गाजीपुर में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 3 गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
गाजीपुर में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 3 गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
- रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया। तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। #SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**1
- मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान महोदय द्वारा उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । इसी दौरान आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) के रिहर्सल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समन्वय का मूल्यांकन करते हुए प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को नियमितता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।4
- बनारस के बजरडीह इलाके मे एक सगी मा ने खुद की बेटी को 3 हजार मे बेच दीया। हम आप के लिए इस घटना की पुरी रिपोर्ट दिखा रहे है। varanasi varanasi News varanasi local News1
- Post by User34461
- बलिया जनपद के ग्राम सभा घोड़हरा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे हालात बेहद भयावह हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पंखे-कूलर बंद हैं, पेयजल संकट गहराने लगा है और महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग गर्मी से बेहाल हैं। रात में अंधेरा और उमस लोगों की नींद छीन रहा है। इस बीच प्रधान पद प्रत्याशी सिराज खान ने तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर ऑनलाइन बुकिंग भी कर दी है। वहीं लियाकत खान ने जिला पंचायत सदस्य से संपर्क कर तत्काल पहल करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। आइए जानते हैं समाजसेवी लियाकत खान ने क्या कुछ कहा1
- कानून के रखवाले या ‘रेट-लिस्ट’ के सौदागर ₹20 हजार में बिकती दिखी वर्दी!” आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला वही पुराना—मुकदमे से नाम हटाने की ‘सेवा’, लेकिन कीमत ₹1 लाख तय। सवाल ये है कि क्या अब थानों में न्याय नहीं, “डील” तय होती है? पीड़ित अवनीश राय ने हिम्मत दिखाई, शिकायत की—और फिर सिस्टम ने भी एक दिन के लिए ईमानदारी का चेहरा दिखा दिया। केमिकल लगे नोट, जाल बिछा, और जैसे ही ₹20 हजार की पहली किस्त जेब में गई… वर्दी का रंग भी बदल गया। अब बड़ा सवाल— क्या ये सिर्फ एक सब इंस्पेक्टर की कहानी है, या सिस्टम में कहीं गहराई तक “रेट कार्ड” छिपा बैठा है? क्या वर्दी अब सुरक्षा का प्रतीक है या डर और सौदेबाजी का? आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि मुकदमे से नाम हटाने के बदले उससे ₹1 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अवनीश राय ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायती पत्र देकर बताया कि सब इंस्पेक्टर लगातार उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर सब इंस्पेक्टर के पास भेजा गया। जैसे ही अभिषेक सिंह ने ₹20,000 की रिश्वत ली, पहले से मौजूद टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।2
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- Post by RISHI RAI1
- Post by User34461