हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, पुरानी पीसीसी सड़क की परत हटाए बिना बनाई जा रही PCC सड़क, जेई बोले- एस्टीमेट के तहत हो रहा काम बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत फोरलेन से रवाईच गांव होते हुए एसएच 106 तक बनाए जा पीसीसी सड़क में लोगों ने विभाग और ठेकेदार पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ढलाई की गई पीसीसी सड़क की पुरानी परत बिना हटाए नई ढलाई कर दी गई, इससे सड़क ऊंचा हो रहा है और घर की ऊंचाई सड़क से नीचे है जिससे घरों के आगे पानी जमने का खतरा है, यह नियमानुसार गलत पीसीसी सड़क की ढलाई की गई है। संजय सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य गलत किया गया है उन्होंने इंजीनियर से इसको लेकर शिकायत की लेकिन इंजीनियर का कहना है की ढलाई पर ही ढलाई करना है जबकि हाई कोर्ट का आदेश है कि ढलाई को तोड़कर उसका मलवा हटाने के बाद इस पर ढलाई करना है यह ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है यह ढलाई ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है उन्होंने ढलाई में इस्तेमाल किया जा रहे गिट्टी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं जेई ने कार्यस्थल पर ही कहा कि एस्टीमेट में प्रोफाइल करेक्शन दिया गया है, सड़क निर्माण में प्रोफाइल करेक्शन के बाद ही नया सड़क बनाया जाता है अगर कहीं ज्यादा समस्या होती है तो उसे डिस्मेंटलिंग करके सड़क बनाया जाता है यह कार्य एस्टीमेट के अनुसार हो रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के सवाल पर चुप्पी साध ली। दरअसल हाईकोर्ट के आदेशानुसार, किसी भी पुरानी पक्की या ढलाई वाली सड़क के ऊपर बिना उसकी पुरानी परत (स्ट्रक्चर) को तोड़े या हटाए नई ढलाई नहीं की जा सकती है। अदालत की सख्ती के बाद सरकार और नगर निकायों ने नियम बनाया है कि सड़क की ऊंचाई घरों और नालियों के स्तर से ऊंची नहीं होनी चाहिए ताकि जलजमाव न हो।

- प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार और गालियों के बारे में सुनिए क्या कुछ कहे pm मोदी1
- सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में लगा कचरो का अंबार, आमलोग परेशान बाढ नगर परिषद के सफाई कर्मी का हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरो का अंबार लग गया है कचरे से बदबू आने जाने वाले आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि बरसात का समय है इस तरह सड़क किनारे कचरो का ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रही है। मात्र तीन दिन में शहर की हालत न किए हो गई है। सड़क से जाने वाले लोग कचरे से उठने वाले बदबू को लेकर नाक मुंह ढक करके गुजरते हैं। हालांकि कुछ स्थाई सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। नगर परिषद द्वारा स्थाई कर्मी से काम करने पर अस्थाई सफाई कर्मी बाधा पहुंचा रहे हैं। जिस शहर का हालात बिगड़ते जा रहा है। नगर परिषद को सफाई करने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरी है अब देखना होगा कि कब तक नगर परिषद शहर में सफाई करने में सफल होती है। बाइट अनूप कुमार स्थानीय बाइट दीपक कुमार स्थानीय दुकानदार1
- बेलछी से दो बच्चे लापता पुलिस लगातार कर रही है प्रयास परिजनों का रो रोकर बुरा हाल कोरारी गाँव से दो बचे लापता बाइक सवार बच्चे को लेकर फरार पुलिस सीसीटीवी कैमरे का कर रही है अवलोकन? आयुष श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 लगातार पीड़ित परिवार से संपर्क में दिया आश्वासन। टेक्निकल टीम लगी काम पर वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।1
- स्थानीय विधायक ने मोहिउद्दीन नगर बाजार वासियों को दिया बड़ी सौगात। आम लोगों ने किया सराहना। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर बाजार में आने वाले आम जनताओं के द्वारा वर्षों से की जा रही है मांग को को लेकर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने आज फीता काटकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर जनता को किया समर्पित। इस मौके पर समाज सेवी भाई रणधीर ने सभा को किया संबोधित।1
- सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी@बाढ़। पटना जिले के बाढ़ से सुल्तानगंज तक जाने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ राम लक्ष्य फाउंडेशन की डायरेक्टर नेहा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पहले जत्थे के श्रद्धालुओं को गमछा, खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। नेहा सिंह ने बताया कि यह सेवा सप्ताह में दो दिन चलेगी और इसका लाभ लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिवभक्तों के लिए बड़ी सौगात बताया।1
- औरंगाबाद में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा1
- मुंगेर व्यवहार न्यायालय की प्रथम मंजिल में भीषण आग, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी1