Shuru
Apke Nagar Ki App…
आँखों में मिर्ची झोंककर लूट करने वाले लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले की स्टेशनगंज पुलिस ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए लूट की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश किया है। शादी समारोह में जा रहे दंपति की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। पुलिस ने लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका (मंगलसूत्र) भी बरामद कर लिया है। घटना 13 फरवरी 2026 की रात लगभग 09:30 बजे की है। ग्राम करहैया खेड़ा निवासी राजेश मेहरा अपनी पत्नी के साथ ग्राम खमरिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
Ashish Dubey
आँखों में मिर्ची झोंककर लूट करने वाले लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले की स्टेशनगंज पुलिस ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए लूट की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश किया है। शादी समारोह में जा रहे दंपति की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। पुलिस ने लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका (मंगलसूत्र) भी बरामद कर लिया है। घटना 13 फरवरी 2026 की रात लगभग 09:30 बजे की है। ग्राम करहैया खेड़ा निवासी राजेश मेहरा अपनी पत्नी के साथ ग्राम खमरिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुणवती से साढे सात लाख रुपए लूटने वाले आरोपियों को करेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से ₹300000 बरामद किए हैं शेष पैसे उन्होंने मौज मस्ती और धार्मिक स्थलों में घूमने में खर्च कर दिए1
- स्टेशनगंज थाना अंतर्गत खमरिया मैं एक शादी समारोह के दौरान मामूली बहस को लेकर नीरज मेहरा ने तलवार निकालकर बारातियों पर हमला कर दिया इसमें एक दो लोग घायल हो गए वहीं अन्य लोग दहशत में आ गए जैसे ही स्टेशन गंज थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे तो तलवारबाज नीरज मेहरा तलवार लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया स्टेशनगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके ऊपर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।1
- गुड़ भट्टी से लाखों की चोरी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिला पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक गुड़ भट्टी के पास स्थित कमरे से नकदी से भरी लोहे की पेटी पार कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 25 हजार रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है। 14 जनवरी 2026 को मुजफ्फरनगर (U.P.) निवासी अनीश खान ने थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम छितापार स्थित राजेश रघुवंशी की गुड़ भट्टी से 12 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी मात्रा में नकदी चोरी कर ली है पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने जब आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पकड़े गए तीनों आरोपी राजा सक्सेना, रजत हरिजन और शिवा ने बताया कि: उन्होंने पहले से ही गुड़ भट्टी के कमरे में रखी पेटी को चुराने की प्लानिंग की थी। शिवा नाम के आरोपी ने कमरे के अंदर घुसकर लोहे की पेटी चोरी की। वारदात के बाद उन्होंने पेटी को कुछ दूर ले जाकर तोड़ा और पैसे आपस में बाँट लिए। शातिर दिमाग चोरों ने कुछ पैसे वहीं पास की झाड़ियों में गाड़ दिए थे ताकि भट्टी बंद होने के बाद उन्हें बाद में ले जा सकें। बाकी पैसों को लेकर वे भोपाल, हरिद्वार और उज्जैन जैसे शहरों में ऐश-मौज और घूमने-फिरने में खर्च करते रहे। गिरफ्तार आरोपी (सभी निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश): राजा सक्सेना (ग्राम गादला) रजत हरिजन (ग्राम गादला) शिवा उर्फ शिवकुमार (ग्राम गादला) पुलिस की सफलता और बरामदगी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों से 3 लाख 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। इनके खिलाफ धारा 305 ए (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि अनिल अजमेरिया, सउनि अवधेश बघेल और उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- Post by बृजेश अग्रवाल4
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि4
- प्रार्थी अनीश खान पिता भूरा खान उम्र 55 साल निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जाल मुजफ्फर नगर (उ.प्र.) ने रिपोर्ट लेख करायी कि राजेश रघुवंशी निवासी करेली की गुढ भट्टी ग्राम छितापार से किराये से लिया था, जो दिनांक 12.01.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट लेख करायी थी जो थाना करेली मे अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 305ए बीएनएस का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जो अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री ऋषिकेश मीना द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिन्होने सायबर सेल की मदद से आरोपियान को मय पैसे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी राजा सक्सेना पिता शोकिंदर सक्सेना उम्र 26 साल निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जिला मुजफ्फनगर (उ.प्र.) ने अपने साथी रजत पिता सुनील कुमार हरिजन व शिवा उर्फ शिवकुमार पिता रविन्दर कुमार चमार को बुलाया व गुढ भट्टी के पास बने कमरे मे रखी पेटी को चुराने की योजना बनायी तथा योजना के अनुसार शिवा ने कमरे के अंदर से लोहे की पैसो से भरी पेटी चुराकर ले गया जिसको व घटना स्थल से 1 - 1/12 किलो मीटर की दूरी मे ले जाकर पेटी खोलकर उसमे रखे पैसे , आपस मे बटवारा किया जिसमे प्रत्येक के हिस्से मे 2 – 2 लाख रूपया आना बताया था जिसमे से उन्होने डर के कारण राजा सक्सेना ने 1,10,000 ,रजत ने 1,23,500/- व शिवा ने 80,000/- रूपये मे पन्नियो एवं थैली मे रखकर वही गुढ भट्टी के पास झाडियो मे गाढ दिये ताकि गुढ भट्टी बंद होने पर पैसा ले जायेगे व शेष पैसा लेकर गांव जाने के बहाने निकल गये थे जो बाद मे भोपाल, हरिद्वार , उज्जैन मे भ्रमण करते रहे जो अपने साथ ले गये पैसे खाने पीने एवं भ्रमण मे खर्चा कर दिये। तथा पुनःअभी अपना गुढ भट्टी का हिसाब करने वापस आये थे जो शंका के घेरा मे होने के कारण कडाई से पूछताछ किया गया जो राजा सक्सेना से 1,10,000/- रूपये व रजत हरिजन से 1,23,500/- रूपये तथा शिवा उर्फ शिवकुमार हरिजन से 80,000/- रूपये जप्त किये गये।2
- मंत्री पुत्र आकाश राजपूत ने किया क्षेत्र के समस्त क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया कि सभी भक्त जन आयोजन में शामिल हो1
- स्टेशन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने मीडिया के सामने अपना जुर्मुकुल करते हुए कहा कि पैसों की तंगी के चलते उसने आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था1