logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, कलश वंदन यात्रा का हुआ शुभारंभ वाराणसी की पावन जन्मस्थली की मिट्टी लेकर गांव-गांव पहुंचेगा कलश, मंदिरों में पूजन के साथ बताए जाएंगे संत रविदास के विचार देवरिया। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पावन मिट्टी कलश में रखकर जनपद के गांव-गांव और मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक स्थल पर कलश पूजन के साथ संत रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के क्रम में भाजपा औरा चौरी कार्यालय से कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ संयोजक कृष्णानाथ राय तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत कलश पूजन के साथ किया। इस अवसर पर बलराम उपाध्याय, अजय कुमार दूबे, अजय शाही, हेमंत मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह आजाद, अम्बिकेश पाण्डेय, मारकंडेय गिरी, गिरिजेश सिंह, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, रमेश वर्मा, प्रदीप जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल, प्रभाकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा का पहला पड़ाव खोराराम दुर्गा मंदिर रहा, जहां मंडल अध्यक्ष बैतालपुर राजेश निषाद और अनिरुद्ध कुशवाहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कलश का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा धतूरा ब्रह्मस्थान पहुंची, जहां नंद किशोर मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलश पूजन किया। बैतालपुर के पंचमुखी मंदिर में सांसद शशांक मणि और अजय पाण्डेय के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत कर पूजन किया गया। सांसद बोले— कर्म और सेवा से तय होती है व्यक्ति की महानता पंचमुखी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और समाज सेवा से तय होती है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समरस समाज के निर्माण में सभी से सहभागिता निभाने की अपील की। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान भी सामाजिक समानता, सद्भाव और जनभागीदारी को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में अरुण सिंह, अभयनाथ तिवारी, अजय दूबे, विभा पाण्डेय, सूर्यप्रकाश मणि, नीलरतन जायसवाल, राहुल मणि, हरेंद्र पाल, सतेंद्र मणि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके बाद कलश वंदन यात्रा शिव मंदिर बलुआ पहुंची, जहां प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत एवं पूजन किया गया। प्रथम दिवस का अंतिम पड़ाव शिव-हनुमान मंदिर सिरजम रहा, जहां सत्येन्द्र तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का रात्रि विश्राम सिरजम में होगा, जबकि अगले दिन यह गौरीबाजार मंडल के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी।

2 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन के पहले सोमवार पर सोमनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब ! देवरिया के श्री बाबा सोमनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात से ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
    1
    सावन के पहले सोमवार पर सोमनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब !
देवरिया के श्री बाबा सोमनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात से ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद यह बयान दिया था। ​प्रमुख बिंदु: ​अदालत का फैसला: बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बा-इज्जत बरी (Acquit) कर दिया। ​समय और तारीखें: उन्होंने मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस कानूनी प्रक्रिया के दौरान 3.5 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा और इस दौरान 127 बार कोर्ट की तारीखों पर पेशी भुगतनी पड़ी। ​बयान का मुख्य संदेश: कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि "सच कुछ देर के लिए परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी तर्क दिया कि महिला सुरक्षा के उद्देश्य से बनाए गए कड़े कानूनों का कुछ मामलों में दुरुपयोग हो रहा है, जिस पर पुनर्विचार या ध्यान देने की आवश्यकता है।
    1
    भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद यह बयान दिया था।
​प्रमुख बिंदु:
​अदालत का फैसला: बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बा-इज्जत बरी (Acquit) कर दिया।
​समय और तारीखें: उन्होंने मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस कानूनी प्रक्रिया के दौरान 3.5 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा और इस दौरान 127 बार कोर्ट की तारीखों पर पेशी भुगतनी पड़ी। 
​बयान का मुख्य संदेश: कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि "सच कुछ देर के लिए परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी तर्क दिया कि महिला सुरक्षा के उद्देश्य से बनाए गए कड़े कानूनों का कुछ मामलों में दुरुपयोग हो रहा है, जिस पर पुनर्विचार या ध्यान देने की आवश्यकता है।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    16 hrs ago
  • कुशीनगर में गोंड समाज की मांग, सरकारी भर्तियों में 2% एसटी आरक्षण का हो प्रभावी पालन
    1
    कुशीनगर में गोंड समाज की मांग, सरकारी भर्तियों में 2% एसटी आरक्षण का हो प्रभावी पालन
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Saayoni Ghosh Lok Sabha Speech: संसद में सायोनी घोष का PM Modi पर बड़ा हमला | TMC सांसद का तीखा भाषण
    1
    Saayoni Ghosh Lok Sabha Speech: संसद में सायोनी घोष का PM Modi पर बड़ा हमला | TMC सांसद का तीखा भाषण
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी पुलिस के जवान की बच्ची के साथ हैवानियत देखकर वरिष्ठ अधिवक्ता ने फांसी के सजा की मांग किया। जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मौजूद होते हैं उसे वक्त पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर होता है फिर भी पुलिस के जवान ने 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी, यह घटना एक साथ कई सवालों को खड़ा करती है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन तिवारी का बयान।
    1
    यूपी पुलिस के जवान की बच्ची के साथ हैवानियत देखकर वरिष्ठ अधिवक्ता ने फांसी के सजा की मांग किया।
जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मौजूद होते हैं उसे वक्त पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर होता है फिर भी पुलिस के जवान ने 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी, यह घटना एक साथ कई सवालों को खड़ा करती है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन तिवारी का बयान।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर: 'सेठ की हवेली सुरक्षित, गरीब दलित के आशियाने पर चला बुलडोजर' — दोहरा रवैया देख भड़का जनाक्रोश ​कानपुर। शहर में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय द्वारा चलाए गए हालिया अतिक्रमण विरोधी अभियान ने निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने 'सेठ की हवेली' जैसे रसूखदार निर्माणों को छूना तक मुनासिब नहीं समझा, जबकि पास ही बने एक गरीब दलित के झोपड़े और कच्चे मकान को मिनटों में जमींदोज कर दिया। ​क्या है पूरा मामला? ​कानपुर के ग्रामीण/शहरी सीमावर्ती इलाके में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत होते ही बुलडोजर सीधे क्षेत्र के एक निर्धन दलित परिवार के मकान की तरफ बढ़ा। परिवार के लोग अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, रोते-बिलखते रहे, लेकिन दस्ता नहीं रुका और पूरे घर को ध्वस्त कर दिया गया। ​वहीं, महज कुछ ही दूरी पर बने एक दबंग/रसूखदार व्यक्ति के बहुमंजिला अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, तो अधिकारियों ने 'नाप-जोख' और 'कागजी प्रक्रिया' का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की और बुलडोजर वापस लौट गया। ​पीड़ितों और ग्रामीणों का आक्रोश ​पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बीते कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। ​"अमीरों की हवेली के लिए प्रशासन के पास सौ कानून और नोटिस की फुर्सत है, लेकिन हम गरीबों के आशियाने पर सीधे बुलडोजर चढ़ा दिया जाता है। हमारा सब कुछ मिट्टी में मिल गया।" — पीड़ित दलित परिवार ​घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल गरीबों और कमजोरों पर अपनी ताकत दिखाता है, जबकि रसूखदारों और भू-माफियाओं की सेटिंग के आगे लाचार नजर आता है। ​विपक्ष और सामाजिक संगठनों का हमला ​घटना की खबर फैलते ही कई सामाजिक संगठन और विपक्षी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के इस दोहरे रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की: ​भेदभावपूर्ण कार्रवाई: नेताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दलितों और वंचितों को निशाना बनाया जा रहा है। ​मुआवजे की मांग: पीड़ित परिवार को तत्काल नया आवास, मुकम्मल आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। ​आंदोलन की चेतावनी: चेतावनी दी गई है कि यदि रसूखदार के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चला और पीड़ित परिवार का पुनर्वास नहीं हुआ, तो व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। ​प्रशासन का पक्ष ​दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई नियम के अनुसार की गई है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अन्य निर्माणों की स्थिति की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ​फिलहाल, खुले आसमान के नीचे आए पीड़ित परिवार के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ब्यूरो रिपोर्टर
    1
    कानपुर: 'सेठ की हवेली सुरक्षित, गरीब दलित के आशियाने पर चला बुलडोजर' — दोहरा रवैया देख भड़का जनाक्रोश

​कानपुर। शहर में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय द्वारा चलाए गए हालिया अतिक्रमण विरोधी अभियान ने निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने 'सेठ की हवेली' जैसे रसूखदार निर्माणों को छूना तक मुनासिब नहीं समझा, जबकि पास ही बने एक गरीब दलित के झोपड़े और कच्चे मकान को मिनटों में जमींदोज कर दिया। 
​क्या है पूरा मामला?
