Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंगावली रेलवे विभाग की लापरवाही से तरन तारन धर्मशाला के पीछे बनें रेलवे क्वार्टरों के पीछे खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरी गाय स्थानीय नागरिकों एवं नगर परिषद के कर्मचारीयों के द्वारा फंसी हुई गाय माता को बाहर निकाला गया Read News Media Agency
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
मुंगावली रेलवे विभाग की लापरवाही से तरन तारन धर्मशाला के पीछे बनें रेलवे क्वार्टरों के पीछे खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरी गाय स्थानीय नागरिकों एवं नगर परिषद के कर्मचारीयों के द्वारा फंसी हुई गाय माता को बाहर निकाला गया Read News Media Agency
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- 'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान: विधायक पन्नालाल शाक्य ने की घर-घर मिट्टी के गणेश स्थापना की अपील गुना मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रेरणादायी आह्वान पर प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक संवर्धन के उद्देश्य से 'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत घर-घर माटी के गणेश बनाने एवं स्थापित करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना विधायक आदरणीय पन्नालाल शाक्य ने गुना जिले के समस्त नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का करबद्ध आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि आगामी गणेश चतुर्थी पर्व पर सभी नागरिक अपने-अपने घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश जी की ही प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य एवं संदेश: * पर्यावरण की रक्षा: प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) और रसायनों से युक्त मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग जल स्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएगा।1
- जनपद गेट पर लगे 'लापता सांसद' के पोस्टर* *लोकेशन : नटेरन* *स्लग : जनपद गेट पर लगे 'लापता सांसद' के पोस्टर* *लोकेशन : नटेरन* *एंकर -* नटेरन में कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांसद लता वानखेड़े के 'लापता' होने के पोस्टर चिपका दिए। पोस्टर लगते ही क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। *VO -* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय के गेट पर 'लापता सांसद' के पोस्टर लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि की ओर देख रही है, लेकिन सांसद क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच मौजूद रहकर जवाबदेही तय करनी चाहिए। पोस्टर लगने के बाद से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।2
- भारत जागो एवं अयोध्या यात्रा का सातवां दिन: धता गांव में भव्य स्वागत, रायबरेली के लिए रवाना रिपोर्टर राकेश सेन *बीना।* भारत जागो यात्रा एवं अयोध्या यात्रा का कारवां अपने सातवें दिन जन-जन में राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति का अलख जगाते हुए आगे बढ़ रहा है। यात्रा का सातवां पड़ाव *कमलपुर जनपद क्षेत्र के धता गांव* में रहा, जहां ग्रामीणों ने यात्रियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। धता गांव पहुंचने पर वहां के वरिष्ठ नेता *दिलीप पटेल* के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा के प्रमुख *पी पी नायक एवं सभी यात्रियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत* किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर नेता दिलीप पटेल ने कहा कि भारत जागो यात्रा देश में एक नई चेतना जगा रही है। ऐसी यात्रा से युवाओं में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। हम सभी यात्रियों के उज्जवल भविष्य और यात्रा की सफलता की कामना करते हैं। यात्रा के प्रमुख पी पी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सोए हुए भारत को जगाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर राष्ट्र के कल्याण की कामना करना है। जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन से हमारा हौसला और बढ़ रहा है। स्वागत समारोह के पश्चात यात्रा ने अपने अगले पड़ाव *रायबरेली के लिए कूच* कर दिया। यात्रा के रायबरेली पहुंचने पर वहां भी भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।1
- मुड़िया गांव में श्मशान घाट के लिए रास्ता नहीं है नेट तीन सेट है ग्राम पर के सरपंच का कहना है1
- आखिरी सफर भी आसान नहीं! कीचड पानी और कांटों के बीच शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे ग्राम पंचायत पार के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया नायक में एक महिला की अंतिम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों को शव लेकर मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए कीचड़, पानी और कांटों से भरे कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा। मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम की दूरी महज 200 से 300 मीटर है, लेकिन आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका। बारिश के कारण रास्ते में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।1
- कच्चे पुंगों से बनाई 6 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, 28 हजार से ज्यादा पुंगों का इस्तेमाल चार महीने से ज्यादा समय में तैयार हुई अनोखी इको-फ्रेंडली प्रतिमा, अशोक साहू अब तक बना चुके हैं 39 तरह की पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं लोकल न्यूज़ बीना रिपोट लक्ष्मण सिंह राजपूत कच्चे पुंगों से बनाई 6 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, 28 हजार से ज्यादा पुंगों का इस्तेमाल चार महीने से ज्यादा समय में तैयार हुई अनोखी इको-फ्रेंडली प्रतिमा, अशोक साहू अब तक बना चुके हैं 39 तरह की पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बीना। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीना के कटरा वार्ड निवासी मूर्तिकार चौधरी अशोक साहू ने कच्चे पुंगों से 6 फीट ऊंची अनोखी गणेश प्रतिमा तैयार की है। करीब 35 किलो और 28 हजार से अधिक पुंगों से बनी इस प्रतिमा को तैयार करने में चार महीने से ज्यादा समय लगा। अशोक साहू ने बताया कि उन्होंने 1 अप्रैल से प्रतिमा बनाना शुरू किया था और 25 अगस्त तक काम पूरा किया। वे पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक सामग्री से गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं और अब तक 39 तरह की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार कर चुके हैं। उनकी प्रतिमाओं में मूंगफली, लाई, दाल, मखाना, चना, नारियल, साबूदाना, फूल, माचिस की तीली, मक्का और सोयाबीन सहित कई प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और पीओपी की जगह प्राकृतिक सामग्री से प्रतिमा निर्माण को बढ़ावा देना है। अशोक साहू की इस अनोखी प्रतिमा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है। लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी कला की सराहना की है।1
- बीनागंज के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना नंद उत्सव 56 भोग और बधाई गीतों से गूंजा परिसर बीनागंज के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना नंद उत्सव 56 भोग और बधाई गीतों से गूंजा परिसर 1
- गांव-गांव बिक रही जहरीली शराब - शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन* *लोकेशन : विदिशा* *स्लग : गांव-गांव बिक रही जहरीली शराब - शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन* *लोकेशन : विदिशा* *एंकर -* विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील में गांव-गांव में मिलावटी और जहरीली शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। *VO -* शिवसेना का आरोप है कि लाइसेंसी शराब ठेकेदार अपने कर्मचारियों और छोटे दुकानदारों के जरिए ग्रामीण इलाकों में अवैध तरीके से शराब की बिक्री करा रहे हैं। मिलावटी शराब पीने से ग्रामीणों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसती जा रही है। संगठन ने ज्ञापन में सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत और 10 लोगों के बीमार होने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि विदिशा में भी ऐसी घटना होने का खतरा है। शिवसेना ने मांग की है कि दोषी शराब ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं, आबकारी विभाग की टीम द्वारा गांव-गांव में औचक निरीक्षण कराया जाए और अवैध बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।4
- मुड़िया नायक में अंतिम यात्रा बनी परीक्षा: कीचड़ और पानी से होकर मुक्तिधाम पहुँचे ग्रामीण बारिश में हर साल झेलनी पड़ती है परेशानी, 200-300 मीटर के रास्ते ने खोल दी व्यवस्थाओं की पोल बीना। ग्राम पंचायत पार के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया नायक में एक महिला की अंतिम यात्रा उस समय पीड़ादायक अनुभव में बदल गई, जब शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों को मुक्तिधाम तक पहुँचने के लिए कीचड़, पानी और कांटों से भरे कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम की दूरी महज 200 से 300 मीटर है, लेकिन आज तक यहाँ पक्का रास्ता नहीं बनाया गया। बारिश के कारण पूरे मार्ग में पानी भर गया था और जगह-जगह कीचड़ व फिसलन होने से अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को शव लेकर आगे बढ़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को संभलकर चलना पड़ा ताकि कोई हादसा न हो। करीब 700 से 800 की आबादी वाले मुड़िया नायक के ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम तक पहुँचना किसी परीक्षा से कम नहीं होता। कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी परिवार के लिए अंतिम संस्कार बेहद संवेदनशील क्षण होता है, लेकिन बदहाल रास्ते के कारण इस दुख की घड़ी में भी उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका आरोप है कि विकास के दावों के बावजूद गाँव की इस बुनियादी समस्या की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस मामले में ग्राम पंचायत पार के ऐसे सरपंच को हटाया जाए सरपंच कैलाश ठाकुर ने ग्रामीणों ने बताया है कि कि मुक्तिधाम के पैसे कैलाश ठाकुर के पास आए हुए थे जीर्णोद्धार और मार्ग निर्माण का प्रस्ताव पंचायत से पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दीपावली के तुरंत बाद मुक्तिधाम तक पक्का मार्ग बनाने और विकास कार्य शुरू करने की योजना है, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन और पंचायत के उन वादों पर टिकी हैं, जिनके पूरा होने का इंतजार वे वर्षों से कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या इस बार दीपावली के बाद वास्तव में निर्माण कार्य शुरू होगा या फिर अगले मानसून में भी अंतिम यात्राएँ इसी तरह कीचड़ और पानी से होकर गुजरने को मजबूर होंगी। इस खबर के लिए प्रभावी हैशटैग (विभाग और संबंधित अधिकारियों को टैग सहित): बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान1