बेल्थरा रोड में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 'द एपेक्स नर्सिंग होम' बेल्थरा रोड (बलिया)। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेल्थरा रोड में द एपेक्स नर्सिंग होम अपनी सेवाओं के साथ शुरू हो गया है। नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में विभिन्न रोगों का उपचार, सामान्य एवं जटिल ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना संस्थापन का प्रमुख उद्देश्य है। द एपेक्स नर्सिंग होम का पता यादव नगर, इमिलिया रोड, सोनाडीह मार्ग, बेल्थरा रोड, जनपद-बलिया
बेल्थरा रोड में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 'द एपेक्स नर्सिंग होम' बेल्थरा रोड (बलिया)। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेल्थरा रोड में द एपेक्स नर्सिंग होम अपनी सेवाओं के साथ शुरू हो गया है। नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में विभिन्न रोगों का उपचार, सामान्य एवं जटिल ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना संस्थापन का प्रमुख उद्देश्य है। द एपेक्स नर्सिंग होम का पता यादव नगर, इमिलिया रोड, सोनाडीह मार्ग, बेल्थरा रोड, जनपद-बलिया
- This is my doggy, and he was having so much fun with us today—take a look, it was really great1
- गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर होगा विराट प्रदर्शन... बलिया। भारत के राजपत्र संविधान, शासनादेश के अनुपालन में गोंड जाति को सुगमतापूर्वक अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एकरूपता करने हेतु गोंड(धुरिया) जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देने! हाईस्कूल से लगायत स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईंटीआई, पॉलीटेक्निक, विधि के छात्रों को छात्रवृत्ति/ फीस प्रतिपूर्ति देने। हर जिले में आदिवासी जनजाति छात्रावास की स्थापना करने, भूमिहीन जनजाति गोंड समुदाय को बसने हेतु आवासीय पट्टा व कृषि हेतु कृषि पट्टा देने। उत्तर प्रदेश में केन्द्र की भांति स्वतंत्र रूप से उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग का गठन करने! गोंड समुदाय का उत्पीड़न करने इन पर हमला करने वालों पर अनु.जाति/ अनु.जनजाति उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने सहित स्वतंत्रता संग्राम देश की आजादी के दौरान शहीद हुए आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के स्मृति में जिला व प्रदेश स्तर पर संग्रहालय/स्मृति भवन का निर्माण कराने। विभिन्न विभागों में खाली पड़े अनुसूचित जनजाति के सीटों पर बैकलाग़ के माध्यम से भर्ती करने की मांग को लेकर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर दारूल सफा लखनऊ जीपीओ स्थित बाबा साहब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा, महात्मा गांधी जी प्रतिमा का माल्यार्पण गोंड समुदाय उ.प्र. के द्वारा किया जायेगा तथा गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु ज्ञापन पत्रक मुख्य मंत्री जी व महामहिम राज्यपाल जी को प्रेषित किया जायेगा। तत्पश्चात सभी गोंड समुदाय के लोग झूलेलाल पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए पहुंचेंगे! मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित उक्त कार्यक्रम की अग्रिम सूचना से सम्बन्धित पत्रक 3 अगस्त 2026 को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर आयोजित विराट प्रदर्शन की सफलता हेतु गांव गांव का दौरा कर प्रचार प्रसार अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है! इस दौरान गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला संगठन मंत्री बच्चा लाल गोंड, जिला उपाध्यक्ष शिवजी गोंड, अमित कुमार गोंड, सुधीर गोंड, धर्मेन्द्र गोंड, मुन्ना गोंड, शिवकुमार गोंड भी प्रमुख रूप से रहे।1
- पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी। मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, कलश वंदन यात्रा का हुआ शुभारंभ वाराणसी की पावन जन्मस्थली की मिट्टी लेकर गांव-गांव पहुंचेगा कलश, मंदिरों में पूजन के साथ बताए जाएंगे संत रविदास के विचार देवरिया। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पावन मिट्टी कलश में रखकर जनपद के गांव-गांव और मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक स्थल पर कलश पूजन के साथ संत रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के क्रम में भाजपा औरा चौरी कार्यालय से कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ संयोजक कृष्णानाथ राय तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत कलश पूजन के साथ किया। इस अवसर पर बलराम उपाध्याय, अजय कुमार दूबे, अजय शाही, हेमंत मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह आजाद, अम्बिकेश पाण्डेय, मारकंडेय गिरी, गिरिजेश सिंह, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, रमेश वर्मा, प्रदीप जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल, प्रभाकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा का पहला पड़ाव खोराराम दुर्गा मंदिर रहा, जहां मंडल अध्यक्ष बैतालपुर राजेश निषाद और अनिरुद्ध कुशवाहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कलश का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा धतूरा ब्रह्मस्थान पहुंची, जहां नंद किशोर मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलश पूजन किया। बैतालपुर के पंचमुखी मंदिर में सांसद शशांक मणि और अजय पाण्डेय के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत कर पूजन किया गया। सांसद बोले— कर्म और सेवा से तय होती है व्यक्ति की महानता पंचमुखी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और समाज सेवा से तय होती है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समरस समाज के निर्माण में सभी से सहभागिता निभाने की अपील की। