logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर/बिहार, 10 लीटर शराब के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, पुलिस ने काटा 10,500 रुपये का चालान कैमूर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कैमूर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोनहन थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-रिक्शा चालक पर 10,500 रुपये का चालान भी लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर एक लाल रंग के ई-रिक्शा पर पड़ी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से करीब 10 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के ग्राम सादेकवई निवासी नंदू कुमार, पिता बलिबिंद के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण ई-रिक्शा पर 10,500 रुपये का चालान काटा गया। वही इस संबंध में सोनहन थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

5 hrs ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter Bhabua, Patna•

More news from बिहार and nearby areas
  • बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर से भारी मात्रा में शराब हुआ बरामद, उत्पाद विभाग को मिली थी गुप्त सूचना
    2
    बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर से भारी मात्रा में शराब हुआ बरामद, उत्पाद विभाग को मिली थी गुप्त सूचना
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    2 hrs ago
  • kya kala hai
    1
    kya kala hai
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • केतार (गढ़वा) गलत के खिलाफ आवाज उठाई तो मिली मौत की धमकी, केतार में प्रशासनिक तंत्र कटघरे में
    1
    केतार (गढ़वा) गलत के खिलाफ आवाज उठाई तो मिली मौत की धमकी, केतार में प्रशासनिक तंत्र कटघरे में
    user_The Update Abtak
    The Update Abtak
    Court reporter केतर, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    1
    गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    1
    Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    user_पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    22 hrs ago
  • स्वयं गणना कैसे करें, जनगणना 2027 में बढ़ चढ़कर ले हिस्सा
    1
    स्वयं गणना  कैसे करें, जनगणना 2027 में बढ़ चढ़कर ले हिस्सा
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    4 hrs ago
  • baba logo ka ka jawab
    1
    baba logo ka ka jawab
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • बनारस मे लडकी के साथ छेडछाड की घटना को देखते हुए पडीनी कन्या महाविद्यालय मे कराटे ट्रेनिग का आयोजन किया गया है। varanasi varanasi News varanasi local News
    1
    बनारस मे लडकी के साथ छेडछाड की घटना को देखते हुए पडीनी कन्या महाविद्यालय मे कराटे ट्रेनिग का आयोजन किया गया है।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.