गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
- पी एच सी परिसर में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में आग, मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर - मोरना क्षेत्र स्थित शुकताल मार्ग पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ी घटना सामने आई, जब वहां खड़ी एक पुरानी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख अस्पताल के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दिलशाद, जरीफ, अंकुर, नरेंद्र कुमार, अंकुल, संजीव और इंद्रपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने टंकी के पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते पास में खड़ी दूसरी पुरानी एम्बुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि परिसर में कई पुरानी और कंडम एम्बुलेंस लंबे समय से खड़ी हैं, जिनमें से एक में आग लगने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इन अनुपयोगी एम्बुलेंसों को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।1
- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गली में लंबे समय से लटक रहे एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए, जिससे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। इस हादसे में झोपड़ी के नीचे बंधी एक कटिया जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित शकील और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी संबंधित अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत1
- दिनांक 16.04.2026 को वादिया सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। *1
- मुज़फ्फरनगर में सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।1
- यूपी के मुज़फ्फरनगर मे माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूटी पर सवार इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने मां-बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आर्यामन और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यामन यूपी की भाजपा सरकार मे मंत्री रहे सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है।2
- मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1