Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंगेर व्यवहार न्यायालय की प्रथम मंजिल में भीषण आग, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
JMBNEWS
मुंगेर व्यवहार न्यायालय की प्रथम मंजिल में भीषण आग, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
More news from बिहार and nearby areas
- मध्य-पूर्व में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा! अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर | गाजा में शांति की नई पहल मध्य-पूर्व में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट और गाजा में शांति वार्ता की नई कोशिशों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। क्या यह तनाव बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है? इसका भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए इस वीडियो में पूरी और ताज़ा जानकारी। 👉 वीडियो देखें, अपनी राय कमेंट में लिखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, पुरानी पीसीसी सड़क की परत हटाए बिना बनाई जा रही PCC सड़क, जेई बोले- एस्टीमेट के तहत हो रहा काम बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत फोरलेन से रवाईच गांव होते हुए एसएच 106 तक बनाए जा पीसीसी सड़क में लोगों ने विभाग और ठेकेदार पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ढलाई की गई पीसीसी सड़क की पुरानी परत बिना हटाए नई ढलाई कर दी गई, इससे सड़क ऊंचा हो रहा है और घर की ऊंचाई सड़क से नीचे है जिससे घरों के आगे पानी जमने का खतरा है, यह नियमानुसार गलत पीसीसी सड़क की ढलाई की गई है। संजय सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य गलत किया गया है उन्होंने इंजीनियर से इसको लेकर शिकायत की लेकिन इंजीनियर का कहना है की ढलाई पर ही ढलाई करना है जबकि हाई कोर्ट का आदेश है कि ढलाई को तोड़कर उसका मलवा हटाने के बाद इस पर ढलाई करना है यह ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है यह ढलाई ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है उन्होंने ढलाई में इस्तेमाल किया जा रहे गिट्टी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं जेई ने कार्यस्थल पर ही कहा कि एस्टीमेट में प्रोफाइल करेक्शन दिया गया है, सड़क निर्माण में प्रोफाइल करेक्शन के बाद ही नया सड़क बनाया जाता है अगर कहीं ज्यादा समस्या होती है तो उसे डिस्मेंटलिंग करके सड़क बनाया जाता है यह कार्य एस्टीमेट के अनुसार हो रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के सवाल पर चुप्पी साध ली। दरअसल हाईकोर्ट के आदेशानुसार, किसी भी पुरानी पक्की या ढलाई वाली सड़क के ऊपर बिना उसकी पुरानी परत (स्ट्रक्चर) को तोड़े या हटाए नई ढलाई नहीं की जा सकती है। अदालत की सख्ती के बाद सरकार और नगर निकायों ने नियम बनाया है कि सड़क की ऊंचाई घरों और नालियों के स्तर से ऊंची नहीं होनी चाहिए ताकि जलजमाव न हो।1
- मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने लाखों की डीजे चोरी कर हुआ फरार । मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से डीजे संचालक के गाड़ी से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर हुआ फरार । जिसका वीडियो CCTV कैमरा में हुआ कैद। पुलिस द्वारा छानबीन जारी । जी हां यह घटना बीते 13 जून रात्रि कि है जहां खड़ी बेलोरो गाड़ी में सेट डीजे साउंड की क़ीमती आहूजा कम्पनी के दो एमप्लीफायर चोरों ने लेकर फरार हो गया जिसका कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है । आपको बताते चले कि यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पटोरी मुख्य पथ पर नंदनी इटवा गांव के समीप डीजे संचालक स्व. युगल राय के पुत्र विगन राय के यहां अज्ञात चोरों के द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया, जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गया। वहीं इस घटना से मायूस संचालक बिगन राय ने स्थानीय थाना मोहिउद्दीन नगर में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से समान बरामदगी करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय थाना से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीते कई दिनों पुलिस छानबीन कर रही है। इन्हीं मामलों को लेकर डीजे संचालक श्री राय ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- अपने 'साहब' को विदा करते वक्त छलक पड़े जवानों के जज़्बात, मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक कर देने वाला नज़ारा शनिवार की शाम मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर भावनाओं से सराबोर हो गया। सेवानिवृत्त डीआईजी रविंद्र भगत जब अपने सरकारी आवास से अंतिम विदाई लेकर रवाना हुए, तो पूरा परिसर "डीआईजी साहब की जय" के नारों से गूंज उठा। हर ओर सम्मान, अपनापन और बिछड़ने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। कई जवानों की आंखें नम थीं, क्योंकि वे अपने ऐसे अधिकारी को विदा कर रहे थे, जिन्हें वे सिर्फ कमांडर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते थे। अपने अंतिम प्रस्थान से पहले डीआईजी रविंद्र भगत पीर बाबा की मजार पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर देशभर में तैनात सीआरपीएफ़ जवानों की सुरक्षा, सुख-शांति और कुशलता की दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में निर्मित मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर उन्होंने एक ऐसा कार्य किया जिसने उनकी संवेदनशील सोच को फिर से सबके सामने ला दिया। उन्होंने तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में बिना किसी परिचय के घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोगों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। विदाई के सबसे भावुक क्षण में जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को गाड़ी में बैठाया और फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान कई जवान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे उनका काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में रहने वाले जवानों और उनके परिवारों ने रास्ते भर खड़े होकर हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाएं देकर उन्हें विदाई दी। हर कोई उस अधिकारी को अपने अंदाज में सम्मान देना चाहता था, जिसने अपने कार्यकाल में अनुशासन के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की भी मिसाल कायम की। यह विदाई केवल एक अधिकारी की रवानगी नहीं थी, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता से बने एक गहरे रिश्ते की भावुक विदाई थी। मोकामाघाट सीआरपीएफ़ की यह शाम वहां मौजूद हर व्यक्ति की यादों में लंबे समय तक जीवित रहेगी।1
- समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर स्थान मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर एसडीएम, नगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीयों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.1
- औरंगाबाद में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा1
- बाढ़ की बेटी नेहा सिंह का सेवा संकल्प जारी, लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू बाढ़ से एक बार फिर सेवा और श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली है। सावन के पावन अवसर पर बाढ़ की बेटी नेहा सिंह और रामलक्ष फाउंडेशन ने लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए बाढ़ से सुल्तानगंज तक निःशुल्क एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के बाबा धाम यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। लक्ष्मी निवास, कोर्ट एरिया स्थित आवास से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नेहा सिंह ने नारियल फोड़कर और बाबा भोलेनाथ का ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। रवाना होने से पहले नेहा सिंह स्वयं बस में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार, फल, भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नेहा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक तंगी के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद रहा तो यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लगातार दूसरे वर्ष संचालित यह निःशुल्क एसी बस सेवा अब केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुकी है।1
- पटोरी प्रखंड क्षेत्र में रासायनिक यूरिया खाद के कीमतों में भारी बढ़ोतरी। प्रशासन बेखबर। समस्तीपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के पुरानी बाजार में कमल कृषि केंद्र के दुकानदारों ने रासायनिक यूरिया खाद की कालाबाजारी करते हुए 267/70 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है जहां क्षेत्र की युवा किसान 267 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा मजबूरी में खरीदारी करना पड़ रहा है। इस मामले में स्थानीय पदाधिकारी वे खबर है, जहां सरकार ने निर्धारित मूल्य तय करने के बाद भी दुकानदारों की मनमानी कहें या दबंगई खुलेआम 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री की जा रही है। ऐसे मामलों में चिन्हित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाना चाहिए।1
- जन्दाहा बाजार से गायब हुए लाला सिंह, पुलिस और परिजन कर रहे तलाश जन्दाहा बाजार से गायब हुए लाला सिंह, पुलिस और परिजन कर रहे तलाश #गुमशुदा_की_तलाश #MissingPerson #LalaSingh #वैशाली #जन्दाहा #जन्दाहाबाजार #गुमशुदगी #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #MissingAlert #HelpFindLalaSingh #NewsUpdate #ABAPNews #ShareThisPost1