का पारंपरिक लाठी काठी का कर्तव्य दिखाया गया कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां
    1
    गुना नगर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शोभा यात्रा में यादव समाज का पारंपरिक लाठी काठी का कर्तव्य दिखाया गया कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, मौके पर निरीक्षण और कार्रवाई की मांग गुना पत्रकारों के नाम पर विकसित की गई पत्रकार कॉलोनी इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कॉलोनी का मूल नक्शा बदलकर पार्क, नाले और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को कथित रूप से बेच दिया गया, जिसके चलते बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है और रहवासियों का आवागमन तक प्रभावित हो रहा है। कॉलोनीवासियों के अनुसार, करीब पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान कॉलोनी की सड़कें और रास्ते पानी में डूब जाते हैं। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना और कॉलोनी में आना-जाना तक मुश्किल हो जाता है। रहवासियों का कहना है कि यदि कॉलोनी के मूल नक्शे के अनुसार नालों और पार्कों की जमीन सुरक्षित रहती तथा पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम होते तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
    2
    कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, मौके पर निरीक्षण और कार्रवाई की मांग
गुना पत्रकारों के नाम पर विकसित की गई पत्रकार कॉलोनी इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कॉलोनी का मूल नक्शा बदलकर पार्क, नाले और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को कथित रूप से बेच दिया गया, जिसके चलते बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है और रहवासियों का आवागमन तक प्रभावित हो रहा है।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, करीब पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान कॉलोनी की सड़कें और रास्ते पानी में डूब जाते हैं। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना और कॉलोनी में आना-जाना तक मुश्किल हो जाता है। रहवासियों का कहना है कि यदि कॉलोनी के मूल नक्शे के अनुसार नालों और पार्कों की जमीन सुरक्षित रहती तथा पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम होते तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • मुंगावली रेलवे विभाग की लापरवाही से तरन तारन धर्मशाला के पीछे बनें रेलवे क्वार्टरों के पीछे खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरी गाय स्थानीय नागरिकों एवं नगर परिषद के कर्मचारीयों के द्वारा फंसी हुई गाय माता को बाहर निकाला गया Read News Media Agency
    1
    मुंगावली रेलवे विभाग की लापरवाही से  तरन तारन धर्मशाला के पीछे बनें रेलवे क्वार्टरों के पीछे खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरी गाय स्थानीय नागरिकों एवं नगर परिषद के कर्मचारीयों के द्वारा फंसी हुई गाय माता को बाहर निकाला गया 
Read News Media Agency
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जहरीली शराब कांड के बाद विदिशा पुलिस का एक्शन* *लोकेशन : विदिशा* *रिपोर्टर : रूपेश* *स्लग : जहरीली शराब कांड के बाद विदिशा पुलिस का एक्शन* *लोकेशन : विदिशा* *रिपोर्टर : रूपेश* *एंकर -* सागर में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत के बाद विदिशा पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने गंजबासौदा और शमशाबाद में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 5 लाख से ज्यादा की अवैध शराब और महुआ लहान को नष्ट किया है। *VO -* एसपी के निर्देश पर 75 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जिले में दो जगहों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई गंजबासौदा में की गई, जहां पुलिस ने 2 देशी शराब की भट्टियां पकड़ीं और करीब 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया। दूसरी कार्रवाई शमशाबाद में हुई, जहां हाथ भट्टी से बनी 10 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त किया गया। दोनों कार्रवाई में कुल साढ़े 5 लाख रुपए का माल नष्ट किया गया। हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपियों को भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों में सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है, बाकी की तलाश जारी है। *बाइट - मोनिका तिवारी, एडिशनल एसपी, विदिशा*
    4
    जहरीली शराब कांड के बाद विदिशा पुलिस का एक्शन*
*लोकेशन : विदिशा*
*रिपोर्टर : रूपेश*
*स्लग : जहरीली शराब कांड के बाद विदिशा पुलिस का एक्शन*
*लोकेशन : विदिशा*
*रिपोर्टर : रूपेश*
*एंकर -*
सागर में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत के बाद विदिशा पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने गंजबासौदा और शमशाबाद में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 5 लाख से ज्यादा की अवैध शराब और महुआ लहान को नष्ट किया है।
*VO -*
एसपी के निर्देश पर 75 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जिले में दो जगहों पर दबिश दी।
पहली कार्रवाई गंजबासौदा में की गई, जहां पुलिस ने 2 देशी शराब की भट्टियां पकड़ीं और करीब 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया।
दूसरी कार्रवाई शमशाबाद में हुई, जहां हाथ भट्टी से बनी 10 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त किया गया। दोनों कार्रवाई में कुल साढ़े 5 लाख रुपए का माल नष्ट किया गया।
हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपियों को भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों में सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है, बाकी की तलाश जारी है।
*बाइट - मोनिका तिवारी, एडिशनल एसपी, विदिशा*
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 07 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *शमशाबाद पुलिस की अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई — 10 लीटर कच्ची शराब व 01 क्विंटल महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹51 हजार* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। *सूचना पर दबिश देकर की गई कार्रवाई:* पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं संग्रहण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के पीछे दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी बाला उर्फ गबरू बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा, उम्र 59 वर्ष, निवासी शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,000 है, बरामद की गई। *घटनास्थल:* आरोपी के घर के पीछे, ग्राम शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा। *गेहूं के नीचे छिपाकर रखा था 01 क्विंटल महुआ लहान:* पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेने पर शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 01 क्विंटल महुआ लहान भी बरामद हुआ। आरोपी द्वारा महुआ लहान को गेहूं के नीचे छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 बताई गई है। पुलिस द्वारा महुआ लहान को नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया। उक्त महुआ लहान से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब तैयार किए जाने की संभावना थी। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण की संभावित गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई गई। *कुल बरामदगी:* 👉10 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब — अनुमानित कीमत ₹1,000 👉01 क्विंटल महुआ लहान — अनुमानित कीमत ₹50,000 👉कुल अनुमानित कीमत — ₹51,000 आरोपी के विरुद्ध थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 342/2026, धारा 34 मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक नंदराम चौधरी, राजेंद्र आर्य, राकेश शर्मा तथा आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, रामदीन रावत एवं विष्णु तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 07 सितंबर 2026*
*जिला : विदिशा*

