चेवाड़ा सीएचसी में आयुष्मान योजना की समीक्षा, लंबित आवेदन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने जताया संतोष। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने की। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में बताया गया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं पाया गया है। प्राप्त सभी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप सचिव ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र नाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी शनिवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।
चेवाड़ा सीएचसी में आयुष्मान योजना की समीक्षा, लंबित आवेदन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने जताया संतोष। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने की। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में बताया गया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं पाया गया है। प्राप्त सभी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप सचिव ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र नाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी शनिवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।
- अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।1
- बाढ़ की बेटी नेहा सिंह का सेवा संकल्प जारी, लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू बाढ़ से एक बार फिर सेवा और श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली है। सावन के पावन अवसर पर बाढ़ की बेटी नेहा सिंह और रामलक्ष फाउंडेशन ने लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए बाढ़ से सुल्तानगंज तक निःशुल्क एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के बाबा धाम यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। लक्ष्मी निवास, कोर्ट एरिया स्थित आवास से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नेहा सिंह ने नारियल फोड़कर और बाबा भोलेनाथ का ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। रवाना होने से पहले नेहा सिंह स्वयं बस में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार, फल, भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नेहा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक तंगी के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद रहा तो यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लगातार दूसरे वर्ष संचालित यह निःशुल्क एसी बस सेवा अब केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुकी है।1
- तीन दिन की सफाईकर्मी हड़ताल से कूड़े में डूबा बिहारशरीफ, बढ़ी जन परेशानी बिहारशरीफ नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, मोहल्लों और गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं। बरसात के बीच फैली गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के तहत किया गया वितरण1
- 'मुक्कमार' अभियान में इनर व्हील क्लब का सहयोग, बालिकाओं में बढ़ा आत्मविश्वास1
- चेवाड़ा सीएचसी में आयुष्मान योजना की समीक्षा, लंबित आवेदन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने जताया संतोष। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने की। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में बताया गया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं पाया गया है। प्राप्त सभी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप सचिव ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र नाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी शनिवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।1
- जिला स्थापना दिवस पर महान विभूतियों को किया गया नमन, विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प शेखपुरा। जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शेखपुरा के निर्माण और विकास में योगदान देने वाली महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान जिले के सृजनकर्ता स्वर्गीय राजो सिंह सहित अन्य समाजसेवियों एवं अग्रणी व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शेखपुरा का गौरवशाली इतिहास जिले के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राजो सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों के प्रयासों से शेखपुरा को अलग जिला बनाने का सपना साकार हुआ, जिसे आज नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से जिले के समग्र विकास में सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शेखपुरा के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- बिहारशरीफ में सफाई कर्मियों की तीसरा दिन हड़ताल जारी रहा।1