'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान: विधायक पन्नालाल शाक्य ने की घर-घर मिट्टी के गणेश स्थापना की अपील गुना मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रेरणादायी आह्वान पर प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक संवर्धन के उद्देश्य से 'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत घर-घर माटी के गणेश बनाने एवं स्थापित करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना विधायक आदरणीय पन्नालाल शाक्य ने गुना जिले के समस्त नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का करबद्ध आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि आगामी गणेश चतुर्थी पर्व पर सभी नागरिक अपने-अपने घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश जी की ही प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य एवं संदेश: * पर्यावरण की रक्षा: प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) और रसायनों से युक्त मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग जल स्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएगा।
'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान: विधायक पन्नालाल शाक्य ने की घर-घर मिट्टी के गणेश स्थापना की अपील गुना मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रेरणादायी आह्वान पर प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक संवर्धन के उद्देश्य से 'माटी गणेश सिद्ध गणेश' अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत घर-घर माटी के गणेश बनाने एवं स्थापित करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना विधायक आदरणीय पन्नालाल शाक्य ने गुना जिले के समस्त नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का करबद्ध आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि आगामी गणेश चतुर्थी पर्व पर सभी नागरिक अपने-अपने घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश जी की ही प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य एवं संदेश: * पर्यावरण की रक्षा: प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) और रसायनों से युक्त मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग जल स्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएगा।
- लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लटेरी में धूमधाम से मनी बलराम जयंती जय बलराम के जयकारों से गूंजा नगर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब1
- राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड नं. 6, 7, 24, 25, 26, 27 और 28 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। *छबड़ा नगरपालिका चुनाव : कांग्रेस का वार्ड-वार्ड सघन जनसंपर्क,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने दिखाई पूरी ताकत।* छबड़ा (बारां)। नगर निकाय चुनाव को लेकर छबड़ा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।सोमवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बारां जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड नं. 6, 7, 24, 25, 26, 27 और 28 में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से सीधे संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि अब समय आ गया है भाजपा को भगाने का। उन्होंने कहा, "यदि आज नहीं समझे और किसी बहकावे, लालच या डर के माहौल में गलत उम्मीदवार को चुन लिया तो जैसे आज भाजपा के लोग गरीबों के पैसे से जेबें भर रहे हैं और गरीब न्याय के लिए सड़कों पर भटक रहा है, वैसे ही आगे भी होता रहेगा।" उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आमजन से अपील की - "अपमान से बचो, सम्मान से जियो और निर्भय होकर कांग्रेस को वोट करो। यह सही समय है। निचली कड़ी से चुनाव की शुरुआत हो गई है, सोच-समझ कर वोट दो और नगर पालिका के भाजपा के भ्रष्टाचारियों को बाहर का रास्ता दिखाओ।"अंत में उन्होंने नारा दिया - "लोकतंत्र को बचाओ, संविधान लाओ, देश बचाओ, कांग्रेस को जिताओ।" इस दौरान वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान "कमल मुरझायेगा, कांग्रेस के हाथ से तोड़ा जायेगा, कांग्रेस लाओ-देश बचाओ" के नारे गूंजते रहे।जनसंपर्क में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के साथ जिला उपाध्यक्ष डॉ. वाहिद, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल बैरवा छीपाबड़ौद, जिला सचिव अमृतलाल बागड़ी, जिला सचिव रामनरेश, बनवारी लाल, मोहन लाल सेन, जगमोहन मालव, राकेश बैरवा, दयाराम, श्याम सिंह मीणा, रामबाबू बैरागी, प्रदीप बैरवा, दीपक बैरवा, मुकेश बैरवा, रमेश बैरवा, विनोद बैरवा, रंगलाल बैरवा,छोटू लाल,की लाल मीणा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला प्रवक्ता एस.एल. नागर के अनुसार प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों निशा भार्गव, राकेश कुमारी, आराधना तिवारी, सत्यनारायण सुमन, संजीदा बेगम, राम प्रसाद दादा, भगवान लाल, ममता सोनी के पक्ष में कांग्रेस की लहर देखी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।4
- चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ग्राम हरियानगर के ग्रामीणों ने कलेक्टर बालमुकुंद असावा को ज्ञापन सौंपकर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 97.12 बीघा चारागाह भूमि पशुओं के चरने और पानी पीने के लिए निर्धारित है, लेकिन दबंगों ने इस पर अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमण का विरोध करने पर लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार शाहाबाद को कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कलेक्टर ने कमेटी बनाकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।1
- जहरीली शराब कांड के बाद विदिशा पुलिस का एक्शन* *लोकेशन : विदिशा* *रिपोर्टर : रूपेश* *स्लग : जहरीली शराब कांड के बाद विदिशा पुलिस का एक्शन* *लोकेशन : विदिशा* *रिपोर्टर : रूपेश* *एंकर -* सागर में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत के बाद विदिशा पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने गंजबासौदा और शमशाबाद में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 5 लाख से ज्यादा की अवैध शराब और महुआ लहान को नष्ट किया है। *VO -* एसपी के निर्देश पर 75 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जिले में दो जगहों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई गंजबासौदा में की गई, जहां पुलिस ने 2 देशी शराब की भट्टियां पकड़ीं और करीब 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया। दूसरी कार्रवाई शमशाबाद में हुई, जहां हाथ भट्टी से बनी 10 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त किया गया। दोनों कार्रवाई में कुल साढ़े 5 लाख रुपए का माल नष्ट किया गया। हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपियों को भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों में सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है, बाकी की तलाश जारी है। *बाइट - मोनिका तिवारी, एडिशनल एसपी, विदिशा*4
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 07 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *शमशाबाद पुलिस की अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई — 10 लीटर कच्ची शराब व 01 क्विंटल महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹51 हजार* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। *सूचना पर दबिश देकर की गई कार्रवाई:* पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं संग्रहण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के पीछे दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी बाला उर्फ गबरू बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा, उम्र 59 वर्ष, निवासी शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,000 है, बरामद की गई। *घटनास्थल:* आरोपी के घर के पीछे, ग्राम शाहपुरा कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा। *गेहूं के नीचे छिपाकर रखा था 01 क्विंटल महुआ लहान:* पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेने पर शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 01 क्विंटल महुआ लहान भी बरामद हुआ। आरोपी द्वारा महुआ लहान को गेहूं के नीचे छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 बताई गई है। पुलिस द्वारा महुआ लहान को नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया। उक्त महुआ लहान से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब तैयार किए जाने की संभावना थी। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण की संभावित गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई गई। *कुल बरामदगी:* 👉10 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब — अनुमानित कीमत ₹1,000 👉01 क्विंटल महुआ लहान — अनुमानित कीमत ₹50,000 👉कुल अनुमानित कीमत — ₹51,000 आरोपी के विरुद्ध थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 342/2026, धारा 34 मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक नंदराम चौधरी, राजेंद्र आर्य, राकेश शर्मा तथा आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, रामदीन रावत एवं विष्णु तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।2
- बीनागंज के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना नंद उत्सव 56 भोग और बधाई गीतों से गूंजा परिसर बीनागंज के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना नंद उत्सव 56 भोग और बधाई गीतों से गूंजा परिसर 1
- निचली बस्ती के घरों में घुसा पानी, जिला कलक्टर ने लिया जायजा देवरी क्षेत्र में लगातार बारिश से रैफी और खेड़र नदियां उफान पर हैं। चौरा खाड़ी के पास रैफी नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया और सैकड़ों राहगीर नदी उतरने का इंतजार करते रहे। पाटन गांव की निचली बस्ती में नदी का पानी घरों में घुस गया, जबकि खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गईं। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने बीलखेड़ा माल और होडापुरा क्षेत्र का जायजा लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने नदी-नालों में नहीं उतरने की अपील की तथा फसल खराबे की गिरदावरी और क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत के निर्देश दिए।1
- जनपद गेट पर लगे 'लापता सांसद' के पोस्टर* *लोकेशन : नटेरन* *स्लग : जनपद गेट पर लगे 'लापता सांसद' के पोस्टर* *लोकेशन : नटेरन* *एंकर -* नटेरन में कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांसद लता वानखेड़े के 'लापता' होने के पोस्टर चिपका दिए। पोस्टर लगते ही क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। *VO -* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय के गेट पर 'लापता सांसद' के पोस्टर लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि की ओर देख रही है, लेकिन सांसद क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच मौजूद रहकर जवाबदेही तय करनी चाहिए। पोस्टर लगने के बाद से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।2
- सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पटवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा में विफल सरकार तुरंत इस्तीफा दे। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पटवारी ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा में विफल सरकार तुरंत इस्तीफा दे।1