​कानपुर के ग्रामीण/शहरी सीमावर्ती इलाके में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत होते ही बुलडोजर सीधे क्षेत्र के एक निर्धन दलित परिवार के मकान की तरफ बढ़ा। परिवार के लोग अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, रोते-बिलखते रहे, लेकिन दस्ता नहीं रुका और पूरे घर को ध्वस्त कर दिया गया। 
​वहीं, महज कुछ ही दूरी पर बने एक दबंग/रसूखदार व्यक्ति के बहुमंजिला अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, तो अधिकारियों ने 'नाप-जोख' और 'कागजी प्रक्रिया' का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की और बुलडोजर वापस लौट गया।
​पीड़ितों और ग्रामीणों का आक्रोश
​पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बीते कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। 
​"अमीरों की हवेली के लिए प्रशासन के पास सौ कानून और नोटिस की फुर्सत है, लेकिन हम गरीबों के आशियाने पर सीधे बुलडोजर चढ़ा दिया जाता है। हमारा सब कुछ मिट्टी में मिल गया।"
— पीड़ित दलित परिवार
​घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल गरीबों और कमजोरों पर अपनी ताकत दिखाता है, जबकि रसूखदारों और भू-माफियाओं की सेटिंग के आगे लाचार नजर आता है।
​विपक्ष और सामाजिक संगठनों का हमला
​घटना की खबर फैलते ही कई सामाजिक संगठन और विपक्षी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के इस दोहरे रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की:
​भेदभावपूर्ण कार्रवाई: नेताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दलितों और वंचितों को निशाना बनाया जा रहा है।
​मुआवजे की मांग: पीड़ित परिवार को तत्काल नया आवास, मुकम्मल आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
​आंदोलन की चेतावनी: चेतावनी दी गई है कि यदि रसूखदार के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चला और पीड़ित परिवार का पुनर्वास नहीं हुआ, तो व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
​प्रशासन का पक्ष
​दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई नियम के अनुसार की गई है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अन्य निर्माणों की स्थिति की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
​फिलहाल, खुले आसमान के नीचे आए पीड़ित परिवार के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्टर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    18 hrs ago
  • बनकटा पुलिस ने स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार अगस्त। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार तिराहे के पास स्कॉर्पियो (BR 01PM 9469) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की बीच वाली सीट और डिग्गी में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 35 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (1680 पाउच, 302.4 लीटर) तथा 5 पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर (120 कैन, 60 लीटर) बरामद हुई। कुल 40 पेटी अवैध शराब एवं बीयर (362.4 लीटर) जब्त की गई। पुलिस ने मौके से सोनू कुमार (19 वर्ष) पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी मैरवा टोला सकरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बनकटा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    बनकटा पुलिस ने स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार
अगस्त। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार तिराहे के पास स्कॉर्पियो (BR 01PM 9469) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन की बीच वाली सीट और डिग्गी में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 35 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (1680 पाउच, 302.4 लीटर) तथा 5 पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर (120 कैन, 60 लीटर) बरामद हुई। कुल 40 पेटी अवैध शराब एवं बीयर (362.4 लीटर) जब्त की गई।
पुलिस ने मौके से सोनू कुमार (19 वर्ष) पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी मैरवा टोला सकरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बनकटा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.