logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ की बेटी नेहा सिंह का सेवा संकल्प जारी, लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू बाढ़ से एक बार फिर सेवा और श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली है। सावन के पावन अवसर पर बाढ़ की बेटी नेहा सिंह और रामलक्ष फाउंडेशन ने लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए बाढ़ से सुल्तानगंज तक निःशुल्क एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के बाबा धाम यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। लक्ष्मी निवास, कोर्ट एरिया स्थित आवास से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नेहा सिंह ने नारियल फोड़कर और बाबा भोलेनाथ का ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। रवाना होने से पहले नेहा सिंह स्वयं बस में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार, फल, भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नेहा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक तंगी के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद रहा तो यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लगातार दूसरे वर्ष संचालित यह निःशुल्क एसी बस सेवा अब केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुकी है।

1 hr ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
1 hr ago

बाढ़ की बेटी नेहा सिंह का सेवा संकल्प जारी, लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू बाढ़ से एक बार फिर सेवा और श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली है। सावन के पावन अवसर पर बाढ़ की बेटी नेहा सिंह और रामलक्ष फाउंडेशन ने लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए बाढ़ से सुल्तानगंज तक निःशुल्क एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के बाबा धाम यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। लक्ष्मी निवास, कोर्ट एरिया स्थित आवास से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नेहा सिंह ने नारियल फोड़कर और बाबा भोलेनाथ का ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। रवाना होने से पहले नेहा सिंह स्वयं बस में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार, फल, भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नेहा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक तंगी के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद रहा तो यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लगातार दूसरे वर्ष संचालित यह निःशुल्क एसी बस सेवा अब केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुकी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा में सरकारी कर्मियों की उपस्थिति को लेकर प्रशासन सख्त, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश चेवाड़ा में सरकारी कर्मियों की उपस्थिति को लेकर प्रशासन सख्त, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवनों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की।बैठक में बीडीओ ने सभी विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने पंचायत सरकार भवन एवं आवंटित सरकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर निर्धारित समय पर कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कर्मियों की नियमित उपस्थिति से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा तथा शिकायतों का त्वरित समाधान भी संभव होगा।समीक्षा के दौरान कई कर्मियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सभी कर्मियों को समय पालन एवं कार्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी साकेत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह बैठक शनिवार को आयोजित हुई, जिसका समापन अपराह्न लगभग 3:00 बजे हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह की समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी।
    1
    चेवाड़ा में सरकारी कर्मियों की उपस्थिति को लेकर प्रशासन सख्त, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
चेवाड़ा में सरकारी कर्मियों की उपस्थिति को लेकर प्रशासन सख्त, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवनों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की।बैठक में बीडीओ ने सभी विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने पंचायत सरकार भवन एवं आवंटित सरकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर निर्धारित समय पर कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कर्मियों की नियमित उपस्थिति से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा तथा शिकायतों का त्वरित समाधान भी संभव होगा।समीक्षा के दौरान कई कर्मियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सभी कर्मियों को समय पालन एवं कार्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी साकेत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह बैठक शनिवार को आयोजित हुई, जिसका समापन अपराह्न लगभग 3:00 बजे हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह की समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    36 min ago
  • दिल्ली के संसद भवन के बाहर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव राम मंदिर चोरी पर नाटक के माध्यम से देश के जनता को बताया. बेगूसराय भाजपा नेता संसद भवन का गरिमा को तार-तार किए पप्पू यादव. और हिंदू सनातन का भी मजाक बनाया सांसद पप्पू यादव यह बेगूसराय के भाजपा के नेताओं ने पप्पू यादव पर हमला करते हुए....
    2
    दिल्ली के संसद भवन के बाहर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव राम मंदिर चोरी पर नाटक के माध्यम से देश के जनता को बताया. बेगूसराय भाजपा नेता संसद भवन का गरिमा को तार-तार किए पप्पू यादव. और हिंदू सनातन का भी मजाक बनाया सांसद पप्पू यादव यह बेगूसराय के भाजपा के नेताओं ने पप्पू यादव पर हमला करते हुए....
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    1
    अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू
शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके।
प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    6 hrs ago
  • प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार और गालियों के बारे में सुनिए क्या कुछ कहे pm मोदी
    1
    प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार और गालियों के बारे में सुनिए क्या कुछ कहे pm मोदी
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में लगा कचरो का अंबार, आमलोग परेशान बाढ नगर परिषद के सफाई कर्मी का हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरो का अंबार लग गया है कचरे से बदबू आने जाने वाले आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि बरसात का समय है इस तरह सड़क किनारे कचरो का ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रही है। मात्र तीन दिन में शहर की हालत न किए हो गई है। सड़क से जाने वाले लोग कचरे से उठने वाले बदबू को लेकर नाक मुंह ढक करके गुजरते हैं। हालांकि कुछ स्थाई सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। नगर परिषद द्वारा स्थाई कर्मी से काम करने पर अस्थाई सफाई कर्मी बाधा पहुंचा रहे हैं। जिस शहर का हालात बिगड़ते जा रहा है। नगर परिषद को सफाई करने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरी है अब देखना होगा कि कब तक नगर परिषद शहर में सफाई करने में सफल होती है। बाइट अनूप कुमार स्थानीय बाइट दीपक कुमार स्थानीय दुकानदार
    1
    सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में लगा कचरो का अंबार, आमलोग परेशान
बाढ नगर परिषद के सफाई कर्मी का हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरो का अंबार लग गया है कचरे से बदबू आने जाने वाले आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि बरसात का समय है इस तरह सड़क किनारे कचरो का ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रही है। मात्र तीन दिन में शहर की हालत न किए हो गई है। सड़क से जाने वाले लोग कचरे से उठने वाले बदबू को लेकर नाक मुंह ढक करके गुजरते हैं। हालांकि कुछ स्थाई सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। नगर परिषद द्वारा स्थाई कर्मी से काम करने पर अस्थाई सफाई कर्मी बाधा पहुंचा रहे हैं। जिस शहर का हालात बिगड़ते जा रहा है। नगर परिषद को सफाई करने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरी है अब देखना होगा कि कब तक नगर परिषद शहर में सफाई करने में सफल होती है।
बाइट अनूप कुमार स्थानीय 
बाइट दीपक कुमार स्थानीय दुकानदार
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • चेवाड़ा सीएचसी में आयुष्मान योजना की समीक्षा, लंबित आवेदन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने जताया संतोष। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने की। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में बताया गया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं पाया गया है। प्राप्त सभी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप सचिव ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र नाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी शनिवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।
    1
    चेवाड़ा सीएचसी में आयुष्मान योजना की समीक्षा, लंबित आवेदन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने जताया संतोष। गौरतलब है कि 
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने की। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया।
बैठक में बताया गया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं पाया गया है। प्राप्त सभी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप सचिव ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।
समीक्षा बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र नाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए।
इस संबंध में जानकारी शनिवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • औरंगाबाद में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा
    1
    औरंगाबाद में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • मुंगेर व्यवहार न्यायालय की प्रथम मंजिल में भीषण आग, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
    1
    मुंगेर व्यवहार न्यायालय की प्रथम मंजिल में भीषण आग, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.