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान भी सामाजिक समानता, सद्भाव और जनभागीदारी को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में अरुण सिंह, अभयनाथ तिवारी, अजय दूबे, विभा पाण्डेय, सूर्यप्रकाश मणि, नीलरतन जायसवाल, राहुल मणि, हरेंद्र पाल, सतेंद्र मणि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके बाद कलश वंदन यात्रा शिव मंदिर बलुआ पहुंची, जहां प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत एवं पूजन किया गया। प्रथम दिवस का अंतिम पड़ाव शिव-हनुमान मंदिर सिरजम रहा, जहां सत्येन्द्र तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का रात्रि विश्राम सिरजम में होगा, जबकि अगले दिन यह गौरीबाजार मंडल के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी।1
- कोर्ट के आदेश के बाद जेसीबी की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई देवरिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वा चौराहे के समीप कई महीनों से किए हुए अतिक्रम के खिलाफ चला बुलडोजर,यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर मौके पर राजस्व टीम और थाना कोतवाली पुलिस की उपस्थिति में हुई।2
- लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV से संवाददाता अशोक मद्धेशिया *सावन के पहले सोमवार शिवमय हुआ भटनी, बाबा बर्फानी की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब* देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को भटनी नगर पंचायत भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आई। छोटी गंडक नदी पुल स्थित बाबा बर्फानी की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। पालकी यात्रा छोटी गंडक पुल से रामलीला मैदान, गांधी चौक, मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।शोभायात्रा का सबसे भावुक दृश्य जामा मस्जिद के पास देखने को मिला, जहां ताजियादार शमशुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, गुड्डू अंसारी, अस्पक अंसारी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था कर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। उधर, ठाकुर जी की कुटी, जंगलीनाथ, सिसवानाथ, नागेश्वरनाथ, महादेवा, नूरीगंज मिल मंदिर, बनकटा शिव, बेहरा डाबर और मठिया सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन भटनी क्षेत्र शिवभक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द के रंग में रंगा रहा। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV से संवाददाता अशोक मद्धेशिया *सावन के पहले सोमवार शिवमय हुआ भटनी, बाबा बर्फानी की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब* देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को भटनी नगर पंचायत भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आई। छोटी गंडक नदी पुल स्थित बाबा बर्फानी की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। पालकी यात्रा छोटी गंडक पुल से रामलीला मैदान, गांधी चौक, मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।शोभायात्रा का सबसे भावुक दृश्य जामा मस्जिद के पास देखने को मिला, जहां ताजियादार शमशुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, गुड्डू अंसारी, अस्पक अंसारी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था कर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। उधर, ठाकुर जी की कुटी, जंगलीनाथ, सिसवानाथ, नागेश्वरनाथ, महादेवा, नूरीगंज मिल मंदिर, बनकटा शिव, बेहरा डाबर और मठिया सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन भटनी क्षेत्र शिवभक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द के रंग में रंगा रहा।1
- बेल्थरा रोड स्टेशन पहुंचे DRM आशीष जैन, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन बेल्थरा रोड। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में डाकबंगला रोड से जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज होते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक जर्जर सड़क के निर्माण, बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वाले आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड संख्या-5 (बिचला पोखरा) के सभासद मोहमद सद्दाम ने कहा कि उक्त सभी मांगें क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से जुड़ी हैं, जिनका समाधान होना आवश्यक है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने, RPF के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डाकबंगला रोड के गड्ढों को एक-दो दिन के भीतर भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश समाप्त होने के बाद सड़क का स्थायी निर्माण कराने और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के संबंध में भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।4
- Jo nikhari se Kishan Pali Road hai vah Road abhi Ek Mahina pahle bana Hua Hai is Road Ka Hal dekhiae yah Bihar ke road1
- पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी। मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1