*शमशाबाद पुलिस की अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई — 10 लीटर कच्ची शराब व 01 क्विंटल महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹51 हजार*

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

*सूचना पर दबिश देकर की गई कार्रवाई:*
पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं संग्रहण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के पीछे दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी बाला उर्फ गबरू बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा, उम्र 59 वर्ष, निवासी शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,000 है, बरामद की गई।

*घटनास्थल:* आरोपी के घर के पीछे, ग्राम शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा।

*गेहूं के नीचे छिपाकर रखा था 01 क्विंटल महुआ लहान:*
पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेने पर शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 01 क्विंटल महुआ लहान भी बरामद हुआ। आरोपी द्वारा महुआ लहान को गेहूं के नीचे छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 बताई गई है।

पुलिस द्वारा महुआ लहान को नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया। उक्त महुआ लहान से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब तैयार किए जाने की संभावना थी। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण की संभावित गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई गई।

*कुल बरामदगी:*
👉10 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब — अनुमानित कीमत ₹1,000
👉01 क्विंटल महुआ लहान — अनुमानित कीमत ₹50,000
👉कुल अनुमानित कीमत — ₹51,000

आरोपी के विरुद्ध थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 342/2026, धारा 34 मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

*पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक नंदराम चौधरी, राजेंद्र आर्य, राकेश शर्मा तथा आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, रामदीन रावत एवं विष्णु तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    1
    लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती
जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती
जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पटवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा में विफल सरकार तुरंत इस्तीफा दे। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पटवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा में विफल सरकार तुरंत इस्तीफा दे।
    1
    सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पटवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा में विफल सरकार तुरंत इस्तीफा दे।
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पटवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा में विफल सरकार तुरंत इस्तीफा दे।
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.