Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mother
Golu
Mother
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा सीएचसी में आयुष्मान योजना की समीक्षा, लंबित आवेदन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने जताया संतोष। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने की। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में बताया गया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं पाया गया है। प्राप्त सभी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप सचिव ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र नाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी शनिवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।1
- अभी-अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी... शेखपुरा - अभी अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान, 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी.1
- रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित बैठें पंचायत कर्मी, बीडीओ अमर कुमार ने दिए निर्देश प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन, चेवाड़ा में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ अमर कुमार ने सभी पंचायत कर्मियों को अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में कर्मियों की नियमित उपस्थिति से आम लोगों को प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा अन्य आवश्यक सेवाएं समय पर मिल सकेंगी। उन्होंने लापरवाही या अनावश्यक अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में लंबित योजनाओं की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।1
- अपने 'साहब' को विदा करते वक्त छलक पड़े जवानों के जज़्बात, मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक कर देने वाला नज़ारा शनिवार की शाम मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर भावनाओं से सराबोर हो गया। सेवानिवृत्त डीआईजी रविंद्र भगत जब अपने सरकारी आवास से अंतिम विदाई लेकर रवाना हुए, तो पूरा परिसर "डीआईजी साहब की जय" के नारों से गूंज उठा। हर ओर सम्मान, अपनापन और बिछड़ने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। कई जवानों की आंखें नम थीं, क्योंकि वे अपने ऐसे अधिकारी को विदा कर रहे थे, जिन्हें वे सिर्फ कमांडर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते थे। अपने अंतिम प्रस्थान से पहले डीआईजी रविंद्र भगत पीर बाबा की मजार पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर देशभर में तैनात सीआरपीएफ़ जवानों की सुरक्षा, सुख-शांति और कुशलता की दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में निर्मित मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर उन्होंने एक ऐसा कार्य किया जिसने उनकी संवेदनशील सोच को फिर से सबके सामने ला दिया। उन्होंने तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में बिना किसी परिचय के घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोगों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। विदाई के सबसे भावुक क्षण में जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को गाड़ी में बैठाया और फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान कई जवान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे उनका काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में रहने वाले जवानों और उनके परिवारों ने रास्ते भर खड़े होकर हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाएं देकर उन्हें विदाई दी। हर कोई उस अधिकारी को अपने अंदाज में सम्मान देना चाहता था, जिसने अपने कार्यकाल में अनुशासन के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की भी मिसाल कायम की। यह विदाई केवल एक अधिकारी की रवानगी नहीं थी, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता से बने एक गहरे रिश्ते की भावुक विदाई थी। मोकामाघाट सीआरपीएफ़ की यह शाम वहां मौजूद हर व्यक्ति की यादों में लंबे समय तक जीवित रहेगी।1
- लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।1
- रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। ऑनलाइन आवेदन और ऑर्डर डाउनलोड की सुविधा शुरू, नंदनामा ग्राम कचहरी में मिली सफलता। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड* के आठों ग्राम कचहरी में पिछले 1 साल से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब ग्राम कचहरी ऐप पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही अपने मामले की जानकारी मिल जा रही है। ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज देखने की सुविधा नंदनामा ग्राम कचहरी की सरपंच प्रमिला देवी और सचिव नवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ग्राम कचहरी में आवेदन सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। मामले के निष्पादन के बाद ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भी ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिसे आवेदक आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मामले का उदाहरण हाल ही में नंदनामा ग्राम कचहरी में वाद संख्या 4/26 में विकास कुमार शर्मा बनाम प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव शर्मा और अरविंद शर्मा का फौजदारी मामला आया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्याय पीठ के पंच सदस्यों ने मामले की हकीकत जानने के लिए आसपास के लोगों से बातचीत और साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसकी अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई। सुनवाई के समय उपसरपंच सियाराम महतो सहित पंच सदस्य पमपम देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, शिल्पी कुमारी, पिंकी देवी, अशर्फी यादव, पिंटू कुमार उपस्थित थे। 3 दिन में जमा करने होंगे मूल दस्तावेज सचिव नवलेश कुमार ने बताया कि ग्राम कचहरी को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अब सभी आवेदन ऐप के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें 3 दिनों के अंदर मूल दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होते हैं। इसके बाद सुनवाई की तारीख तय कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। इससे आवेदक को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने मोबाइल से ही तारीख, ऑर्डर और मामले की स्थिति देख सकते हैं। ग्राम कचहरी के इस डिजिटल कदम से आम लोगों को त्वरित न्याय और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।1
- अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।1
- पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी1